तक्षशिला विश्वविद्यापीठ

  • Home
  • India
  • Lakhimpur
  • तक्षशिला विश्वविद्यापीठ

तक्षशिला विश्वविद्यापीठ हिंगलाज मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के द्वारा उत्कृष्ट भारतीय शिक्षा प्रदान करने हेतु शैक्षणिक परियोजना

आज से ठीक एक वर्ष पूर्व...तक्षशिला अपने गौरवशाली युग की सूखी राख से चमकते हुए रंगों के साथ बाहर निकल कर आ गया...टीम तक्ष...
19/03/2026

आज से ठीक एक वर्ष पूर्व...

तक्षशिला अपने गौरवशाली युग की सूखी राख से चमकते हुए रंगों के साथ बाहर निकल कर आ गया...

टीम तक्षशिला ने तक्षशिला विश्वविद्यापीठ की पुनर्स्थापना की शपथ लेने के बाद मात्र 1000 दिनों में इसकी पुनर्स्थापना की...

यह गौरवशाली संस्थान 1500 वर्षों के बाद उसी नाम, उसी विचारधारा, उसी प्रतिबद्धता और उन्हीं लक्ष्यों के साथ पुनर्जीवित हुआ है...

तक्षशिला के पुनर्स्थापन की प्रथम वर्षगांठ पर टीम तक्षशिला के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं 💐

-टीम तक्षशिला 🚩

#मार्च_19_2025

ॐ 🚩तक्षशिला परिवार के सभी सदस्यों को रंगपर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं 💐ईश्वर से प्रार्थना है कि वह होली के रंगों की भा...
03/03/2026

ॐ 🚩

तक्षशिला परिवार के सभी सदस्यों को रंगपर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं 💐

ईश्वर से प्रार्थना है कि वह होली के रंगों की भांति हम सबके भविष्य को रंगीन और चमकदार बनाये...

धर्मो रक्षति रक्षितः 🚩

-टीम तक्षशिला 🚩

ॐ 🚩दंत परीक्षण कार्यशाला @ तक्षशिला विश्वविद्यापीठ द्वारा: Dr. Rajat Jaiswal-टीम तक्षशिला 🚩
22/02/2026

ॐ 🚩

दंत परीक्षण कार्यशाला @ तक्षशिला विश्वविद्यापीठ

द्वारा: Dr. Rajat Jaiswal

-टीम तक्षशिला 🚩

धन की अंतिम गति...जबलपुर की प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव (82) के निधन के बाद उनकी ₹60 करोड़ मूल्य क...
17/02/2026

धन की अंतिम गति...

जबलपुर की प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव (82) के निधन के बाद उनकी ₹60 करोड़ मूल्य की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। राइट टाउन स्थित करीब 25 हजार वर्ग फीट की इस बेशकीमती जमीन पर अधिकार के लिए फिलहाल कई दावेदार सामने आ रहे हैं।

विवाद का मुख्य कारण दो अलग-अलग 'गिफ्ट डीड' हैं। डॉ. सुमित जैन ने 11,000 वर्ग फीट और गायत्री परिवार ने 14,000 वर्ग फीट जमीन दान में मिलने का दावा किया है। हालांकि, मौत से पहले डॉ. हेमलता ने एक वीडियो के जरिए आरोप लगाया था कि उनसे बीमारी की हालत में धोखे से कागजात पर दस्तखत कराए गए थे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी।

जिला प्रशासन के अनुसार, यह संपत्ति 'लीजहोल्ड' श्रेणी में आती है, जिसे नियमों के मुताबिक सीधे तौर पर दान नहीं किया जा सकता। वर्तमान में प्रशासन ने पूरी संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया है और मामला एसडीएम (SDM) कोर्ट में विचाराधीन है। डॉ. हेमलता के पति और इकलौते बेटे की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी।

इसीलिए कहा गया है कि धन की केवल 3 ही गतियाँ हैं- दान, भोग और नाश। इसमें सर्वश्रेष्ठ गति दान है, उसके बाद भोग और अंतिम गति नाश...

काश! इन माता जी ने अपने जीवित रहते अपनी इस संपत्ति को किसी धर्महित में कार्य करने वाली संस्था अथवा समूह को दान कर दिया होता तो उसका इस तरह नाश न होता और परलोक में उनको भी सद्गति प्राप्त होती...

धर्मो रक्षति रक्षितः 🚩

-टीम तक्षशिला 🚩

ॐ 🚩आगामी अकादमिक वर्ष 2026-27 से रक्षा एवं खेल अध्ययन प्रकल्प, तक्षशिला विश्वविद्यापीठ द्वारा खेल अकादमी का गठन किया जा ...
15/02/2026

ॐ 🚩

आगामी अकादमिक वर्ष 2026-27 से रक्षा एवं खेल अध्ययन प्रकल्प, तक्षशिला विश्वविद्यापीठ द्वारा खेल अकादमी का गठन किया जा रहा है।

इस अकादमी के गठन के उपरांत आगामी अप्रैल 2026 माह से तक्षशिला गुरुकुल सहित आसपास के सभी विद्यालयों, गांवों, नगरों एवं परिवारों के 8 वर्ष से 12 वर्ष आयुवर्ग के बालकों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताहांत में खेल प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की योजना है।

इसके पश्चात प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रशिक्षु बालकों के मध्य प्रतिस्पर्धा की भावना का समावेशन कर उन्हें एक महान खिलाड़ी के रूप में तैयार करने की योजना है।

धर्मो रक्षति रक्षितः 🚩

शलोम!

