23/04/2026
लालगंज रायबरेली
23/04/2026
शत प्रतिशत रहा चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज लालगंज रायबरेली का परीक्षा परिणाम
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया! कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज लालगंज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा !विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि गत वर्ष 2025-26 में हाई स्कूल में कुल 499 व इंटरमीडिएट में कुल 592 विद्यार्थी पंजीकृत थे! परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया !
हाई स्कूल में वंशिका ने 93%,कृति 91%,योगिता 90.6%,अविरल शुक्ला 90.4%, प्रशांत मिश्रा ने 90%अंक प्राप्त किया! इंटरमीडिएट में सचिन यादव ने 89%,कार्तिकेय साहू 87%,विद्या सिंह 85.4%,सोनाक्षी सिंह 85.4%,पूजा सिंह 85.2%अंक प्राप्त किया!
हाई स्कूल व इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं में सैकड़ो की संख्या में सम्मानजनक अंक विद्यार्थियों ने प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया!
हाई स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा वंशिका ने बताया कि वह IAS बनकर देश की सेवा करना चाहती है! इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र सचिन यादव ने डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने की मंशा ब्यक्त की!
सभी विद्यार्थियों को माला पहनाकर व मुह मीठा कराकर सम्मानित किया गया! विद्यालय के प्रबंध निदेशक दीप प्रकाश शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं को बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु बधाई दी!
विद्यार्थियों की बेहतरीन सफलता पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, कर्मचारियों व अभिभावकों में खुशी की लहर है!