विद्या भारती हरियाणा

विद्या भारती हरियाणा

Share

हिंदुत्व एवं राष्ट्रभक्ति से ओत प्रो?

14/06/2026

प्रांतीय आचार्य विकास वर्ग में घोष का अभ्यास करते प्रतिभागी आचार्य बहने व भईया।

14/06/2026

आप सादर आमंत्रित हैं-

13/06/2026
Photos from विद्या भारती हरियाणा's post 13/06/2026

विद्या भारती ने 1952 में भारतीयता से संबंधित विद्यालय बनाए :-देशराज शर्मा
आज दिनांक 13 जून 2026 को श्रीमद्भागवदगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में चल रहे आचार्य विकास वर्ग के मुख्य अतिथि कृष्ण कांत अग्रवाल ( रजिस्ट्रार आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र )व चेतराम शर्मा( उपाध्यक्ष हिंदू शिक्षा समिति हरियाणा)व देशराज शर्मा (अखिल भारतीय राष्ट्रीय महामंत्री )ने अपने बौद्धिक में बताया विद्या भारती ने 1992 में भारतीयता से संबंधित विद्यालय बनाये विद्या भारती का लक्ष्य ऐसी शिक्षा प्रणाली देना जिससे बच्चे का सर्वांगीण विकास हो और ऐसे आचार्य का विकास करना जो अपने आचरण के द्वारा छात्रों को सिखाएं। नई शिक्षा नीति से आचार्य छात्रों को चरित्रवान, सक्षम, वैज्ञानिक दृष्टिकोण व वैश्विक नागरिक बनाने की ओर अग्रसर करें। इनका आधार भारतीय परंपरागत ज्ञान होगा आज का छात्र देखकर, सुनकर, अपने विवेक व कौशल से अपना विकास करेगा। आज का छात्र गहन अध्ययन करके अपनी दिशा तय करेगा और छात्र दो भारतीय भाषा व एक विदेशी भाषाओं का ज्ञान नई शिक्षा नीति के माध्यम से कर पाएगा।एन सी एफ 2023 परिवर्तन का संदेश देता है आपके विद्यालय ,परिवार, समाज में कितना परिवर्तन आया है यह सारी सोच अध्यापक छात्रों के माध्यम से करवाता है आज का अध्यापक कैसा होना चाहिए। अध्यापक छात्रों में संस्कारों का बहाव करने वाला होना चाहिए। तकनीक का विवेकपूर्ण प्रयोग करने वाला होना चाहिए। शिक्षा को सरलता से सीखने वाला होना चाहिए। छात्रों का मार्गदर्शक होना चाहिए ।आज के अध्यापक को कक्षा में छात्रों के द्वारा संवाद करवाना,चर्चा करवाना,स्थानीय उदाहरणों का प्रयोग करके छात्रों की प्रतिभागिता करवानी चाहिए। कृष्ण कांता अग्रवाल ने कहा कि आप शिक्षक नहीं गुरु हैं गुरु को उन्होंने ईश्वर के तुल्य बताया है और शिक्षक को अपना दायित्व समझते हुए छात्रों को पढ़ना नहीं बल्कि सीखना सिखाना चाहिए। गुरु की दो चीजे समाज में स्थापित होती है गुरु का हुनर ,व समाज में गुरु की कैसी रेपुटेशन है गुरु का कार्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है

12/06/2026

शिक्षा व्यवस्था पर श्री अश्वनी कुमार, प्रधानाचार्य, गीता विद्या मंदिर, गोहाना का पोडकास्ट

Photos from विद्या भारती हरियाणा's post 10/06/2026

आचार्य विकास वर्ग में आदरणीय सुरेंद्र अत्रि जी, संरक्षक, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र व श्री वीरेंद्र पाल, पूर्व छात्र व कुल सचिव कुरूक्षेत्र विश्विद्यालय, कुरूक्षेत्र का मार्गदर्शन रहा।

