FARAJ Academy

Call Directions

FARAJ Academy Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from FARAJ Academy, School, Village/Jainpur Khurd, Laksar.

20/09/2026

Today, we are not just looking at a dam.
We are looking at Geography, Science, Engineering, Environment & Human Development — all at one place.
📍 Malampuzha Dam, Palakkad, Kerala
A reminder for our students:
“Don’t just read about the world in books…
Go out, observe it, question it, and learn from it.”

A DAM is not just a structure — it is a lesson in civilisation. 🌊📚

At Malampuzha Dam, Palakkad, students can see how water, engineering, agriculture, environment and human needs are connected.

The Malampuzha Irrigation Project is one of Kerala’s important irrigation projects and was the first large-scale irrigation system attempted in the state. The project’s canal network supports irrigation, while the reservoir also contributes to drinking-water needs in Palakkad and surrounding areas.

For our students, this is a lesson beyond the textbook:

🌊 Water teaches us conservation
🏗️ The dam teaches us engineering
🌾 Irrigation teaches us agriculture & food security
🌱 Nature teaches us environmental responsibility
👥 Public infrastructure teaches us civic responsibility

Because true education begins when students start connecting what they learn in the classroom with the real world.
After watching this video, can you answer these questions?
Q. Where is Malampuzha Dam located?
Q. Which river is associated with Malampuzha Dam?
Q. In which district of Kerala is it situated?
Q. Can you name any other major dams in Kerala?
Q. What environmental impacts can large dams have?

💡 Think • Observe • Research • Answer

🏫 F***J Academy—
Where Education Meets Character Building, Sports Spirit & Leadership

13/09/2026

“मैदान में बहा हुआ पसीना,
अक्सर मैदान-ए-मुकाबले में काम आता है।” 💪🏆
F***J Academy —
जहाँ Education के साथ Sports और Leadership भी।...

प्रारंभिक तालीम एक बीज के मानिंद है।जितना मजबूत बीज होगा, उतना ही मजबूत मुस्तक़बिल का दरख़्त होगा। 🌱...~असिस्ट प्रोफेसर ...
02/04/2026

प्रारंभिक तालीम एक बीज के मानिंद है।
जितना मजबूत बीज होगा, उतना ही मजबूत मुस्तक़बिल का दरख़्त होगा। 🌱...
~असिस्ट प्रोफेसर कलीम भाई

जिस क़ौम के 12–15 साल के बच्चे कम उम्र में पूरा क़ुरआन हिफ़्ज़ कर लेते हैं, उनकी याददाश्त, लगन और मेहनत का अंदाज़ा लगाया...
08/03/2026

जिस क़ौम के 12–15 साल के बच्चे कम उम्र में पूरा क़ुरआन हिफ़्ज़ कर लेते हैं, उनकी याददाश्त, लगन और मेहनत का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। ऐसी क़ौम के लिए IAS, IPS, डॉक्टर, इंजीनियर या किसी भी बड़े मुकाम तक पहुँचना बिल्कुल नामुमकिन नहीं है।
ज़रूरत सिर्फ़ इस बात की है कि हम अपने बच्चों की इस काबिलियत को सही दिशा दें और उन्हें मज़हबी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी दिलाएँ। जब मेहनत, अनुशासन और सब्र एक साथ जुड़ते हैं, तो कामयाबी अपने आप रास्ता बना लेती है।
आज के दौर में तालीम ही असली ताक़त है। यही वो चाबी है जो इज़्ज़त, तरक़्क़ी और बेहतर भविष्य के दरवाज़े खोलती है। इसलिए हालात चाहे जैसे भी हों, अपने बच्चों की पढ़ाई को सबसे पहली तरजीह दें।
अगर ज़रूरत पड़े तो अपनी कुछ ख़्वाहिशें कम कर लो, एक रोटी कम खा लो, मगर बच्चों की तालीम पर कभी समझौता मत करो। उन्हें किताब से जोड़ो, अच्छे स्कूल भेजो, उनके सपनों को हौसला दो और उन्हें बड़े मक़सद के लिए तैयार करो।
याद रखिए—आज का पढ़ा-लिखा बच्चा ही कल का रहनुमा, अफ़सर और समाज का बदलाव बनेगा।
इसलिए अपने बच्चों को सिर्फ़ बड़ा नहीं, बल्कि पढ़ा-लिखा और क़ाबिल इंसान बनाइए।

11/11/2025

#पूत #कपूत #तो #क्यों #धन #संचे,
#पूत #सपूत #तो #क्यों #धन #संचे...
​यह एक प्रसिद्ध दोहा है जो बताता है कि योग्यता ही सबसे बड़ी संपत्ति है, भौतिक धन नहीं।
​अगर बेटा कपूत (बुरा/निकम्मा) है, तो उसके लिए धन इकट्ठा करने का कोई फ़ायदा नहीं, वह सब बर्बाद कर देगा।
​अगर बेटा सपूत (अच्छा/सक्षम) है, तो उसके लिए धन इकट्ठा करने की कोई ज़रूरत नहीं, वह अपनी योग्यता से खुद ही कमा लेगा।...
So it is high time to give your...
Time to Education, then
Education will change your Time....

