27/12/2025
स्वराजा बाई मेमोरियल हाई स्कूल में तुलसी दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं पर्यावरण चेतना के साथ मनाया गया ।तुलसी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ मानव जीवन को स्वस्थ एवं संतुलित बनाए रखने में सहायक है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में तुलसी पौधों का रोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को प्रकृति से जुड़ने, हरित जीवन शैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया
🌿 “तुलसी अपनाएँ — स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण पाएँ।” 🌿