Photos from विद्या भारती हरियाणा's post 09/06/2026

*विद्या भारती हरियाणा प्रान्तीय मेधावी छात्र कार्यशाला का वैभवपूर्ण समापन *
🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴
🪶विद्या भारती हरियाणा द्वारा आयोजित प्रान्तीय मेधावी छात्र कार्यशाला का गरिमामय समापन समारोह 9 जून 2026, मंगलवार को विद्या भारती के संस्कृति भवन स्थित नैमिषारण्य सभागार में संपन्न हुआ। इस प्रान्तीय कार्यशाला के समापन सत्र का आयोजन का गौरव गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र को प्राप्त हुआ।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रान्त भर से आए मेधावी विद्यार्थियों के कौशल को निखारना, उनका मार्गदर्शन करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना रहा। यह भव्य सम
समारोह में शिक्षा और समाज के प्रतिष्ठित महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला संयोजक श्री नारायण सिंह जी ने सभी अतिथियों का परिचय करवाते हुए उनका सत्कार किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के पूर्व छात्र एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुल-सचिव ले. डॉ. वीरेन्द्र पाल खटकर जी रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता हिन्दू शिक्षा समिति, हरियाणा के सहमंत्री श्री सुरेश पुरी जी ने की।
गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के प्राचार्य श्री नारायण सिंह जी ने कार्यशाला का वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया कि 13 विद्यालयों से 84 विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में सहभागिता की और अखिल भारतीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय 10 अधिकारियों का प्रवास इस कार्यक्रम में हुआ।

मुख्य वक्ता श्री राम कुमार जी ने कार्यशाला के बाद करणीय कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि मेधाविता केवल अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अर्जित ज्ञान का समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए उपयोग करना ही सच्ची मेधा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि ले. डॉ. वीरेन्द्र पाल खटकर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की ऊर्जा और प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने उच्च शिक्षा के बदलते परिदृश्य की चर्चा करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ-साथ नैतिक और चारित्रिक मूल्यों का होना अनिवार्य है। उन्होंने विद्या भारती द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को अनुकरणीय बताया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सुरेश पुरी ने कार्यशाला के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजक विद्यालय की सराहना की। उन्होंने उपस्थित मेधावी छात्रों को जीवन में निरंतर अनुशासित रहने, कड़ा परिश्रम करने और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
समापन सत्र के अंतिम चरण में कार्यशाला में सम्मिलित हुए प्रान्त के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में प्रतिदिन होने वाली परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

09/06/2026

आचार्य विकास वर्ग, कुरूक्षेत्र

Photos from विद्या भारती हरियाणा's post 08/06/2026

कठोपनिषद् और शिक्षा मनोविज्ञान के समन्वय से आधुनिक शिक्षण संभव: अवनीश भटनागर

कुरुक्षेत्र स्थित श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित आचार्य विकास एवं पुनश्चर्या वर्ग के दौरान विद्या भारती के महामंत्री अवनीश भटनागर ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि विद्यार्थी की जिज्ञासा को जाग्रत करने की प्रक्रिया है। उन्होंने शिक्षा दर्शन, शिक्षा मनोविज्ञान और शिक्षण शास्त्र को शिक्षा के तीन आधार स्तंभ बताते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा आधुनिक शिक्षण को नई दिशा प्रदान कर सकती है।

उन्होंने पंचकोश विकास, पंचमहाभूतों तथा इंद्रियों के समन्वय को समग्र शिक्षा का आधार बताया। कठोपनिषद् के उदाहरण के माध्यम से उन्होंने मन को स्क्रीन, चित्त को हार्डडिस्क, बुद्धि को निर्णयकर्ता और आत्म-नियंत्रण को लगाम बताते हुए कहा कि मन पर बुद्धि का नियंत्रण ही वास्तविक शिक्षा मनोविज्ञान है। उन्होंने शिक्षकों से इस दृष्टिकोण को कक्षा शिक्षण में अपनाने का आह्वान किया।

Want your school to be the top-listed School/college in Kurukshetra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Hindu Shiksha Samiti, Bharti Bhawan, Gita Niketan Parisar, Slarpur Road
Kurukshetra
136118

Opening Hours

Monday 9:30am - 5:30pm
Tuesday 9:30am - 5:30pm
Wednesday 9:30am - 5:30pm
Thursday 9:30am - 5:30pm
Friday 9:30am - 5:30pm
Saturday 9:30am - 5:30pm