My school gps niwarsi

My school gps niwarsi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from My school gps niwarsi, Education, Kurukshetra.

25/09/2025
05/04/2023
विद्यालय कार्यालय रिपोर्ट । राजकीय प्राथमिक विद्यालय निवारसी 1447829 मई 2020उचित दूरी का पालन करते हुए सभी सदस्यों को दू...
29/05/2020

विद्यालय कार्यालय रिपोर्ट ।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय निवारसी 14478
29 मई 2020
उचित दूरी का पालन करते हुए सभी सदस्यों को दूर-दूर बिठाकर आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय निवारसी में एसएमसी के सदस्यों के साथ वार्तालाप किया गया जिस पर निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई
E learning को सुदृढ़ बनाने के लिए सदस्यों से सहयोग मांगा गया
पुस्तकों की समस्या का समाधान किया गया
विद्यालय के कार्यालय , कक्षाकक्षों तथा प्रांगण की सफाई कराई गई ।
बच्चों के व्हाट्सएप की प्रोफाइल में बच्चे की फोटो नाम और कक्षा लिखने पर बल दिया गया ।
कुछ घरों में केवल एक ही एंड्रॉयड फोन है और दूसरा फोन नोकिया ग्यारह सौ की तरह का है जिसे घर पर रखा हुआ है ऐसे परिवारों को यह हिदायत दी गई है कि जो घर का मुखिया अपना फोन लेकर काम पर सुबह जाता है तो वह नोकिया ग्यारह सौ लेकर जाएगा टच फोन जिसमें व्हाट्सएप की सुविधा है घर पर ही रहे ताकि बच्चों को प्रतिदिन कार्य दिया जा सके और बच्चे उस किए गए कार्य को अपने ग्रुप में पोस्ट कर सकें ।
अभिभावकों से दैनिक आधार पर बच्चों के गृह कार्य की समीक्षा करने के लिए कहा गया ।
कोरोना संक्रमण पर चर्चा की गई । social distancing विस्तार से बताई गई । घर में ही मास्क तैयार करने के लिए एक वीडियो शेयर किया गया । कोरोना संक्रमण काल में परिवार के मुखिया को उसके दायित्व समझाएं गए ।
अभिभावकों को नशीले एवं मादक पदार्थों से दूर रहने के लिए कहा गया ।
अभिभावकों को घर से बाहर जाते समय और घर में प्रवेश करते समय सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी गई ।
अभिभावकों महिलाओं बच्चों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई ।
प्रदूषण कम करने की शपथ दिलाई गई ।
जल सरंक्षण पर बल दिया गया ।
पक्षियों और छोटे पौधों को ग्रीष्मकाल के दौरान पानी देने के लिए कहा गया ।
प्रत्येक घर में कम से कम एक फोन , टेलीविजन और इनवर्टर का प्रबंध करने के लिए कहा गया ।
अभिभावकों को घर में बच्चों को शैक्षिक वातावरण प्रदान करने के लिए कहा गया ।
अभिभावकों को निजी स्कूलों से परहेज करने के लिए कहा गया । उन्हें समझाया गया कि व्हाट्सएप पर ही आजकल वह लोग काम दे रहे हैं और व्हाट्सएप पर ही सरकारी स्कूल बच्चों को काम दे रहे हैं तो फिर अंतर क्या है । वह लोग फीस लेकर ऐसा कर रहे हैं जबकि सरकारी स्कूल निशुल्क ऐसा कर रहे हैं । दोनों में कोई अंतर नहीं रह नहीं गया है । इसलिए उनको अपने बच्चों को निजी स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया गया ।
ग्रीष्म अवकाश के दौरान बच्चों को आदत होती है कि वह अपने रिश्तेदारी में मामा मासी बुआ इत्यादि के घर चले जाते हैं इस बार उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया गया ।
अभिभावकों को फल सब्जियां इत्यादि खरीदने के लिए सतर्क किया गया । उन्हें बताया गया कि हो सके तो सब्जी मंडी या फेरीवाले से सब्जी ना लेकर , सीधा खेत से ही सब्जी खरीदें ।
दूध वाले से दूध किस प्रकार लेना है यह भी उन्हें बताया गया ।
Rekha Rani (HT)
Mam Raj (jbt)

Gita jayanti mahotsav kkr
02/12/2019

Gita jayanti mahotsav kkr

Pledge,Run for unity,essay competition nd quiz etc. Activities on vallabh bhai patel jayanti
01/11/2019

Pledge,Run for unity,essay competition nd quiz etc. Activities on vallabh bhai patel jayanti

Address

Kurukshetra
136118

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when My school gps niwarsi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category