21/06/2023
आज दिनांक 21 जून 2023 को विश्व योग दिवस के अवसर पर आर. एम. ज्ञान दायिनी इण्टर कालेज राजाजीपुरम राजापुर लखीमपुर खीरी में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में विद्यालय के प्रबंधक श्री राकेश वर्मा एडवोकेट जी,प्रधानाचार्य श्रीमान सचिन शुक्ला जी, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं,छात्र छात्राएं तथा आसपास के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। योग शिविर का संचालन योग शिक्षक सुनीत तिवारी जी एवं श्री आशीष सिंह जी के द्वारा किया गया । योग शिविर का प्रारंभ योग सह- प्रशिक्षक श्रीमान आशीष सिंह जी के व्याख्यान से हुआ उन्होंने अपने व्याख्यान में योग को प्राचीन भारत का गौरव बताया तथा आचार्य पतंजलि जी द्वारा निरोगी रहने के लिए विश्व को दिखाया गया सर्वश्रेष्ठ मार्ग बताया।
तत्पश्चात योग प्रशिक्षक श्री सुनीत तिवारी जी द्वारा वहाँ उपस्थित समस्त जनों को योगाभ्यास कराया गया।सर्वप्रथम सूक्ष्म योग कराकर सभी ने अपने शरीर को कठिन योग के अनुरूप बनाया तत्पश्चात अनेक आसन सम्पादित किये गए। कराये गये आसनों जिनमें प्राणायाम, मत्स्य आसन,वक्रासन, ताड़ासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी,शवासन आदि आसनों को कर के वहाँ उपस्थित समस्त लोगों ने योग का लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में अपने संभाषण में आदरणीय प्रबंधक जी ने सभी लोगों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने की सलाह दी तथा बताया की आज की इस भागदौड़ के युग में निरोगी रहने हेतु योगाभ्यास सर्वश्रेष्ठ माध्यम है क्योंकि इसी योगाभ्यास से हमारे पूर्वज निरोगी रहकर 100 वर्ष तक जीवित रहते थे अतः हमें अपनी दिनचर्या में योगाभ्यास को अवश्य शामिल करना चाहिए। इस योग शिविर में विद्यालय के अभिभावक एवं कर्मचारी भी शामिल हुये।