Hladc हिंदी साहित्यिक एवम् वाद विवाद समिति -एन आई टी कुरुक्षेत्र

  • Home
  • India
  • Kurukshetra
  • Hladc हिंदी साहित्यिक एवम् वाद विवाद समिति -एन आई टी कुरुक्षेत्र

Hladc हिंदी साहित्यिक एवम् वाद विवाद समिति -एन आई टी  कुरुक्षेत्र This is the official page of HINDI SAHITYIK EVAM VAAD VIVAAD SAMITI,NIT KKR This is the official page of HLADC (Hindi Literary And Debating Club).

This club is devoted to its aim of providing a platform to all creative minds who have their interest in hindi literature.

वो शामें अब फिर कभी उसी तरह नहीं आएँगी,हँसी की गूँजें इन गलियारों में कहीं रह जाएँगी।ये फ़ासले अब चुपके-चुपके बढ़ते चले ...
31/05/2026

वो शामें अब फिर कभी उसी तरह नहीं आएँगी,
हँसी की गूँजें इन गलियारों में कहीं रह जाएँगी।
ये फ़ासले अब चुपके-चुपके बढ़ते चले जाएँगे,
और दोस्त तस्वीरों में मुस्कुराते नज़र आएँगे।

वो फेस्ट की रातें याद आएँगी,
जहाँ नींद से ज्यादा दोस्ती जगमगाती थी।
अब रातें तो होंगी हर रोज़ मगर,
उनमें वो बात कहाँ रह जाएगी।

वो नाम जो रोज़ पुकारे जाते थे,
अब मोबाइल की स्क्रीन तक सिमट जाएँगे।
जो रिश्ते हर दिन जिए जाते थे,
अब बस यादों में महसूस किए जाएँगे।

ना जाने कितनी बातें अधूरी रह जाएँगी,
कुछ हँसी, कुछ शिकायतें भी साथ जाएँगी।
मगर ये कॉलेज के दिन दिल में यूँ बस जाएँगे,
कि उम्र भर चुपके से याद आएँगे।

Address

Kurukshetra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hladc हिंदी साहित्यिक एवम् वाद विवाद समिति -एन आई टी कुरुक्षेत्र posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Hladc हिंदी साहित्यिक एवम् वाद विवाद समिति -एन आई टी कुरुक्षेत्र:

Shortcuts

Share

Category