Institute of Teacher Training &Research Kurukshetra University, Kurukshetra

Institute of Teacher Training &Research Kurukshetra University, Kurukshetra

Share

University College of Education, a constituent institution of Kurukshetra University, Kurukshetra established in 1958 as Govt. College of education...

Photos from Kurukshetra University Kurukshetra's post 07/05/2026

Annual Prize-Distrubution Function 2025-26 organized on 1st May, 2026 at ITTR-K*K.

03/04/2026

Some Glimpses of Alumni-Meet of ITTR-K*K (3rd April, 2026)....

Photos from Institute of Teacher Training &Research Kurukshetra University, Kurukshetra's post 03/04/2026

शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में भव्य पूर्व छात्र समारोह आयोजित
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को पूर्व छात्रमिलन समारोह (Alumni-Meet) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सत्र 2023-2025 के पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने छात्र जीवन की पुरानी यादों को ताजा किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्या प्रो. अनीता दुआ ने पूर्व छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए सरस्वती वंदना के साथ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान उसके पूर्व छात्रों की उपलब्धियों से बनती है। जब संस्थान के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं तो वह पूरे संस्थान के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय होता है। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए वर्तमान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों को संस्थान की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसे सभी ने काफी सराहा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत गीतों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. ममता चावला (Alumni Coordinator, ITTR-K*K) ने किया, जबकि धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. दिग्विजय सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्री दिविज गुगनानी, डॉ. रीटा सैनी, डॉ. रोहिणी, डॉ. अंग्रेज सिंह, श्रीमती रीना यादव, श्रीमती कंवलप्रीत कौर, श्रीमती पूजा सैनी सहित संस्थान के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Photos from Institute of Teacher Training &Research Kurukshetra University, Kurukshetra's post 27/02/2026

केयू आईटीटीआर में आयोजित विज्ञान उत्सव में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार के मॉडल प्रस्तुत

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में 26 फरवरी, 2026 केयू शिक्षक प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान में विज्ञान उत्सव के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि आईआईएचएस के शिक्षक डॉ. आनन्द कुमार ने कहा कि विज्ञान उत्सव विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन की हर समस्या का समाधान खोजने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में तर्क और प्रमाण के आधार पर सोचने की आदत विकसित होती है। विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े अनेक नवाचार मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर सभी ने उनकी सराहना भी की।
इस अवसर पर आईटीटीआर की प्राचार्या प्रो. अनीता दुआ ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि विज्ञान उत्सव से विद्यार्थियों में नवाचार और अनुसंधान की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि ज्ञान उत्सव के आयोजन का उद्देश्य ज्ञान का उपयोग, नई अवधारणाओं को समझने, निर्णय लेने की क्षमताओं को विकसित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच, समस्या समाधान एवं कौशल विकसित करना है। इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ. आनन्द कुमार एवं आईटीटीआर प्राचार्या प्रो. अनीता दुआ द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। विज्ञान उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. ममता चावला, डॉ. अंग्रेज सिंह, पूजा सैनी, रीना यादव, कंवलप्रीत कौर, डॉ. रोहिणी, डॉ. मनप्रीत कौर, डॉ. रीटा सैनी, दिविज गुगनानी व डॉ. कविता शामिल रहे। डॉ. मनप्रीत कौर व डॉ. दिग्विजय सिंह ने विज्ञान उत्सव में संयोजक की भूमिका भी निभाई।
केयू आईटीटीआर में आयोजित विज्ञान उत्सव में बीएड दो वर्षीय एवं आईटीईपी के विद्यार्थियों ने पीपीटी प्रतियोगिता के अंतर्गत प्लास्टिक इटिंग बैक्टीरिया, ग्रीन रोड, प्लास्टिक स्ट्रा, इंदौर मॉडल स्वच्छ शहर तथा वर्टीकल फार्मिंग विषय पर प्रस्तुतियां दी जिनमें प्रथम पुरस्कार धीरजा, द्वितीय स्थान कनुप्रीत ने प्राप्त किया। वहीं फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितिक व रोहित ने प्राप्त किया। विज्ञान संबधी प्रतियोगिता में एकता व रेनू ने प्रथम, योगिता व सृष्टि ने द्वितीय तथा अमन व राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रतियोगिता में गुरविन्द्र कौर प्रथम, शगुन, काम्बोज, अरमानदीप, सिया द्वितीय तथा महक व कुलविन्द्र तृतीय स्थान पर रहे।
*k

Photos from Institute of Teacher Training &Research Kurukshetra University, Kurukshetra's post 26/02/2026

खेलों से एकाग्रता, अनुशासन तथा निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती हैः प्रो. डी.एस.राणा
शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में खेल उत्सव संपन्न

