05/04/2023
_*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी में हुआ वार्षिक परीक्षा फल वितरण का कार्यक्रम*_
तीन ओर से घिरा हुआ प्रदेश में अपना हौशला कायम रखने वाला विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी में आज जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग का वार्षिक परीक्षा फल वितरण हुआ। जिसमें विद्यालय के मेधावी भैया/बहिनो ने वर्ष भर परिश्रम कर अपने होशले को साकार किया। और अपनी मेहनत को सफल किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ सरस्वती की वंदना की गई स्वागत गीत प्रस्तुत हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मान जमुना प्रसाद जी साहू कोषाध्यक्ष सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी रहे। वरिष्ठ अतिथि के रूप में श्री मान श्याम तिवारी आशीष चौधरी एवं रामरतन तिवारी रहे। भैया/विद्यालय में अपना प्रथम स्थान बहिन रश्मि कुमारी कक्षा 8th की रही एवं अलग अलग कक्षाओं में अलग -प्रथम स्थान ,द्वितीय स्थान ,एवं तृतीय स्थान रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मान अरुण कुमार उपाध्याय ने भैया बहिनो को बताया कि जो भैया/बहिन अपने से बड़ो का सम्मान करते है वर्ष भर मेहनत से नियम से पढ़ाई करते है। और प्रतिदिन विद्यालय आते है । बे अपने लक्ष्य को जरूर हासिल करते है। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ ,समस्त भैया/बहिन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युगल किशोर श्रीवास्तव जी ने , एवं कपिल सर ने किया। अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य उपाध्याय जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।