राम विचारे त्रिपाठी महाविद्यालय असना कुशीनगर

राम विचारे त्रिपाठी महाविद्यालय असना कुशीनगर

Share

बीए प्रथम सेमेस्टर की फीस - 2250 रुपये
बीए द्वितीय सेमेस्टर की फीस - 2250 रुपये

बी ए प्रथम वर्ष की फीस मात्र 5500 रूपये
बी ए द्वितीय वर्ष की फीस मात्र 6000 रूपये
बी ए तृतीय वर्ष की फीस मात्र 6500 रूपये

02/11/2025

हमारी बेटियाँ Champion हैं 🇮🇳

बेटियों ने दिल भी जीता है और दुनिया भी।

की यह जीत इस बात की गवाह है कि भारत की बेटियों की उड़ान आसमान से भी ऊँची है।

साउथ अफ्रीका को हराकर भारत अब महिला क्रिकेट में भी विश्व विजेता बन गया है! 🏆

देशवासियों को बधाई। बेटियों को बधाई।
जय हिन्द।

बेटियों ने क्रिकेट जगत में लहराया भारत का परचम...

साउथ अफ्रीका के विरुद्ध मिली यह ऐतिहासिक, अद्वितीय और अभूतपूर्व विजय 'नए भारत' की नारी शक्ति की नई उड़ान है।

टूर्नामेंट में बेटियों ने टीम भावना और अटूट ध्येय निष्ठा के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। हम सभी हर्षित हैं।

जय हो 🇮🇳

27/10/2025

लोक आस्था के महापर्व #छठ पूजा की संध्या अर्घ्य पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

समर्पण और श्रद्धा के प्रतीक इस पावन पर्व पर भगवान भास्कर की कृपा से सुख, समृद्धि और सौभाग्य सभी के जीवन में प्रवाहित हो।

संध्या अर्घ्य का यह शुभ अवसर हर घर में खुशहाली लाए और हमारी लोक परंपराओं का प्रकाश युगों-युगों तक प्रज्वलित रहे।

छठी मईया की अनन्य कृपा आप सभी पर बनी रहे यही कामना है।



Ram Vichare Tripathi Mahavidyalaya

20/10/2025

सत्य, सनातन, सदाचार और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है।

प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से घरों के साथ हृदय भी आलोकित हों, सभी के जीवन में विश्वास, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो, यही प्रार्थना है।

जय जय सियाराम!

Photos from Ram Vichare Tripathi Mahavidyalaya's post 27/08/2025
27/08/2025

यतश्चाविरासीज्जगत्सर्वमेत-
त्तथाब्जासनो विश्वगो विश्वगोप्ता।
तथेन्द्रादयो देवसङ्घा मनुष्याः
सदा तं गणेशं नमामो भजामः॥

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व 'श्री गणेश चतुर्थी' की सभी श्रद्धालुओं व देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

भगवान सिद्धिविनायक सभी को सुख-समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

गणपति बप्पा मोरया!

14/07/2025

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय,भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय, तस्मै न काराय नमः शिवाय ॥

आप सभी को देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#हरहरमहादेव

21/06/2025

'शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्'

योग भारत की ऋषि परंपरा का एक ऐसा मंत्र है, जो स्वस्थ काया के साथ ही हमको स्वस्थ मस्तिष्क भी प्रदान करता है।

हर भारतवासी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का आभारी है, जिन्होंने योग की इस विरासत को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाकर 21 जून की तिथि को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। संपूर्ण विश्व भारत की योग की विरासत के साथ जुड़कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है।

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी योग साधकों को हृदय से बधाई!

Photos from राम विचारे त्रिपाठी महाविद्यालय असना कुशीनगर's post 25/04/2025

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

14/04/2025

सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

वे सच्चे अर्थों में 'भारत रत्न' एवं लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे।

समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

30/03/2025

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

'चैत्र नवरात्रि' का पावन प्रथम दिवस जगज्जननी माँ शैलपुत्री की आराधना को समर्पित है।

माँ शैलपुत्री से प्रार्थना है कि सम्पूर्ण जगत पर अपनी कृपा बनाए रखें, आपके आशीर्वाद से चहुंओर समृद्धि और खुशहाली का वास हो।

जय माँ शैलपुत्री!

30/03/2025

जय देवि महादेवि भक्तानुग्रहकारिणि।
जय सर्वसुराराध्ये जयानन्तगुणालये।।

जगद्धात्री जगदम्बा की आराधना-उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

माँ भगवती की अपार कृपा सभी पर बनी रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।

Want your school to be the top-listed School/college in Kushinagar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Asna
Kushinagar
274149