15/04/2025
Event: Celebration of the birthday of Dr. Bhimrao Ambedkar
Bhagwan Parshu Ram college is a Govt. aided college of the state of Haryana.
The college is affiliated to the Kurukshetra University, Kurukshetra and is running graduate and post graduate courses in Arts, Science and Commerce.
15/04/2025
Event: Celebration of the birthday of Dr. Bhimrao Ambedkar
24/11/2024
भगवान परशु राम कॉलेज में 19 नवंबर से 25 नवंबर तक एन.एस.एस. इकाइयों द्वारा 'कम्युनल हार्मनी कैंपेन' सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रोग्राम ऑफिसर वासवदत्ता ने आज के परिपेक्ष्य में छात्रों की भूमिका बताते हुए बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से हम समाज में शांति, आपसी भाईचारा और राष्ट्रीय एकता से संबंधित विचार फैला सकते हैं जोकि आज के समय की प्रमुख जरूरत है। इस अवसर पर डॉ.सुषमा वशिष्ठ ने बताया कि कम्युनल हार्मनी कैंपेन वीक' के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम पूरे सप्ताह आयोजित किए गए जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पेंटिंग, निबंध लेखन के द्वारा छात्रों, अध्यापकों और आम जनजीवन को राष्ट्रीय एकता और भाईचारा आदि विषयों के बारे में अवगत करवाया। इस तरह के कार्यक्रम बहुत ही जरूरी है क्योंकि इससे वे समाज में आज की परिस्थितियों को अच्छे से समझते हुए एक जागरूक नागरिक के तौर पर अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकते हैं।
24/11/2024
आज दिनांक 22-11-2024 को नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत भगवान परशु राम महाविद्यालय में एंटी ड्रग्स व वुमन सैल द्वारा एंटी ड्रग्स नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़ भाग लिया l इस नाटक का मुख्य लक्ष्य ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को नशे से होने वाली हानियों से जागरूक करना था l इस मौके पर भगवान परशु राम महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसके द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया कि किस प्रकार नशा जीवन का अंत करता है l कार्यक्रम में वुमन सैल की संयोजिका डॉ. प्रवीण शर्मा ने भी बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया l उन्होंने कहा कि नशा करने से मांसपेशियों में खिंचाव होता है और पूरे शरीर में दर्द होता है। नशे के आदी व्यक्ति का जीवन दूसरों से पैसे मांगने, नशा खरीदने और उसके सेवन के चक्रव्यूह में फस जाता है। चक्कर आते हैं, एकाग्रता नष्ट हो जाती है, काम में रुचि खत्म हो जाती है। ज्यादा मात्रा में नशा करने से सांस लेने में तकलीफ होती है जिससे मौत भी हो जाती है। एंटी ड्रग सेल के संयोजक डॉ. दिलबाग सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में सरकार के दिशा निर्देशों अनुसार यह आयोजन किया गया है जिसमें विद्यार्थियों को नशा न करने के लिए जागरूक किया गया है l इस अवसर पर डॉ. वासव दत्ता, डॉ. सुषमा वशिष्ठ,डॉ. वेदपाल तथा अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
09/11/2024
भगवान परशुराम महाविद्यालय के छात्र गौरव ने स्वर्ण तथा रचना ने हासिल किया रजत पदक l
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा द्रोणाचार्य स्टेडियम में दिनांक 06-11-2024 से 08-11-2024 तक द्रोणाचार्य स्टेडियम में एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया lभगवान परशुराम महाविद्यालय के छात्र गौरव ने 1500 मीटर व 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व महाविद्यालय की छात्रा रचना ने 1500 मीटर में रजत पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर शीशपाल जी ने विजेता खिलाड़ियों तथा टीम इंचार्ज डॉ दिलबाग सिंह को बधाई दी तथा भविष्य में ऐसे ही महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए कठिन परिश्रम करने के लिए भी प्रेरित किया lइस अवसर पर खेल समिति के संयोजक प्रो हीरालाल, शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डॉ सौरभ त्रिखा ,डॉ सतीश शर्मा व अन्य उपस्थित रहेl
09/11/2024
भगवान परशु राम कॉलेज, कुरुक्षेत्र।
भगवान परशुराम कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सेक्टर 5 में जागरूकता रैली निकाली गई जिसका थीम रहा 'आओ मिलकर मनाएं ग्रीन दिवाली' । प्रोग्राम ऑफिसर वासवदत्ता और डॉ सुषमा वशिष्ठ ने बताया कि इस रैली में स्वयंसेवकों ने सेक्टर 5 के मार्केट एरिया और रिहायशी इलाके में जाकर लोगों को ग्रीन दिवाली मनाने हेतु जागरूक किया। दिवाली या किसी अन्य अवसर पर पटाखे फोड़ना पर्यावरण के लिए हानिकारक है। पटाखे वातावरण में सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर जैसे महत्वपूर्ण मात्रा में वायु प्रदूषक छोड़ते हैं। प्रिंसिपल शीशपाल जी ने भी छात्रों को ग्रीन पटाखे जलाने के लिए प्रेरित किया क्योंकि इनके जलने से कम प्रदूषण होता है।. इससे दीवाली का मज़ा कम नहीं होता, क्योंकि ये ग्रीन पटाखे दिखने, जलाने और आवाज़ में सामान्य पटाखों की तरह ही होते हैं । आमतौर पर ग्रीन पटाखों से 50 फीसदी तक वायु प्रदूषण कम हो जाता है। ये हवा में बहुत विषैली गैस रिलीज नहीं करते। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों 'वोकल फॉर लोकल' होने के लिए भी प्रेरित किया ताकि हाथ से बने हुए मिट्टी के दीये खरीद कर वे स्थानीय लोगों को आय का साधन मुहैया करा सकें। रैली के पश्चात एनएसएस स्वयंसेवकों और अन्य छात्रों ने लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने हेतु इतिहास विभाग और एन एस एस द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने में भाग लिया एमकॉम से अंकुश और बीए तृतीय वर्ष से गुरप्रीत, लवप्रीत , पारुल शिवानी, हर्षित, अर्पित, निशा सिमरन इत्यादि ने भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत किए ।कार्यक्रम के अंत में इतिहास विभाग की एचओडी डॉ सुषमा वशिष्ठ ने श्री वल्लभभाई पटेल के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से सीखने के लिए प्रेरित किया।
09/11/2024
भगवान परशु राम कॉलेज, कुरुक्षेत्र।
भगवान परशु राम कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सेक्टर 5 में जागरूकता रैली निकाली गई जिसका थीम रहा 'आओ मिलकर बनाएं ग्रीन दिवाली' । प्रोग्राम ऑफिसर वासवदत्ता और डॉ. सुषमा वशिष्ठ ने बताया कि इस रैली में स्वयंसेवकों ने सेक्टर 5 के मार्केट एरिया और रिहायशी इलाके में जाकर लोगों को ग्रीन दिवाली मनाने हेतु जागरूक किया। दिवाली या किसी अन्य अवसर पर पटाखे फोड़ना पर्यावरण के लिए हानिकारक है। पटाखे वातावरण में सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर जैसे महत्वपूर्ण मात्रा में वायु प्रदूषक छोड़ते हैं। प्रिंसिपल शीश पाल ने भी छात्रों को ग्रीन पटाखे जलाने के लिए प्रेरित किया क्योंकि इनके जलने से कम प्रदूषण होता है।. इससे दीवाली का मज़ा कम नहीं होता, क्योंकि ये ग्रीन पटाखे दिखने, जलाने और आवाज़ में सामान्य पटाखों की तरह ही होते हैं । आमतौर पर ग्रीन पटाखों से 50 फीसदी तक वायु प्रदूषण कम हो जाता है। ये हवा में बहुत विषैली गैस रिलीज नहीं करते। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों 'वोकल फौर लोकल' होने के लिए भी प्रेरित किया ताकि हाथ से बने हुए मिट्टी के दीये खरीद कर वे स्थानीय लोगों को आय का साधन मुहैया करा सकें। इस रैली में गुरप्रीत, पारुल, शिवानी, निशा, सिमरन, अंकित , अर्पित, हर्षित, खुशी, सिमरन समेत अन्य स्वयंसेवकों ने भाग लिया
09/11/2024
भगवान परशु राम कॉलेज, कुरुक्षेत्र।
आज दिनांक 19-10-2024 को महिला प्रकोष्ठ की तरफ से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । करवा चौथ के व्रत में मेहंदी लगाने का विशेष महत्व होता है । सभी महिलाएं इस पर्व पर अपने हाथों में मेहंदी लगवाती है। इसी संस्कृति को आगे बढ़ते हुए भगवान परशु राम कॉलेज में भी मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया । इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में छात्राओं ने इसमें भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने एक-दूसरे को मेहंदी लगा कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एम.कॉम. प्रथम वर्ष की छात्रा कृति ने पहला स्थान, बी.एससी. फाइनल ईयर की छात्रा महक ने द्वितीय स्थान तथा एम.कॉम. फाइनल ईयर की छात्रा अंकिता सैनी रही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य शीश पाल ने तीनों छात्राओं को बधाई दी और उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंत में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. प्रवीण शर्मा ने सभी प्राध्यापकों का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को बधाई दी । इस अवसर पर कॉलेज की महिला स्टाफ में प्रो. सुमन शर्मा, डॉ. सरिता राय, श्रीमती मालविका शर्मा, श्रीमती पूजा बैक्टर, श्रीमती मिनाक्षी शर्मा, श्रीमती पिंकी शर्मा, श्रीमती पूजा शर्मा और श्रीमती नवदीप कौर मौजूद रहीं
16/10/2024
भगवान परशु राम महाविद्यालय में हिंदी विभाग के द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की बलजिंदर कौर द्वितीय स्थान पर रही तथा बीए तृतीय वर्ष के अजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । तृतीय वर्ष की अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि हिन्दी भाषा सबसे अधिक बोली जाने वाली और सम्मानित भाषाओं में से एक है। उन्होने कहा कि यह प्राचीन समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ-साथ हमें सम्मान, स्वाभिमान व गर्व की अनुभूति कराती है, आजादी के बाद हिंदी ने देश के आर्थिक विकास की गति को बढ़ाया है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि उन्हें हिंदी को जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर डॉ. सरिता राय ने बोलते हुए कहा कि एक भारतीय होने के नाते हमें हिंदी का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी मातृभाषा हिन्दी होने के बाद भी ज्यादातर लोगों को हिन्दी नहीं आती है। हिन्दी भाषा को आज सही ढंग से समझने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज हमें भी हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार और इसके विकास के लिए अपना सकारात्मक योगदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
