19/02/2024
मुरादाबाद। न्यू सैनिक कॉलेज ऑफ़ लॉ के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया, ढाई सौ से अधिक छात्र- छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए, फोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए और उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।न्यू सैनिक कॉलेज ऑफ़ लॉ के डायरेक्टर नफ़ीसुल हसन फौजी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे कॉलेज में जो छात्र छात्राएं अध्यनरत थे, एलएलबी के फाइनल ईयर के लगभग 235 बच्चों को उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट स्वामी विवेकानंद के द्वारा स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है, इसको लेकर बच्चों में खासा उत्साह है और यह सरकार की सराहनीय योजना है, कई ऐसे छात्र छात्राएं हैं जो काफी गरीब हैं जिन्हें स्मार्टफोन कभी भी नहीं मिल पाता, मगर सरकार के द्वारा उन्हें स्मार्टफोन मिला है तो फोन पाकर उनके चेहरों पर अलग ही रौनक है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं कि स्मार्टफोन के लिए सरकार ने जो बच्चों को देने की यह योजना बनाई है, जो सोचा है इसके लिए बधाई की पात्र है हमारी सरकार।उन्होंने आगे कहा की आज लगभग 236 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किए गए हैं और 427 अभी और फोन आने बाकी है, जो वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में डॉक्टर राहत अली असिस्टेंट प्रोफेसर गुलाम जिलानी शेरिन तबस्सुम अंसार हुसैन मोहम्मद आसिम अंसारी डॉक्टर जफर महमूद सभी उपस्थित रहे
बाईट : डायरेक्टर नफ़ीसुल हसन फौजी