Government College for Girls Palwal Kurukshetra

Government College for Girls Palwal Kurukshetra

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Government College for Girls Palwal Kurukshetra, College & University, Palwal village, Kurukshetra.

Photos from Government College for Girls Palwal Kurukshetra's post 06/03/2026

Holi was celebrated with great enthusiasm by the students of GCG Palwal, Kurukshetra. The celebration was hosted by the Department of Commerce in collaboration with IQAC. Students participated with great joy and energy, spreading the spirit of togetherness and festivity.

Dr. Gagandeep Kaur, Principal of the college, conveyed her warm Holi wishes to all the students and staff members. She encouraged everyone to celebrate the festival of colours with harmony, positivity, and mutual respect. The event created a vibrant atmosphere in the college and strengthened the bond among students and faculty.

Photos from Government College for Girls Palwal Kurukshetra's post 12/09/2025

राजकीय कन्या महाविद्यालय, पलवल (कुरुक्षेत्र) में 12 सितम्बर 2025 को प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर के मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. सीमा पांडे के नेतृत्व में हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं करियर उन्नति हेतु आवश्यक कौशलों का संवर्धन करना है। कार्यशाला के प्रथम दिवस में दो प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने छात्राओं को महत्त्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रथम सत्र में श्रीमती शिवानी कौशिक, एसोसिएट प्रोफेसर, राजकीय महिला महाविद्यालय, पंचकूला ने “नेतृत्व में महिलाएँ और करियर सशक्तिकरण” तथा “स्नातकों के लिए वित्तीय साक्षरता” विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्राओं को नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं अवसरों की पहचान के महत्व से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता पर बल देते हुए बजट प्रबंधन, बचत एवं निवेश जैसे व्यवहारिक पहलुओं को उजागर किया। विशेष रूप से उन्होंने छात्राओं को उन प्रेरणादायी महिलाओं के उदाहरणों से भी परिचित कराया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। द्वितीय सत्र में श्रीमती बेनु राव, निदेशक, मिसेज़ राव अकैडमी, पंचकूला ने “साक्षात्कार कौशल” एवं “आत्मविश्वास निर्माण” विषयों पर उपयोगी विचार व्यक्त किए। उन्होंने साक्षात्कार प्रक्रिया की व्यवहारिक बारीकियों तथा आत्मविश्वास वृद्धि के लिए आवश्यक सकारात्मक सोच, प्रभावी संप्रेषण एवं उचित देह-भाषा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। यह कार्यशाला आगामी दो दिनों तक चलेगी, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ बायोडाटा लेखन, ई-मेल लेखन, करियर निर्माण में प्रतियोगी परीक्षाओं की भूमिका, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, व्यक्तित्व विकास कौशल, रोजगार के अवसर तथा करियर उन्नति हेतु ऑनलाइन सुरक्षा जैसे प्रासंगिक विषयों पर छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगे। 53 छात्राएं इस तीन दिवसीय वर्कशॉप से लाभ उठा रही हैं। प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर ने कार्यशाला के सफल शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में उत्कृष्ट स्थान बनाने हेतु सशक्त आधार प्रदान करते हैं। और महाविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर डॉ. मीनाक्षी ने भी छात्राओं को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला में प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्य डॉ मंजू, कोमल गर्ग, डॉ जितेंद्र, श्री विनय पाठक अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं । महाविद्यालय में आज ही युवा रेड क्रॉस एवं रेड रिबन क्लब द्वारा डॉ श्रेष्ठा के नेतृत्व में "प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती किरण कश्यप, व्याख्याता (प्राथमिक उपचार / गृह परिचर्या), रेड क्रॉस सोसायटी, कुरुक्षेत्र रही। इस अवसर पर डॉ पूनम बागी, मिस वंदना, पुष्पाजलि, प्रीती शर्मा उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्राचार्य ने रेड रिबन क्लब को इसके सफल आयोजन की बधाई दी और छात्राओं को इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Photos from Government College for Girls Palwal Kurukshetra's post 04/03/2025

राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल कुरुक्षेत्र की यूथ क्रॉस काउंसलर डॉ सीमा पांडे सहित 16 छात्राओं ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कुरुक्षेत्र के द्वारा आयोजित किए गए पांच दिवसीय रेड क्रॉस शिविर में 24 फरवरी से 1 मार्च तक हिस्सा लिया। इस शिविर में स्वयंसेवकों को प्राथमिक सहायता, सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया तथा सड़क सुरक्षा नियम, साइबर क्राइम, नशा मुक्त भारत, रक्तदान, अंगदान इत्यादि विषयों पर जागरूक किया गया। कैंप के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अंजलि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में गुरजोत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में चाहत में कॉन्सोलेशन पुरस्कार प्राप्त किया। महाविद्यालय की तीन स्वयंसेविकाओं सोनाली, पलक तथा तमन्ना ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया जो की 26 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय स्तरीय शिविर में पलक ने पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में कॉन्सोलेशन पुरस्कार प्राप्त किया। महाविद्यालय में आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के द्वारा इंस्पेक्शन के दौरान इंस्पेक्शन टीम तथा प्राचार्या डॉ गगनदीप कौर ने यूथ रेड क्रॉस टीम को सफलतापूर्वक कैंप में भाग लेने के लिए एवं पुरस्कार जीतने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की वाइस प्रिंसिपल डॉ मीनाक्षी ने स्वयंसेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए इससे उनके सर्वांगीण विकास होगा

21/02/2025

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा ब्रांच, चंडीगढ़ के द्वारा 5 फरवरी से 10 फरवरी,2025 तक हरिद्वार में छह दिवसीय राज्य स्तरीय रेड क्रॉस कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा राज्य के 35 महाविद्यालयों से 208 छात्राओं एवं 33 यूथ रेड क्रॉस के काउंसलर ने भाग लिया। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल, कुरुक्षेत्र से यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ सीमा पांडे सहित मोहक, गेनू एवं सुजाता ने भाग लिया। इस कैंप के दौरान छात्राओं ने प्राथमिक सहायता, डिजास्टर मैनेजमेंट एवं सीपीआर से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया। कैंप में छात्राओं के संपूर्ण विकास करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद, नृत्य, गायन एवं नाटक सहित सभी गतिविधियों में भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ गगनदीप कौर ने इस अवसर पर छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने से छात्राओं को अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को खोजने का एक अवसर प्राप्त होता है, जिससे उनका चौमुखी विकास होता है। छात्राओं को इस प्रकार के कार्यक्रम में आगे भी भाग लेते रहना चाहिए तथा प्राप्त किए हुए प्रशिक्षण को सभी छात्राओं तक पहुंचना चाहिए।

Photos from Government College for Girls Palwal Kurukshetra's post 21/02/2025

सरकारी कॉलेज फॉर गर्ल्स में सेमिनार: सरकारी योजनाओं और फल-सब्ज़ी खेती पर मिली विशेष जानकारी
राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल कुरुक्षेत्र में आज गृह विज्ञान विभाग द्वारा बागवानी विभाग की तरफ से एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को कृषि के क्षेत्र में सरकारी योजनाओं, नवीनतम खेती के तरीके और फल-सब्ज़ी की उन्नत खेती से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्यआतिथि के रूप में डॉ कृष्ण कुमार, फूड टेक्नोलॉजिस्ट कुरुक्षेत्र एवं श्री प्रीतम ग्रोवर जी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ गगनदीप कौर जी के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ श्रेष्ठा ने बताया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक ज्ञान और सरकारी सहायताओं से परिचित कराना था।
सेमिनार में कृषि विशेषज्ञों ने छात्रों को ऑर्गेनिक फार्मिंग, मौसमी फसलों की देखरेख, और सरकारी सब्सिडी एवं अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे इन सरकारी पहलों का सही तरीके से उपयोग करके न केवल खेती को और बेहतर बनाया जा सकता है, बल्कि स्थानीय किसान भी आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ गगनदीप कौर ने इस सेमिनार की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है और इससे उन्हें कृषि के क्षेत्र में नए आयाम समझ में आए हैं।
महाविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर मीनाक्षी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सेमिनार एक सकारात्मक पहल के रूप में है, जिससे भविष्य में कृषि और बागवानी क्षेत्र में नई संभावनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
वहीं दूसरी तरफ यूथ रेड क्रॉस एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में छात्राओं के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित जरूरी पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। यूथ रेड क्रॉस की संयोजिका डॉ सीमा पांडे ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों की शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एलएनजेपी अस्पताल की डॉ आरती ने छात्राओं से उनके स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की एवं उनकी मासिक धर्म से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया। सक्रिय प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान छात्रों ने विशेषज्ञों से विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिससे उन्हें व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त हुई।
अंत में श्री विनय पाठक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । दोनों सेमिनार के दौरान प्रोफेसर विरेंद्र कौर डॉ जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में 70 छात्राओं ने भाग लिया।

