26/01/2026
श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति के सचिव श्री आशकरण शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट डॉ. नरेश कुमार वर्मा के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। परेड का नेतृत्व अंडर ऑफिसर अजय राज सिंह ने किया। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं रेंजर-रोवर्स द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर सचिव श्री आशकरण शर्मा ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन क्वार्टर मास्टर छवि ने किया। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. नरेश कुमार वर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। एनसीसी सॉन्ग के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया तथा सभी को मिठाई का वितरण किया गया।