02/01/2022
कोठारी पर्वतीय विकास समिति के फाउंडर एवं सचिव श्री सुनील दत्त कोठारी जी का प्रयास उत्तराखंड को पलायन मुक्त रोजगार युक्त की मुहिम की मुहिम को सक्षम बनाने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम एवं स्थानीय लोगों की आजीविका वर्धन के लिए सहयोग प्रदान करना है।
संस्था के द्वारा स्थानीय उत्तराखंड के परिवेश में कई कठिनाइयों का सामना करने में स्थानीय लोगों की भूमिका को सक्षम बनाना एवं उन को सक्षम बनाने के प्रयास में दिन-रात कार्यशील रहना ऐसे ही एक व्यक्ति सुनील दत्त कोठारी लगे हुए हैं। वर्ष 2016 से लगातार अपने आधुनिक एवं अनुसंधान के कार्य के लिए आप की छवि विश्व भर में बनी हुई है।
संस्था ने पटल पर कई बिंदु क्रियाशील रहते हैं, उन्हीं में मुख्य स्थानीय लोगों को सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने की भावना को भी बल देना है।
कोठारी जी बताते हैं;उत्तराखंड एक तरफ पलायन से ग्रस्त है वहीं दूसरी तरफ जंगली जानवरों के प्रहार से भी त्रस्त है, इसी तथ्यात्मक क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए, संस्था की ओर से कोठारी जी मार्गदर्शन एवं सोच के द्वारा एक नवीन पाठ्यक्रम गई संरचना की गई, उत्तराखंड के इतिहास मे संस्था इस तरह का कार्य कर रही है!!
कोठारी जी इसके मुख्य बिंदु स्पष्ट करते हुए सभा में सभी सदस्यों के आगे रखें!! जो सभी हर्ष ध्वनि के साथ पारित हुई।
जिन के कार्यकारी मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
1. ग्राम सभा में इस प्रकार की परेशानियों का सामना किया जा रहा है, वह ग्राम सभा में कार्यकारी मीटिंग सभा कर प्रस्ताव पास करें!!
2. स्थानीय ब्लाक के माध्यम से इस कार्यक्रम को करवाने के लिए, वन विभाग या कृषि विभाग या ब्लॉग के माध्यम से यह कार्यक्रम अपनी ग्राम सभा में करवाया जा सकता है!
3. संस्था द्वारा चुनी गई 17 लोगों की टीम जिनमें मुख्यत रूप से डॉक्टर , आईटी प्रोफेशनल, फोटोग्राफ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट , वाइल्ड सर्वाइवर आदि मुख्य रूप से रहेंगे!
4. संस्था द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रम भविष्य में अप्रिय घटना को रोकने के लिए है ना की किसीवर्तमान में किसी भी प्रकार के जानवर को कैद करने के लिए या पकड़ने के लिए।
5. संस्था किसी प्रकार के जंगली जानवर को पकड़ने , कैद करने के लिए कार्य नहीं करती है।
6 यह कार्यक्रम समस्त ग्राम सभा को मैपिंग के जरिए कार्य करती है।
7. इस कार्यक्रम के द्वारा संस्था मैपिंग ड्रोन के द्वारा जंगली जानवरों के रैन बसेरे की जांच एवं एक्सपर्ट की देखरेख में संभावनाओं को हटाने का प्रयास के लिए पूर्ण वचनबद्ध है।
8. संस्था के द्वारा जागरूक कार्यक्रम के अंतर्गत प्राकृतिक जंगली जानवरों की आदतों व्यवहारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से देती है।
9. संस्था के द्वारा तार बाड़, लाइट पोल एवं अन्य कई मानक का विश्व स्तर की तकनीक के द्वारा को सुसज्जित करती है।
10. संस्था द्वारा यह कार्यक्रम लगातार तीन दिन तक अलग-अलग कार्यकारिणी टीम के द्वारा जंगलों में भ्रमण एवं अन्य के द्वारा प्रशिक्षण की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाई जाती है, मौसम परिस्थिति एवं क्षेत्रफल के हिसाब से यह कार्यक्रम 3 माह तक बढ़ाया जा सकता है।
11. संस्था के द्वारा शोध के लिए आंकड़े इकट्ठे करना एवं संस्थानों के लिए कार्यकारिणी नीति बनाने में सहायक भूमिका रखती है।
12. समस्त प्रकार संस्था द्वारा की कराए जाने वाले कार्यक्रम के खर्चे एवं भुगतान रहन-सहन का खर्च सहित, सरकारी विभाग या अन्य विभागों द्वारा भुगतान किया जाना आवश्यक है।
कोठारी जी बताते हैं कि इस प्रकार के कार्यक्रम में हमारे पूर्वजों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को आधारभूत मान कर विश्व पटल पर नवीनतम छाप एवं कार्यकारी शोध क्षेत्र का निर्माण करना है।
#संयुक्त_राष्ट्र_संघ