16/10/2024
दिनांक : 09-10-2024
नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान के तहत भगवान परशु राम महाविद्यालय में एंटी ड्रग्स सैल द्वारा दिनांक 09-10-2024 को एंटी ड्रग्स पोस्टर एक्जीबिशन का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़ भाग लिया । इस एक्जीबिशन का मुख्य लक्ष्य ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को नशे से होने वाली नुक़सान से जागरूक करवाना था । इस इस मौक़े पर भगवान परशु राम महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कई प्रकार के पोस्टर और स्लोगन बनाए जिसमें दर्शाया गया कि किस प्रकार नशा जीवन का अंत करता है । इस मौक़े पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शीश पाल ने बताया कि महाविद्यालय में सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार समय-समय पर इस प्रकार का आयोजन किया जाता है जिसमें विद्यार्थियों को नशा न करने के लिए जागरूक किया जाता है। एंटी ड्रग्स सेल ने इस एग्जिबिशन का आयोजन किया तथा विद्यार्थियों को नशा न करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर डॉ. दिलबाग सिंह, डॉ. सौरभ त्रिखा, डॉ. भारती, डॉ. सुषमा, डॉ. धीरज तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
16/10/2024
दिनांक : 01-10-2024
भगवान परशु राम कॉलेज में प्रोग्राम ऑफिसर वासवदत्ता और डॉ. सुषमा वशिष्ठ के नेतृत्व में 'स्वच्छता ही सेवा' थीम पर आधारित 'मेगा स्वच्छता पखवाड़ा' बनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 1 अक्टूबर को सभी स्वयंसेवकों ने '1 तारीख 1 घंटा' नामक कार्यक्रम किया और स्वच्छता को अपनी आदत और संस्कार में आत्मसात करते हुए कॉलेज प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रिंसिपल शीश पाल ने स्वयंसेवकों को बताया कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाया था। उन्होंने स्वच्छता को व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों तरह की ज़िम्मेदारी माना था। स्वच्छता के लिए जनसहभागिता और जन- जागरूकता पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा था कि स्वच्छता को आदत में शामिल करके ही हासिल किया जा सकता है। शीतल , गुरप्रीत, नमन, लवप्रीत, विनीत रहल, योगेंद्र समेत सभी स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इससे पहले 30 तारीख को स्वयंसेवकों ने स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग गतिविधियों के द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया।
16/10/2024
दिनांक : 01-10-2024
भगवान परशु राम कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष में इतिहास विभाग के द्वारा भाषण एवं कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शीश पाल शर्मा जी रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन में अहिंसा का ज्ञान प्राचीन काल से ही हमें देखने को मिलता है संतों की वाणी में भी अहिंसा का सिद्धांत देखने को मिलता है वे कबीर के दोहे का उदाहरण देते हुए कहते हैं की बकरी घास से हिंसा करती है तो उसकी खाल उतार ली जाती है और जब मनुष्य उस बकरी को खाता है तो उसके साथ क्या होगा। इस अवसर पर डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि व्यक्ति को मन, वचन और कर्म से हिंसा नहीं करनी चाहिए। व्यक्ति को सरल और सौम्या जीवन व्यतीत करना चाहिए। अहिंसा दिवस के उपलक्ष में बोलते हुए विभागाध्यक्षा डॉ. सुषमा वशिष्ठ ने कहां की संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा की महात्मा गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के बाद अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजी शासन से स्वतंत्रता प्राप्त कराने में अहम भूमिका निभाई । इस अवसर पर अनेक छात्र-छात्राओं के द्वारा भाषण एवं कविताएं प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर डॉ. धीरज कौशिक ने मंच का संचालन एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
16/10/2024
दिनांक : 30-09-2024
भगवान परशु राम महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा लाइब्रेरी में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में कुल 4 टीम थी जिसमें शारीरिक शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए । शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डॉ. सौरभ त्रिखा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होगी और उनकी रुचि खेलों के प्रति बढ़ेगी । इस प्रतियोगिता में टीम-सी (प्रांजुल तथा समीक्षा) ने प्रथम, टीम-ए (हर्ष तथा रमन) ने द्वितीय तथा टीम-बी (अभिषेक तथा दिशांक) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर डॉ. दिलबाग सिंह ने जीती हुए टीम को बधाई दी और आशा की कि विद्यार्थी आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी, प्रोफ़ेसर धीरज तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |