Gurukul Kurukshetra
School For Ancient value with Modern education Affiliated to C.B.S.E,New Delhi upto 10+2 level. Coaching available for I.I.T, PMT and NDA.
16/06/2026
*Gurukul Kurukshetra Produces Three More Officers for the Nation's*
_Kurukshetra 16 June 2026_
Gurukul Kurukshetra celebrated a moment of great pride as three of its former students, who were selected for the National Defence Academy (NDA) while studying at the institution, were commissioned as officers in the Indian Army on June 13, 2026.
The officers—Lieutenant Rahul, Lieutenant Vishal, and Lieutenant Rudraksh Rana—were students of Gurukul Kurukshetra when they qualified for the NDA's 148th Course in 2022. After successfully completing their training, they have now joined the ranks of the Indian Army as commissioned officers.
Lieutenant Rahul has been commissioned into the Regiment of Artillery, Lieutenant Vishal into the Corps of Engineers and Lieutenant Rudraksh Rana into the Infantry.
Congratulating the young officers on their remarkable achievement, the Governor of Gujarat, conveyed his best wishes for their future careers. He praised their dedication, hard work and commitment to national service, expressing confidence that they would uphold the highest traditions of the Indian Armed Forces.
Gurukul Director Brig. (Dr.) Parveen Kumar Sharma also extended his heartfelt congratulations to the newly commissioned officers and their families. He stated that their success is a matter of immense pride for Gurukul Kurukshetra and reflects the institution's commitment to nurturing discipline, leadership, patriotism and excellence among its students.
He further expressed hope that the achievements of these officers would inspire other students of the Gurukul to pursue careers in the defence services and serve the nation with dedication and honour.
The commissioning of these three officers marks another significant milestone in Gurukul Kurukshetra's long tradition of contributing capable and dedicated young leaders to the service of the nation.
गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने राष्ट्र को दिए तीन और सैन्य अधिकारी
कुरुक्षेत्र, 16 जून 2026 - गुरुकुल कुरुक्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि उसके तीन पूर्व विद्यार्थी, जिन्होंने संस्थान में अध्ययन के दौरान वर्ष 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 148वें कोर्स के लिए चयन प्राप्त किया था, 13 जून 2026 को भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त कर चुके हैं।
लेफ्टिनेंट राहुल, लेफ्टिनेंट विशाल तथा लेफ्टिनेंट रुद्राक्ष राणा ने सफलतापूर्वक अपना सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में प्रवेश किया है।
लेफ्टिनेंट राहुल को रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी, लेफ्टिनेंट विशाल को कोर ऑफ इंजीनियर्स तथा लेफ्टिनेंट रुद्राक्ष राणा को इन्फैंट्री में कमीशन प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य श्री देवव्रत जी ने नव-नियुक्त अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनकी मेहनत, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय सशस्त्र सेनाओं की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे।
गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर (डॉ.) प्रवीण कुमार शर्मा ने भी नव-नियुक्त अधिकारियों एवं उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि गुरुकुल कुरुक्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान द्वारा विद्यार्थियों में विकसित किए जाने वाले अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति एवं उत्कृष्टता के मूल्यों का प्रतिफल है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन अधिकारियों की उपलब्धि गुरुकुल के अन्य विद्यार्थियों को भी रक्षा सेवाओं में करियर बनाने तथा राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी।
इन तीन अधिकारियों का भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करना गुरुकुल कुरुक्षेत्र की उस गौरवशाली परंपरा का एक और महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसके माध्यम से संस्थान राष्ट्र को योग्य, समर्पित एवं नेतृत्वक्षम युवा प्रदान करता रहा है।
02/06/2026
एनटीए ने जारी किया जेईई एडवांस 2026 का परिणाम, गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 7 छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास
ऋषभ ने हासिल की 494वीं रैंक, गुरुकुल परिवार में खुशी की लहर
कुरुक्षेत्र, 02 जून 2026।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित जेईई एडवांस 2026 के परिणामों में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का शानदार परिचय दिया है। गुरुकुल के कुल 7 छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। इनमें ऋषभ ने 494वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इसके अतिरिक्त आकाशदीप, मधुरम्, नीरव, अनमोल, प्रतीक एवं श्वेतांक ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त की।
इस उपलब्धि पर गुरुकुल की प्रबंधक समिति, शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है। गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा समस्त गुरुकुल परिवार को इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होनें विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान, प्रदेश और राष्ट्र का नाम रोशन
करेंगे।
राज्यपालश्री के सपनों को साकार कर रहा है गुरुकुल
गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि गुरुकुल में स्थापित प्रतियोगी परीक्षा विंग आज राज्यपालश्री आचार्य देवव्रत जी के दूरदर्शी नेतृत्व और संकल्प का साकार रूप बन चुकी है। उन्होंने वर्षों पूर्व यह सपना देखा था कि गुरुकुल के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर देश के श्रेष्ठ इंजीनियर, डॉक्टर, सैन्य अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी बनें।
इसी उद्देश्य से गुरुकुल में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, विशेषज्ञ शिक्षकों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनुकूल वातावरण की व्यवस्था की गई। आज उसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रतिवर्ष गुरुकुल के विद्यार्थी जेईई मेन, जेईई एडवांस, नीट, एनडीए एवं अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
उत्कृष्ट मार्गदर्शन और समर्पित शिक्षकों का परिणाम
गुरुकुल के प्राचार्य सूबे प्रताप ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को दिया। उन्होंने कहा कि गुरुकुल का प्रत्येक शिक्षक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करता है। चाहे आईआईटी विंग हो या एनडीए विंग, विद्यार्थियों की प्रत्येक शंका का समाधान कक्षा के साथ-साथ छात्रावास में भी किया जाता है।
उन्होंने कहा कि गुरुकुल प्रबंधक समिति विद्यार्थियों के लिए नवीनतम तकनीक, प्रयोगशालाएं और अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहती है। यही कारण है कि गुरुकुल के विद्यार्थी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
भविष्य में भी जारी रहेगा सफलता का यह सफर
जेईई एडवांस 2026 का यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि गुरुकुल की उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का भी सशक्त उदाहरण है।
01/06/2026
गुरुकुल में सार्वदेशिक आर्य वीर दल के राष्ट्रीय शिविर का आयोजन
प्रधान राजकुमार गर्ग ने ओ३म् ध्वज फहराकर किया विधिवत् शुभारम्भ
कुरुक्षेत्र, 01 जून 2026 - गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आज सार्वदेशिक आर्य वीर दल न्यास के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती जी की पावन उपस्थिति में गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग ने ‘ओ३म्’ पताका पहराकर सार्वदेशिक आर्य वीर दल के राष्ट्रीय शिविर के शुभारम्भ की विधिवत् घोषणा की। इस अवसर पर गुरुकुल के प्राचार्य सूबे प्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, शिविर के आयोजन में अहम भूमिका निभा रहे महाशय जयपाल आर्य, जसविन्द्र आर्य सहित आर्य वीर दल के वरिष्ठ शिक्षक एवं अधिकारिगण मौजूद रहे।
प्रधान राजकुमार गर्ग ने कहा कि यह शिविर केवल प्रशिक्षण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण और भारतीय संस्कृति संरक्षण का एक महायज्ञ है। महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने जिस वैदिक संस्कृति के पुनर्जागरण का संकल्प लिया था, उसे आगे बढ़ाने का दायित्व आज हम सबके कंधों पर है। उन्होंने कहा कि आर्य वीर दल का उद्देश्य केवल शारीरिक बल का विकास करना नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, साहस, आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का निर्माण करना है। जब युवा अपने जीवन में सत्य, संयम और परिश्रम को अपनाता है, तभी वह समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बनता है।
