Diplomatic IAS Academy

Directions

Diplomatic IAS Academy DIPLOMATIC IAS

29/08/2026
आज हर अभिभावक अपने बच्चे को बेहतर भविष्य देने के लिए अच्छी coaching चुनता है और यही मान लेता है कि अब सफलता सुनिश्चित है...
14/04/2026

आज हर अभिभावक अपने बच्चे को बेहतर भविष्य देने के लिए अच्छी coaching चुनता है और यही मान लेता है कि अब सफलता सुनिश्चित है। लेकिन सच्चाई यह है कि coaching सिर्फ़ पढ़ाने का काम करती है, जबकि सफलता उस पढ़ाई को रोज़ निभाने पर निर्भर करती है।

एक छात्र का असली संघर्ष classroom के बाहर शुरू होता है। दिन के कुछ घंटे coaching में बीतते हैं, लेकिन बाकी समय वह अपने कमरे या hostel में अकेला होता है। वहीं यह तय होता है कि वह सीखी हुई चीज़ों को दोहराएगा या नहीं, अपने समय का सही उपयोग करेगा या नहीं, और distractions से खुद को बचा पाएगा या नहीं।

धीरे-धीरे छोटी-छोटी लापरवाहियाँ बड़े gap में बदल जाती हैं। topics छूटने लगते हैं, confidence गिरने लगता है, और जब तक इसका एहसास होता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। ऐसे में अक्सर coaching बदल दी जाती है, जबकि असली कमी पढ़ाई के माहौल और अनुशासन में होती है।

इसलिए यह समझना जरूरी है कि सफलता केवल अच्छी teaching से नहीं, बल्कि सही environment, नियमित अभ्यास और लगातार निगरानी से मिलती है। जहाँ ये तीनों चीज़ें साथ होती हैं, वहीं एक साधारण छात्र भी असाधारण परिणाम दे सकता है।

कहते हो मुझे बीमारू,मैं देश का वर्तमान हूँ।*हाँ! मैं बिहार हूँ।*अतीत मेरा सुनहरा,भविष्य का मैं प्राण हूँ,*हाँ! मैं बिहार...
22/03/2026

कहते हो मुझे बीमारू,
मैं देश का वर्तमान हूँ।
*हाँ! मैं बिहार हूँ।*

अतीत मेरा सुनहरा,
भविष्य का मैं प्राण हूँ,
*हाँ! मैं बिहार हूँ।*

एक नाम हो तो बताऊँ!
एक बुद्ध हो तो दिखाऊँ।
जोश वीर कुंवर का सुनाऊँ।
या प्रेम दशरथ सा सिखाऊं।
*हाँ! मैं बिहार हूँ।*

क्या-क्या तुम्हें मैं गिनाऊँ।
तेजस की मैं उड़ान हूँ,
गणतंत्र की मैं पहचान हूँ।
कूटनीति का मैं प्रमाण हूँ।
*हाँ! मैं बिहार हूँ ।*

वशिष्ठ नारायण की मैं बात करूँ
या दिनकर का मैं पाठ पढूं।
UPSC में रौशन अपना नाम करूँ
या बन बिहार रेजीमेंट
दुश्मनों का प्रतिकार करूँ
*हाँ! मैं बिहार हूँ ।*

प्रेम करो तो,
सीता का श्रृंगार बनूँ।
जो आँख दिखाओ,
तो चंद्रगुप्त का मैं वार बनूँ।
चम्पारण सत्याग्रह से लेकर,
अगस्त क्रांति की मैं बयार हूँ
*हाँ। मैं बिहार हूँ ।*

जो जोड़े अतीत को वर्तमान से,
ऐसा मैं फनकार हूँ।
*हाँ! मैं बिहार हूँ ।*

*💐बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💐*

22/12/2025

Celebrating my 11th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

Address

Lakhisarai
811311

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Diplomatic IAS Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share