16/01/2026
*पुलिस की तुरंत कार्यवाही प्रशंसनीय
*प्रतापगढ़, मंदसौर, नीमच तीनों जिलों की पुलिस को धन्यवाद
*12 साल की नाबालिक बच्ची के गुम होने व मिलने की रहस्यमय घटना,
*कई सारे सवाल,,,क्या, क्यों, कैसे,?,, अनुसन्धान जारी
दिनांक 14- 01- 2026
प्रतापगढ़ राजस्थान/ विगत दिनों 14- 01- 2026 सिटी थाना प्रतापगढ (राजस्थान) से जरिये शासकिय लेड लाईन नम्बर पर व सिटी कन्ट्रोल रूम नीमच से सूचना प्राप्त हुई कि एक बालिका नाम यशस्वी सिसोदिया D/O सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया उम्र 12 साल जाति राजपुत निवासी किला परिसर कालोनी प्रतापगढ (राज) ( मोबाईल स्वीच ऑफ है) जो 14- 01- 2026 शाम 5 बजे से घर से बिना बताये कही चली गई है ।
उक्त बालिका प्रतापगढ़ राजस्थान से एक बस में सवार होकर मंदसौर मध्यप्रदेश बस स्टैंड गई, वहां से रेलवे स्टेशन गई जहां उसका फोन दो मिनट के लिए चालू हुआ फिर बंद आया,,,, जांच में जिसकी ट्रेन क्रमांक 59834 मन्दसौर – कोटा पैसेन्जर से कोटा तऱफ जाने की सूचना है। सूचना पर से थाना प्रभारी महोदय सउनि केएल भाटी हमराह फोर्स सउनि जगदीश यादव , आर.235 बाबू मतानिया, आर.58 राजवीर व आरपीएफ स्टाफ व सिटी थाना बघाना नीमच के स्टाफ सहित उक्त ट्रेन अटेण्ड करने रेलवे स्टेशन रवाना हुए, बाद ट्रेन में उक्त बालिका एक महिला गुडिया W/O हरिश पारिक उम्र 36 साल जाति पण्डित निवासी लौहार मौहल्ला पारिक कालोनी अर्जुन एच.पी. गैस एजेन्सी के सामने किशनगढ जिला अजमेर (राज.) के पास साथ ट्रेन के जनरल कोच में सकुशल मिली जिसे थाना लाया गय़ा बाद थाना हाजा पर चाईल्ड लाईन कक्ष में उक्त महिला के साथ सुरक्षित रखा गया बाद सिटी थाना प्रतापगढ (राज.) से एसएचऔ शम्भुसिंह (पु.नि.) विवेचक के गुम बालिका के पिता सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया के साथ थाना उपस्थित आने पर विधीवत दस्तयाबी कार्यवाही कर पिता सुरेन्द्रसिंह व पुलिस स्टाफ सिटी थाना प्रतापगढ के सुपुर्द की गई ।
Pratapgarh Police Rajasthan SP Mandsaur Madhya Pradesh Police Police Rajasthan India Neemuch Police SP Jhalawar RATLAMPOLICE Ajay Pal Lamba IPS