Photos from Government College for Girls Palwal Kurukshetra's post 21/02/2025
Photos from Government College for Girls Palwal Kurukshetra's post 21/02/2025

आज दिनांक 15 फरवरी 2024 को राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल कुरुक्षेत्र में अंतरजिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।इसमें कुरुक्षेत्र व यमुनानगर के 34टीम के कुल 68 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि डॉ खुशीला, प्राचार्या , राजकीय महिला महाविद्यालय अंबाला सिटी ने कहा कि विज्ञान और प्रयोगात्मक विज्ञान ही 21वीं सदी की मानवीय चुनौतियों को समझने का कारगर माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की । डॉ गगनदीप कौर, प्राचार्या , राजकीय कन्या महाविद्यालय, पलवल कुरुक्षेत्र,ने कहा कि वैज्ञानिक एवं तार्किक सोच वाले युवा ही विकसित भारत का निर्माण करेंगे। हमें शैक्षणिक संस्थानों में विज्ञान एवं तकनीक के अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने उच्चतर शिक्षा निदेशालय के सहयोग की प्रशंसा की । कार्यक्रम संयोजिका डॉ पूनम बागी ने विज्ञान प्रदर्शनी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की समस्या को समझने और उनके निदान में विज्ञान की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, यह विद्यार्थियों को जिज्ञासु एवं कल्पनाशील बनाती हैं । प्रोफेसर प्रवीण वत्स, प्रोफेसर रणजीत सिंह,डॉ अनुपमा सिंह,दीपक शर्मा,S.P. गुप्ता, लक्ष्मी बीबन,डॉ.गुलाब सिंह, डॉ.संदीप, प्रोफेसर अश्वनी कुश ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।इस प्रदर्शनी में रसायन विज्ञान में प्रथम स्थान पर राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल की छात्राएं रही ,द्वितीय स्थान पर जीएनजी संतपुरा, यमुनानगर और तृतीय स्थान पर राजकीय कॉलेज छछरौली यमुनानगर की छात्राएं रही ।भौतिक विज्ञान में प्रथम स्थान गवर्नमेंट कॉलेज भैंरिया ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद मारकंडा और तृतीय स्थान पर आईजीएन कॉलेज लाडवा रहा ।बॉटनी विभाग में प्रथम स्थान पर गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली यमुनानगर व द्वितीय स्थान जीएनजी संतपुरा यमुनानगर की छात्राओं ने प्राप्त किया। जूलॉजी में प्रथम स्थान पर आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद की छात्रा रही । कंप्यूटर साइंस में प्रथम स्थान पर गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, पलवल कुरुक्षेत्र की छात्राएं रही और दूसरा स्थान गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली यमुनानगर की विद्यार्थियों ने प्राप्त किया । भूगोल व मनोविज्ञान में प्रथम स्थान पर राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल की छात्राएं रही।
डॉ मीनाक्षी ने सभी प्रतिभागियों एवं उनके संयोजकों का धन्यवाद किया ।महाविद्यालय के समस्त शैक्षिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। प्रोफेसर मोनिका ने मंच संचालन की भूमिका अदा की। इस अवसर परडॉ.उपासना आहूजा, प्राचार्या दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरूक्षेत्र तथा उर्मिला पंघाल ने भी इस अवसर पर शिरकत की । डॉ रूपा, श्रीमती बीरेंद्र कौर, डॉ कृष्ण, डॉ मंजू ,डॉ.सीमा, डॉ सतीश , डॉ नविता,नरेश नैन एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

28/10/2023
Want your school to be the top-listed School/college in Kurukshetra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Palwal Village
Kurukshetra