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की प्रेरणा से एक दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन (21 फरवरी, 2026) राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के खेल मैदान में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो. डी.एस.राणा, खेल निदेशक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा संस्थान की प्राचार्या प्रो. अनीता दुआ द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. डी.एस. राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से एकाग्रता, अनुशासन तथा निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है, जिससे पठन-पाठन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ड्रग्स को ना कहें, स्पोर्ट्स को हाँ की शपथ दिलाते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्राचार्या प्रो. अनीता दुआ ने अपने संबोधन में कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ये न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि टीमवर्क, सकारात्मक सोच और संघर्ष की क्षमता भी विकसित करते हैं।
खेल प्रभारी दिविज गुगनानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस उत्सव में बी.एड. द्वितीय वर्ष एवं आईटीईपी कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. अंग्रेज सिंह एवं डाॅ. ममता चावला ने पंजीकरण व कमेंट्री की भूमिका निभाई। डॉ. रोहिणी, श्रीमती रीना यादव, पूजा सैनी एवं कंवलप्रीत कौर ने विजेताओं की सूची तैयार की। डॉ. मनप्रीत कौर एवं डॉ. कविता ने फिनिशिंग लाइन का दायित्व संभाला, जबकि विनोद सहगल सहित समस्त कर्मचारियों ने अनुशासन बनाए रखने में सहयोग दिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीन टांग दौड़ (पुरुष) में बलराम व जगदीप प्रथम रहे। जिग-जैग दौड़ में बारू, बलराम एवं विशाल ने स्थान प्राप्त किया। बॉल पिकिंग रेस में बलराम प्रथम रहे। स्पून रेस (पुरुष) में संदीप शर्मा तथा स्पून रेस (महिला) में निशांता प्रथम रहीं। महिला वर्ग में लखविंद्र, नौन्नती, प्रगति, पल्लवी एवं काजल ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
यह खेल उत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सफल एवं प्रेरणादायक पहल सिद्धद्य अंतर-क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) में आईटीईपी के विद्यार्थियों ने बी.एड. के विद्यार्थियों को 8 विकेट से हराकर विजय प्राप्त की।
*k

Photos from Institute of Teacher Training &Research Kurukshetra University, Kurukshetra's post 13/02/2026

ITEP Admissions 2026-27 through NCET-2026🎓

Shape your future with world-class teacher education in IITs, NITs and Central & State Universities etc. across India.

Online Application Submission: 12th February - 10th March 2026

For further details & updates, applicants are advised to visit official NTA & NCTE websites regularly.

Read here the Public Notice issued by NTA on 12.02.2026:https://nta.ac.in/Download/Notice/Notice_20260212140446.PDF

To apply- https://exams.nta.nic.in/ncet/

Details- https://web.ncte.gov.in/

*{1/2}*

Photos from Institute of Teacher Training &Research Kurukshetra University, Kurukshetra's post 11/02/2026

National Common Entrance Test (NCET) is a national-level examination conducted by the National Testing Agency (NTA), on behalf of the National Council for Teacher Education (NCTE).
Qualifying NCET is a mandatory requirement for seeking admission to the 4-Year Integrated Teacher Education Programme (ITEP) in selected Central/State Universities/Institutions including IITs, NITs, RIEs and Government Colleges etc.

Photos from Kurukshetra University Kurukshetra's post 06/02/2026

ROSTRUM Stage-I organised at Institute of Teacher Training & Research on Feb.5, 2026.

Photos from Institute of Teacher Training &Research Kurukshetra University, Kurukshetra's post 04/02/2026

आईटीटीआर में संगीत एवं नृत्य क्लब की ओर से दो दिवसीय हरियाणवी लोकगीत कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
लोकगीतों की सांस्कृतिक परम्परा का इतिहास हजारों साल पुराना है। इस मौखिक इतिहास को लोकगीतों के डॉक्यूमेंटेशन के माध्यम से युवा सांस्कृतिक परम्पराओं से जोड़ा जाना चाहिए ताकि वर्तमान पीढ़ी अपने अतीत के सांस्कृतिक इतिहास से रू-ब-रू हो सके। यह उद्गार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान व लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने केयू शिक्षक प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान में कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में हरियाणवी लोकगीत को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए।
दो दिन तक चली हरियाणवी लोकगीत कार्यशाला में 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर लोकगीतों का प्रस्तुतिकरण एवं नृत्य गीतों की अभिव्यक्ति मंच के माध्यम से प्रस्तुत की गई। कार्यशाला का उद्देश्य युवा पीढ़ी को लोकगीतों के माध्यम से सांस्कृतिक परम्पराओं से जोड़ना रहा। यह कार्यशाला युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा स्थापित संगीत एवं नृत्य क्लब के तत्वावधान में डाॅ. वीर विकास, विषय विशेषज्ञ के नेतृत्त्व में आयोजित की गई।
इस मौके पर संगीत एवं नृत्य क्लब की इंचार्ज डॉ. रोहिणी व रीना यादव सहित डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. अंग्रेज सिंह, दिविज गुगनानी, डॉ. ममता चावला, डॉ. रीटा सैनी, डॉ. मनप्रीत कौर, पूजा सैनी, कंवलप्रीत कौर, प्रतिभागी विद्यार्थी तथा गैर-शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

Photos from Institute of Teacher Training &Research Kurukshetra University, Kurukshetra's post 06/10/2025

One-day Workshop on Experiential learning was organized on 29th September, 2025 at Institute of Teacher Training & Research Kurukshetra University Kurukshetra in collaboration with IRADA (Indian Resource & Development Association). Sh. Darshan Lal Baweja ji was the Resource Person of the event. Sh. Rajpal Panchal from IRADA foundation has joined the Workshop with other Team members of IRADA.

Photos from Institute of Teacher Training &Research Kurukshetra University, Kurukshetra's post 23/03/2025

"Annual Sports-Fest" & Cricket-Match was organized by Institute of Teacher Training on 22nd March, 2025 at NIT-Sports Ground, Kurukshetra. On this occasion, Sports Incharge Mr.Divij coordinated various sports activities i.e. Zigzag race, Three-legged race, Lemon Race, Shot-put, Mind-Game (Football kick) and Cricket-Match between B.Ed-1st & 2nd Year and ITEP Teams.
Students, Teaching Faculty & staff members of ITTR has participated actively & full enthusiasm. Principal Professor Anita Dua has encouraged the participants and motivated the Prize-Winners.

Want your school to be the top-listed School/college in Kurukshetra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


University College Of Education, KUK
Kurukshetra
136119