29/09/2026
प्रिय अभिभावक/क्षेत्रवासियों,
मुश्किल वक्त में हम साथ हैं — राहत एवं आश्रय की अपील
___________________________________
आप सभी जानते हैं कि कल रात ए• पी• तटबंध पर कल रात बांध टूटने से आई बाढ़ के कारण हमारे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण हो गई है।
हमारे स्कूल के कई छात्र और उनके परिवार भी इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। कल कुछ अभिभावक अत्यधिक चिंतित होकर स्कूल भी आए थे और उन्होंने अपनी परेशानियां साझा की थीं।
द प्रेसिडेंट स्कूल (The President School) इस मुश्किल समय में अपने सभी बच्चों और उनके परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
हमने यह फैसला लिया है कि हमारे स्कूल परिसर के दरवाजे उन सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए पूरी तरह खुले हैं, जिन्हें इस वक्त सहारे की जरूरत है।
यदि आपके परिवार को, या आपके संपर्क में किसी भी जरूरतमंद या बाढ़ प्रभावित परिवार को सुरक्षित आश्रय,(रुकने की जगह) और भोजन तथा सुरक्षा की आवश्यकता है, तो वे बिना किसी झिझक के द प्रेसिडेंट स्कूल आ सकते हैं। स्कूल परिसर में उनके रहने, भोजनऔर सुरक्षा का उचित प्रबंध किया जा रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी सुरक्षित रहें। मिलकर हिम्मत बनाए रखें, हम सब मिलकर इस मुश्किल दौर से बाहर निकलेंगे।
सहानुभूति और सहयोग के साथ,
प्रबंधन एवं समस्त स्कूल परिवार
द प्रेसिडेंट स्कूल (The President School)
📞संपर्क सूत्र:
9654910146
9794146449
9120254485