05/09/2025

India की पहली female teacher Savitribai Phule और पहली Muslim female teacher Fatima Sheikh दोनों ने मिलकर तालीम-ए-निस्वाँ (women’s education) की नींव रखी।

👉 Savitribai ने पहला girls’ school खोला, child marriage के खिलाफ़ और widow remarriage के हक़ में काम किया।
👉 Fatima Sheikh ने उनके साथ मिलकर लड़कियों को पढ़ाया और Muslim ख़वातीन के लिए नई राह बनाई।

✊ दोनों ने caste, religion और patriarchy की ज़ंजीरों को तोड़ा और Satya Shodhak Samaj की तहरीक में अहम किरदार निभाया।

🙏 Salute to Savitribai & Fatima Sheikh — pioneers of women’s education in India.

15/08/2025

"मुझे तहज़ीब-ए-हाज़िर ने अता की है वो आज़ादी,
कि ज़ाहिर में तो आज़ादी, बातिन में गिरफ्तारी"

आज हम सूचना, अवसर और विकल्पों के समुद्र में जी रहे हैं। यह आज़ादी हमें अनगिनत रास्ते देती है, लेकिन अगर दिशा सही न हो, तो यही आज़ादी हमें अनजाने में उलझनों, दबावों और खोखलेपन की कैद में भी डाल देती है।....

हक़ीक़ी आज़ादी सिर्फ़ दरवाज़ों के खुलने में नहीं, बल्कि सोच की रोशनी, अख़लाक़ की मज़बूती और ख़ुद-इंतज़ामी की ताक़त में है। तालीम का असल मक़सद बच्चों को सिर्फ़ सनद या डिग्री देना नहीं, बल्कि ऐसा शख़्स तैयार करना है जो आज़ाद हो सोच में, पुख़्ता हो किरदार में, और नर्मदिल हो इंसानियत में।

आइए, हम मिलकर अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा दें, जो उनके ज्ञान में गहराई, उनके विवेक में परिपक्वता, उनके अनुशासन में दृढ़ता और उनकी सफलता में इंसानियत बनाए रखे।....
"जशन-ए-आज़ादी मुबारक"
Regard...
F***J ACADEMY, JAINPUR KHURD

"शिक्षा केवल नौकरी के लिए नही होती"आज के समय में अक्सर शिक्षा को केवल एक ज़रिया मान लिया गया है - नौकरी पाने का, पैसा कम...
26/07/2025

"शिक्षा केवल नौकरी के लिए नही होती"

आज के समय में अक्सर शिक्षा को केवल एक ज़रिया मान लिया गया है - नौकरी पाने का, पैसा कमाने का, और समाज में एक सुरक्षित स्थान बनाने का। लेकिन क्या यही शिक्षा का एकमात्र उद्देश्य है?

क्या ज्ञान केवल जीविका के लिए होता है, या जीवन के लिए?

शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य मानव का सम्पूर्ण विकास है - मन, मस्तिष्क और आत्मा का। यह हमें सोचने की शक्ति देती है, प्रश्न पूछने की स्वतंत्रता देती है, और सही व गलत में भेद करने की समझ देती है।

एक पढ़ा-लिखा इंसान केवल डिग्री वाला नहीं होता, बल्कि वह होता है जो संवेदनशील हो, जिम्मेदार हो, और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखता हो।

Regards-
F***J Academy

18/03/2025

कभी मुस्लिम समुदाय ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी था। हमारे पूर्वजों ने चिकित्सा, गणित, खगोलशास्त्र और कला में दुनिया को नई दिशा दी। इब्न सीना, अल-ख्वारिज्मी, अल-बरूनी जैसे महान विद्वानों ने पूरे विश्व को ज्ञान का उपहार दिया।

लेकिन आज, हमारा समुदाय शिक्षा में पीछे छूट गया है। जहां कभी हमारे पूर्वज विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में ज्ञान का प्रकाश फैला रहे थे, आज हममें से कई लोग छोटे-मोटे व्यवसायों तक सीमित हैं।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस पर चिंता जताई और कहा कि मुस्लिम युवाओं को डॉक्टर, इंजीनियर और सिविल सेवक बनने की दिशा में बढ़ना चाहिए। यह सच है कि शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जो हमें गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन से निकाल सकती है। हमें अपनी नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना होगा, ताकि हम फिर से अपने गौरवशाली अतीत को वर्तमान में दोहरा सकें।

समय आ गया है कि हम अपने बच्चों को शिक्षा का सर्वोत्तम अवसर दें, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें और पूरे समाज को एक नई ऊंचाई तक ले जा सकें।...

16/03/2025

इस्लाम में शिक्षा को बहुत उच्च स्थान दिया गया है। सबसे पहले अल्लाह ने कलम को उतारा और पवित्र कुरआन की पहली आयत ही "इक़रा" (पढ़ो) से शुरू होती है, जो यह दर्शाती है कि इल्म हासिल करना हर मुसलमान पर फर्ज है।...
इसी लिए कहा जाता है....
राष्ट्र की मजबूत जड़ें उसके शिक्षित युवा हैं....

Address

Village/Jainpur Khurd
Laksar

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

+917417419045

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when FARAJ Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category