14/01/2026
सूर्य उपासना के महापर्व, मकर संक्रांति के मंगलमय अवसर पर आप सभी को ढेर सारी बधाइयां।
यह पर्व हमारी महान संस्कृति और प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है। सूर्य देव के उत्तरायण होने के पावन पर्व पर मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि तिल और गुड़ की मिठास भरा यह उत्सव आपके जीवन में आरोग्य, सुख-समृद्धि और नई सफलताएं लाए।