-अनिल कौंडल
सेवानिवृत्त सैन्यअधिकारी
एवं
प्रभारी- रक्षा एवं खेल अध्ययन प्रकल्प
-तक्षशिला विश्वविद्यापीठ 🚩

ॐ 🚩महाशिवरात्रि भगवान शिव के प्रमुख पर्वों में से एक है जिसे फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। यह शिव के ...
15/02/2026

ॐ 🚩

महाशिवरात्रि भगवान शिव के प्रमुख पर्वों में से एक है जिसे फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। यह शिव के ज्योतिर्लिंग स्वरूप में प्रथम प्रकटीकरण, समस्त ज्योतिर्लिंगों के उद्भव और शिव-पार्वती विवाह के प्रतीक के रूप में उत्सवित होती है।

सभी शिव-भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 💐

-टीम तक्षशिला 🚩

अष्टम राष्ट्रीय बैठक (हरिद्वार) से सम्बन्धित कुछ मीडिया बाइट्स...💐
05/02/2026

अष्टम राष्ट्रीय बैठक (हरिद्वार) से सम्बन्धित कुछ मीडिया बाइट्स...💐

ॐ 🚩प्रोजेक्ट धर्मो रक्षति रक्षितः 🚩 के अंतर्गत आदि शक्ति माता जगदम्बा की प्रथम शक्तिपीठ माता हिंगलाज भवानी के नाम पर सृज...
05/02/2026

ॐ 🚩

प्रोजेक्ट धर्मो रक्षति रक्षितः 🚩 के अंतर्गत आदि शक्ति माता जगदम्बा की प्रथम शक्तिपीठ माता हिंगलाज भवानी के नाम पर सृजित न्यास हिंगलाज मानव सेवा संस्थान के 7वें गठन दिवस की सभी सहयोगियों एवं शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएं...... 💐💐💐

-टीम तक्षशिला 🚩

#फ़रवरी_05_2020 🚩

ॐ 🚩संत रविदास (रैदास) 15वीं शताब्दी के भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत कवि थे, जिनका जन्म वाराणसी में माघ पूर्णिमा को हुआ था।...
01/02/2026

ॐ 🚩

संत रविदास (रैदास) 15वीं शताब्दी के भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत कवि थे, जिनका जन्म वाराणसी में माघ पूर्णिमा को हुआ था। उन्होंने जाति-पात के भेदभाव का खंडन किया, एक ईश्वर की भक्ति और समानता का उपदेश दिया।

वे मीरा बाई के गुरु माने जाते हैं। उनके 41 भजन गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित हैं। उनकी समरसतापूर्ण शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेरित करती हैं।

पूज्य संत रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं 💐

-टीम तक्षशिला 🚩

हार्दिक आभार 🙏धर्मार्थ शिक्षण संस्थान तक्षशिला विश्वविद्यापीठ, लखीमपुर खीरी की मातृसंस्था हिंगलाज मानव सेवा संस्थान न्या...
01/02/2026

हार्दिक आभार 🙏

धर्मार्थ शिक्षण संस्थान तक्षशिला विश्वविद्यापीठ, लखीमपुर खीरी की मातृसंस्था हिंगलाज मानव सेवा संस्थान न्यास के लिए FCRA एकाउंट खुलवाने से लेकर अन्य सभी बैंकिंग सेवाओं को त्वरिता से प्रदान करने हेतु तक्षशिला परिवार भारतीय स्टेट बैंक, लखीमपुर मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री परीक्षित कटियार सहित सभी बैंक स्टाफ को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रेषित करता है 🙏



Hinglaj Manav Sewa Sansthan
State Bank of India

01/02/2026

हार्दिक आभार 🙏

धर्मार्थ शिक्षण संस्थान तक्षशिला विश्वविद्यापीठ, लखीमपुर खीरी की मातृसंस्था हिंगलाज मानव सेवा संस्थान न्यास के लिए FCRA एकाउंट खुलवाने से लेकर अन्य सभी बैंकिंग सेवाओं को त्वरिता से प्रदान करने हेतु तक्षशिला परिवार भारतीय स्टेट बैंक, लखीमपुर मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री परीक्षित कटियार सहित सभी बैंक स्टाफ को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रेषित करता है 🙏



Hinglaj Manav Sewa Sansthan
State Bank of India

Address

Uttarapath
Lakhimpur
262701

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when तक्षशिला विश्वविद्यापीठ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to तक्षशिला विश्वविद्यापीठ:

Share