Sarswati Shishu Vidya Mandir Barki Champi,Kuru, Lohardaga

Sarswati Shishu Vidya Mandir Barki Champi,Kuru, Lohardaga School teaches in both medium. Provides facilities of Computer,Spoken, Taekwondo,Music,smart classes.

29/11/2025
*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*सरस्वती शिशु विद्या...
16/08/2025

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण विद्यालय प्रबंधकारणी समिति के अध्यक्ष भूषण प्रसाद के कर कमलों द्वारा किया गया। भारत माता पूजन उपस्थित पदाधिकारीगण, सदस्यगण, अभिभावकों एवं आचार्यों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारणी समिति के संरक्षक धनंजय प्रसाद, सचिव यदुनंदन तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सदस्य लखन राम, बड़की चाँपी उप मुखिया हेना तिवारी, पत्रकार नंदलाल तिवारी एवं संजय चंद्र मुखर्जी, बड़की चाँपी पंचायत के वार्ड सदस्यगण, अभिभावक अलख निरंजन तिवारी, भूपाल पाठक, दुबराज वर्मा, लाल यदुवर नाथ शाहदेव एवं अन्य उपस्थित रहें। प्रधानाचार्य मनोहर मोदी ने मंचासिन अतिथियों का परिचय कराते हुए, सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। भैया बहनों ने अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत भाषा में भाषण प्रस्तुत किए। भैया बहनों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति, बाल विवाह पर नाटक मंचन, पिरामिड का निर्माण इत्यादि शामिल है। सचिव यदुनंदन तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश लगातार विकास करने के साथ कई चुनौतियों का भी डटकर सामना कर रहा है। भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है। हम सबों को मिलकर देश को विकासशील से विकसित राष्ट्र के रूप में परिणत करने में सहयोग करना है। मौके पर दुबराज वर्मा ने भी जोश पूर्ण भाषण से भैया बहनों के उत्साह को बढ़ाया। संपूर्ण कार्यक्रम आचार्यों एवं दीदी जी के सहयोग से संपन्न हुआ। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी में सुलेख, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की...
01/08/2025

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी में सुलेख, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न*

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी में एक अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को विद्या भारती योजना अनुसार कक्षा द्वितीय से लेकर कक्षा दशम तक के भैया बहनों के बीच कक्षा सह सुलेख, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा द्वितीय एवं तृतीय के लिए सुलेख, कक्षा चतुर्थ एवं पंचम के लिए चित्रकला और षष्ठ से दशम तक के भैया बहनों के बीच निबंध प्रतियोगिता रखा गया था। इस प्रतियोगिता में सभी भैया बहन उमंग पूर्वक भाग लिये एवं अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। सुलेख एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शुद्ध लेखन और विचार प्रकट करने की क्षमता को बढ़ावा देना है। प्रतिभागी भैया बहनों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार सुंदर एवं सुसंगठित तरीके से प्रस्तुत किए। चित्रकला प्रतियोगिता में भैया बहनों ने अपने कल्पनाशीलता का प्रदर्शन करते हुए विविध रंगों के माध्यम से अपने विचारों को जीवंत किया। प्रधानाचार्य मनोहर मोदी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं भैया बहनों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास करती है। विद्यालय इस प्रकार की प्रतियोगिताएं करने के लिए संकल्पित है, जिससे भैया बहनों को छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समस्त आचार्य दीदी जी का सराहनीय योगदान रहा।

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उमंगपूर्वक मनाया गया**योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ...
22/06/2025

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उमंगपूर्वक मनाया गया*

*योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी शांत करता है : प्रधानाचार्य मनोहर मोदी*

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी में 21 जून 2025, शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उमंग से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष भूषण प्रसाद, प्रधानाचार्य मनोहर मोदी और ताइक्वांडो राष्ट्रीय कोच अरविंद यादव उपस्थित थें। सुबह के योगाभ्यास कार्यक्रम में भैया बहन, आचार्य दीदी जी, कर्मचारी और अभिभावकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। योग शिक्षकों और अग्रसर भैया बहनों के मार्गदर्शन में योगासन जैसे वज्रासन, कोणासन, भुजंगासन, मंडूकासन, वक्रासन एवं प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास किया गया। सभी ने पूरे समर्पण एवं एकाग्रता के साथ योग क्रियाएं की, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्रतिदिन न्यूनतम 30 मिनट योग को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, अपितु मन और आत्मा को भी शांति प्रदान करता है। अध्यक्ष भूषण प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग हमारे जीवन शैली का एक अभिन्न अंग होना चाहिए, क्योंकि यह हमारी एकाग्रता शक्ति को बढ़ाता है। इन्होंने योग के प्रति भैया बहनों को जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया।

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी स्कूल की टॉपर बनी पूजा , सेकंड टॉपर लक्ष्य भारद्वाज*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़...
27/05/2025

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी स्कूल की टॉपर बनी पूजा , सेकंड टॉपर लक्ष्य भारद्वाज*

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी का झारखंड माध्यमिक परीक्षा 2025 में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। बहन पूजा कुमारी पिता बाल्केश्वर महतो ने 92.20% अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनीं। कक्षा दशम में कुल 62 भैया बहन शामिल हुए, जिसमें 60 भैया बहन प्रथम एवं दो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय टॉप 10 भैया बहनों में लक्ष्य भारद्वाज 88.20%, धीरज प्रजापति 87.80%, श्रद्धा भारद्वाज 86%, राखी कुमारी 85.80%, रोहन उरांव 85.60%, अंजनी कुमारी 84.40%, चाहत प्रवीण 84.60%, खुशबू कुमारी 84.20%, अंकिता कुमारी 82.40%, सोनू कुमार 80.08%, और प्रिया कुमारी 80% ने स्थान प्राप्त किए। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भुषण प्रसाद, सचिव यदुनंदन तिवारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर मोदी, सहित अन्य विद्यालय प्रबंधन समिति पदाधिकारी, सदस्य और आचार्य - आचार्या ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी में त्रिदिवसीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस का आयोजन*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की...
30/03/2025

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी में त्रिदिवसीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस का आयोजन*

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला के द्वितीय दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। जिसमें विद्यालय के सचिव श्री यदुवंदन तिवारी और सदस्य श्री मुकेश साहू उपस्थित हुए। उद्घाटन सत्र में आचार्य दीदी जी को सचिव जी ने अपने उद्बोधन से उर्जान्वित किया। प्रधानाचार्य मनोहर मोदी आचार्य कार्यशाला का महत्व एवं शैक्षणिक विकास पर अपनी बात रखी। सभी आचार्य बाल विकास, आचार्य विकास, समिति विकास तथा अन्य प्रकार के कार्यक्रमों का निर्धारण प्रांत की कार्य योजना के आलोक में पूर्ण चर्चा की।

Address

Barki Champi Kuru Lohardaga
Lohardaga
835213

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarswati Shishu Vidya Mandir Barki Champi,Kuru, Lohardaga posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category