शिविर में आए युवाओं को सम्बोधित करते हुए आचार्य नन्दकिशोर ने कहा कि शिविर मंे दिये गये प्रशिक्षण और बौद्धिक को अपने जीवन में आत्मसात कर युवा सभ्य समाज का निर्माण करें, यही इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है। शिविर के दौरान इन 15 दिनों में मिलने वाला ज्ञान और प्रशिक्षण आपके जीवन की दिशा को बदलने का सामथ्र्य रखता है, जो शिविरार्थी प्रशिक्षण को पूरे मनोयोग से प्राप्त करेगा, वह जीवन में अवश्य उन्नति करेगा।
व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने बताया कि इस शिविर में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, मुंबई, दिल्ली सहित अनेक प्रदेशों से बड़ी संख्या में आर्य वीर और वीरांगनाएं भाग ले रही हैं। शिविरों की सम्पूर्ण व्यवस्था गुरुकुल कुरुक्षेत्र प्रबंध समिति द्वारा की गई है।
*tah
#शिविर_शुभारम्भ
#आर्यवीरदल
#आर्यवीरांगनादल
#गुरुकुल_कुरुक्षेत्र
#वैदिक_संस्कृति
#युवा_शक्ति
#राष्ट्र_निर्माण
#ओ३म्_पताका
#संस्कार_शिविर
#आर्यसमाज
#वैदिक_शिक्षा
#चरित्र_निर्माण
28/05/2026
गुरुकुल में ‘हार्ड पावर वर्सिज सॉफ्ट पावर’ विषय पर हुई रोमांचक वाद-विवाद प्रतियोगिता
कुरुक्षेत्र।
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के एनडीए ब्लाॅक में विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘हार्ड पावर वर्सिज सॉफ्ट पावर’ विषय पर प्रभावशाली वाद-प्रतिवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एनडीए ब्लाॅक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने तार्किक विचारों, आत्मविश्वास एवं ओजस्वी वक्तृत्व शैली से सभी को प्रभावित किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता के दौरान दोनों पक्षों के वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति, कूटनीति, सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक प्रभाव तथा वैश्विक नेतृत्व जैसे विषयों पर अपने-अपने तर्क मजबूती के साथ प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने हार्ड पावर और सॉफ्ट पावर की उपयोगिता, प्रभाव तथा वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में उनकी भूमिका पर गंभीर चर्चा करते हुए अपनी उत्कृष्ट मेधा का परिचय दिया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह ज्ञानवर्धक, उत्साहपूर्ण और रोमांच से भरपूर रहा।
इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, मंच संचालन कौशल और विषय की गहन समझ की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अंग्रेजी विभाग के संजीव कुमार, गौरव शर्मा एवं अजय कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों के तर्क, भाषा शैली, प्रस्तुतीकरण और विषय की समझ के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर एनडीए ब्लाॅक के फीजिकल इंस्ट्रक्टर सूबेदार बलवान सिंह एवं अशोक चैहान भी मौजूद रहे।
एल्फा एवं ब्रावो स्क्वाड्रन के विद्यार्थियों के बीच हुए इस अत्यंत रोचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद ब्रावो स्क्वाड्रन ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों शौर्य कुमार, जागृत महिन्द्र, हर्ष लाठर, आदित्य चौधरी तथा संज कुमार को ‘बेस्ट स्पीकर’ के खिताब से सम्मानित किया। उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Gurukul Nilokheri
16/05/2026
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
कुरुक्षेत्र, 16 मई 2026 — गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 7 से 14 मई तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना तथा उनमें नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना का विकास करना रहा।
इस खेल आयोजन के अंतर्गत 80 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ तथा टग ऑफ वार (रस्साकशी) जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विशेष बात यह रही कि पूरी प्रतियोगिता का संचालन अत्यंत सुनियोजित ढंग से किया गया, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी भी प्रकार से बाधित नहीं हुई। सभी खेल गतिविधियां निर्धारित ग्राउंड टाइम में संपन्न करवाई गईं। आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा ही संभाली गईं। मैदान की तैयारी से लेकर प्रतियोगिताओं के संचालन और अनुशासन व्यवस्था तक सभी जिम्मेदारियां छात्रों ने स्वयं निभाईं, जिससे उनकी संगठन क्षमता और नेतृत्व कौशल भी देखने को मिला।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप तथा व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और नियमित खेल गतिविधियां जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, सूबेदार बलवान सिंह, अशोक चौहान, डीपीई देवीदयाल, रवि चौहान सहित अन्य शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई।
पूरा आयोजन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना से परिपूर्ण रहा तथा विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Address
Kurukshetra
136119