16/11/2025
आइडियल ग्रुप सिंघानी में धूमधाम से मनाया बाल दिवस।
आइडियल समूह सिंघानी में शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया इस दौरान पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर संस्थान में विभिन्न प्रतियोगिताएं और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कर्मों के साथ-साथ रस्साकसी ,स्पाइडर दौड़, नींबू दौड़, कविता पाठ व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था निदेशक अशोक कुमार सांगवान ने बच्चों को बताया कि यह दिन बच्चों के अधिकारों शिक्षा और उनके समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे और हमेशा कहा करते थे कि- "आज के बच्चे कल का भविष्य हैं।"
बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हर बच्चा अनमोल है उसमें अनंत संभावनाएँ छिपी है। हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी जिज्ञासा, कल्पना और सृजनशीलता को प्रोत्साहित करें।प्रिय विद्यार्थियों आज का दिन सिर्फ खेलने, हँसने और मस्ती करने का नहीं, बल्कि यह सोचने का भी है कि हम अपने जीवन में क्या अच्छा कर सकते हैं ताकि अपने परिवार, समाज और देश को गर्व महसूस हो।आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें -हम ईमानदार, मेहनती और संवेदनशील नागरिक बनेंगे। इसी में सच्ची बाल दिवस की भावना छिपी है। इस अवसर पर #विद्यालय प्राचार्य हरि सिंह ,आईटीआई प्राचार्य #जोगिंदर मीरान , #वेटरनरी प्रबंधक डॉक्टर #संतलाल, रविंद्र, सोमबीर ,वरिष्ठ लेखाकार राकेश, संदीप, सुमन, दीपिका, राजवंती समस्त स्टाफ सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।
#दिवस