08/08/2025
गौरव के पल
महाविद्यालय में M A 4 Sem अध्यनरत छात्रा रिंकी मद्धेशिया ने राजनीति शास्त्र विषय मे सर्वोच्च अंक प्राप्त करके इतिहास रच कर महाविद्यालय के कीर्ति पताका मे श्रीवृद्धि की है|
महाविद्यालय परिवार को अपनी इस बेटी पर आज गर्व की अनुभूति हो रही है |
पुनः बिटिया रिंकी मद्धेशिया को (स्वर्ण पदक ) प्राप्ति हेतु कोटि कोटि शुभकामनाये एवं बधाई |
30/11/2024
आचार्य रवि शंकर सिंह जी को माँ पट्टेश्वरी विश्वविद्यालय,बलरामपुर का प्रथम कुलपति बनाये जाने की अनन्त स्वस्तिकामनायें एवम बधाई
12/10/2024
विजय की अजेय गाथा कहती विजयादशमी अमर है। विजयादशमी संघर्ष और कठिनाइयों से पार होने का सन्देश है।विजयादशमी मानवता के शौर्य,धैर्य और चरित्र का भी संगम है।पुरुषोत्तम के पुरुषार्थ और आचरण ने इस धरती पर आदर्श को स्थापित कर दिखाया है।यह विजयादशमी पराक्रम ही नही,आत्मबल की समस्त धाराओं का दिग्दर्शन भी है॥
…विजय के महापर्व
30/08/2024
बाबू तहसीलदार शाही पी०जी० कॉलेज, सिंगहाँ , कुशीनगर की छात्रा हर्षिता शाही ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में स्नातक कला संकाय के हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। आज उसे यह गोल्ड मेडल विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की मा० राज्यपाल/कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के कर कमलों द्वारा मा० उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय, मा० उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, मुख्य अतिथि श्रीमती राधिका गुप्ता एवं विश्वविद्यालय की कुलपति आदरणीया प्रोफेसर पूनम टंडन की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। हर्षिता शाही को गोल्ड मेडल मिलने पर महाविद्यालय के प्रबंधक प्रभास शाही , प्राचार्य डॉ० राजेश सिंह , सहायकआचार्य एवं मुख्य नियंता दीपेंद्र बहादुर सिंह,सहायक आचार्य रिजवान अहमद, सहायक आचार्य विकास मिश्र, सहायक आचार्य रमेश सिंह, सहायक आचार्य रामप्रवेश सिंह,सहायक आचार्य संस्कृत पारस नाथ गिरी,कार्यालय अधीक्षक नरेंद्र देव पाण्डेय, वरिष्ठ लिपिक मैनुद्दीन अंसारी, परीक्षा प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी, लिपिक महेंद्र प्रताप शाही, लिपिक अशोक श्रीवास्तव, लिपिक राम बहाल तिवारी, कार्यालय सहायक सज्जाद अली एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने हर्षिता शाही को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
24/08/2024
गौरव के पल
महाविद्यालय मे B A 6 sem अध्यनरत छात्रा हर्षिता शाही ने हिंदी विषय मे सर्वोच्च अंक प्राप्त करके इतिहास रच कर महाविद्यालय के कीर्ति पताका मे श्रीवृद्धि की है|
महाविद्यालय परिवार को अपनी इस बेटी पर आज गर्व की अनुभूति हो रही है |
पुनः बिटिया हर्षिता को (स्वर्ण पदक ) प्राप्ति हेतु कोटि कोटि शुभकामनाये एवं बधाई |