06/05/2026
Many congratulations . Student members of Placement committee (University School Of Management, Kurukshetra University Kurukshetra ) deserves special praise for their continous and tiring efforts.
केयू एमबीए के 4 विद्यार्थी वोडाफोन आइडिया दूरसंचार कम्पनी में चयनित
कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता एवं रोजगार केन्द्र द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए के 4 विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित दूर संचार कंपनी वोडाफोन आइडिया में हुआ है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यलाय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवसर विद्यार्थियों को उद्योग की मांग के अनुरूप तैयार करने में सहायक सिद्ध होते हैं। चयनित विद्यार्थियों में ख्वाइश, परनीत कौर सैनी, सुजाता व डैजी नेहरा शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को 6 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर कुवि कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, यूएसएम अध्यक्ष प्रो. अनिल मित्तल आईएमएस निदेशक प्रो. सिद्धार्थ भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. मोहिंदर सिंह ने बताया कि कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में भविष्य में भी ऐसे प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों में अवसर प्राप्त हो सके। ऑनलाइन प्लसमेंट ड्राइव में प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. विवेक कुमार और जय किशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वोडाफोन आइडिया द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित किया गया
02/05/2026
A proud and defining moment for University School Of Management, Kurukshetra University Kurukshetra as Ms. Twinkle Gulati successfully defended her Ph.D. thesis titled “Corporate Citizenship Sway on Stakeholders' Predilection – A Comparative Study of Indian Family Conglomerates.”
The research was carried out under the able supervision of Prof. Siddharatha Bhardwaj whose mentorship did not just guide the work, but patiently shaped the thought, the confidence, and the scholar behind it. The viva voce was comprehensively conducted by Prof. (Dr.) Manjit Singh, whose scholarly depth and incisive engagement brought remarkable clarity and rigour to the entire PhD defense process.
She expressed her heartfelt gratitude to the faculty members, her peers, and her students, acknowledging each of them as part of her academic journey. Above all, she conveyed deep appreciation for the department, a space that not only supported her research but also became a silent witness to her evolution.
We extend our heartfelt congratulations to Dr. Twinkle Gulati on earning this remarkable academic distinction.
A milestone that marks not just the completion of research, but the beginning of a meaningful academic voice.
30/04/2026
Retirement celebrations University School Of Management, Kurukshetra University Kurukshetra @
28/04/2026
Respected Faculty Members, Staff, and Research Scholars
With great respect and heartfelt appreciation, you are warmly invited to join us in celebrating the retirement of Prof. Ramesh Chander and Prof. Nirmala Chaudhary.
This special occasion is dedicated to honoring their remarkable journey, invaluable contributions and the lasting impact they have made on countless lives through their dedication and wisdom.
Date: Wednesday 29th April
Time: 10:30 A.M. onwards
Venue: Conference Room
Your presence will make this celebration even more meaningful as we come together to express our gratitude and best wishes.
28/04/2026
Congratulations to all the selected students from University School Of Management, Kurukshetra University Kurukshetra & Institute of Management Studies, Kurukshetra University, Kurukshetra .
केयू प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए के 27 विद्यार्थियों का 5 लाख पैकेज पर चयन, कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के के प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षुता तथा रोज़गार केंद्र द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में एम.बी.ए. के 27 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी इंडिया ट्रैनर्स में 5,00,000 रूपये के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। यह विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और विश्वविद्यालय में प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतिफल है।
कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल तथा डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसकी जानकारी देते हुए केयूसीटीआईई के कोऑर्डिनेटर डॉ. मोहिंदर सिंह ने बताया कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार और अजय कुमार ने विश्वविद्यालय में आकर विद्यार्थियों को कंपनी के बारे में जानकारी दी तथा कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया । चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, समूह चर्चा एवं साक्षात्कार के विभिन्न चरण शामिल थे, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चयनित विद्यार्थियों में गुरलीन कौर, हर्ष, जतिन, कमलजीत, खुशास, मुकुल आज़ाद, नितिन, पूजा पूनिया, प्रिया पुनिया, अभिनव, अनिल जांगड़ा, दीपक, दीपांशु यादव, दिपांशु, पुष्कर शर्मा, रिंकू, संजीत, श्रुति शर्मा, सिमरन दहिया, पूजा (बीबीए), वंश गाबा, तीर्थंकर, अभि बंसल, सचिन वर्मा, शिवम, कुशी और
निखिल शामिल हैं।
इस अवसर पर केयूसीटीआईई के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. जसविंदर कुमार, यूएसएम के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल मित्तल तथा आईएमएस के डायरेक्टर प्रो. सिद्धार्थ भारद्वाज सहित अन्य संकाय सदस्यों एवं प्लेसमेंट टीम ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. उत्कर्ष मंगल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*k