शिविर व अध्ययन शिविर - अभ्युदय संस्थान अछोटी

  • Home
  • India
  • Kumhari
  • शिविर व अध्ययन शिविर - अभ्युदय संस्थान अछोटी

शिविर व अध्ययन शिविर - अभ्युदय संस्थान अछोटी अभ्युदय संस्थान - मध्यस्थ दर्शन के वांग्मय के पठन, समझने समझाने के लोक व्यापिकरण के अर्थ में है

🎉 आनंदमयी सूचना एवं शुभकामनाएँ 🎉अभ्युदय संस्थान परिवार के लिए आज अत्यंत हर्ष और उत्साह का अवसर है।हमें यह सुखद सूचना प्र...
01/05/2026

🎉 आनंदमयी सूचना एवं शुभकामनाएँ 🎉

अभ्युदय संस्थान परिवार के लिए आज अत्यंत हर्ष और उत्साह का अवसर है।
हमें यह सुखद सूचना प्राप्त हुई है कि हमारे प्रिय अनिल भैया एवं लोकेश्वरी दीदी को आज सायं 5:00 बजे रायपुर में द्वितीय संतान के रूप में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।

विशेष प्रसन्नता की बात यह है कि यह नॉर्मल डिलीवरी के माध्यम से संपन्न हुआ है, जिससे यह भी स्पष्ट है कि लोकेश्वरी दीदी पूर्णतः स्वस्थ एवं प्रसन्न हैं। यह हमारे लिए अतिरिक्त आनंद का विषय है।

इस मंगलमय अवसर पर अभ्युदय संस्थान परिवार की ओर से आप दोनों को हृदय से कोटि-कोटि बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ।
यही शुभकामना है कि नवजात शिशु स्वस्थ, संस्कारित एवं उज्ज्वल भविष्य वाला बने, और आपका परिवार स्नेह, समृद्धि एवं आनंद से परिपूर्ण रहे।

इस शुभ अवसर ने पूरे संस्थान परिवार को उत्साह और आनंद से भर दिया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपके परिवार की पूर्णता का यह सुंदर क्षण हम सभी के लिए भी एक उत्सव बन गया है।

🌼 पुनः हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ 🌼
— अभ्युदय संस्थान परिवार
💐💐💐💐💐💐💐

12/04/2026

Share your videos with friends, family, and the world

*घोषणा: - छः मासिक अध्ययन शिविर 01 जुलाई 2026 से 31 दिसम्बर 2026 तक @ अभ्युदय संस्थान, अछोटी सत्र: 2026*🌿 निमंत्रण: छः म...
02/04/2026

*घोषणा: - छः मासिक अध्ययन शिविर 01 जुलाई 2026 से 31 दिसम्बर 2026 तक @ अभ्युदय संस्थान, अछोटी सत्र: 2026*
🌿 निमंत्रण: छः मासिक अध्ययन शिविर – 2026 🌿
मध्यस्थ दर्शन / जीवन विद्या वाङ्मय का गहन अध्ययन एवं शास्त्राभ्यास
मान्यवर,
आपको यह सूचित करते हुए हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि पुनः इस वर्ष *2026 जुलाई 01 से* यह वांगमय पठन कार्यक्रम को निश्चित किया गया है.
नमस्ते,
मानव जीवन के अर्थ, उद्देश्य और व्यवस्था को समझने के लिए ज्ञान का व्यवस्थित अध्ययन अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अभ्युदय संस्थान, अछोटी अपनी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी वार्षिक “छः मासिक अध्ययन शिविर” का आयोजन कर रहा है।
यह शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वयं को, समाज को और संपूर्ण अस्तित्व को समझने की दिशा में एक गंभीर अध्ययन और शोध यात्रा है।
________________________________________
📅 *कार्यक्रम का विवरण*
अवधि:
1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 (प्रतिवर्ष आयोजित)
स्थान:
अभ्युदय संस्थान, अछोटी (छत्तीसगढ़)
मुख्य विशेषता:
देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी प्रबोधकों का सानिध्य, जो पूरे अध्ययन काल में अध्येताओं को पठन, संवाद और समझ विकसित करने में सहयोग देते हैं।
________________________________________
🌱 *इस अध्ययन शिविर की विशेषताएँ*
1️⃣ व्यवस्थित वाङ्मय पठन
मध्यस्थ दर्शन / जीवन विद्या के सभी वाङ्मयों का क्रमबद्ध, शांत और विधिवत अध्ययन कराया जाता है।
2️⃣ वरिष्ठ प्रबोधकों का मार्गदर्शन
देश भर से अनेक वरिष्ठ प्रबोधक उपस्थित रहकर अध्येताओं को किताब पठन, समझ और संवाद में सहयोग करते हैं।
3️⃣ अध्ययन यात्रा की पहली कड़ी
यदि कोई जीवन विद्या की यात्रा प्रारम्भ करना चाहता है, तो यह कार्यक्रम शास्त्राभ्यास की पहली और अत्यंत अनुकूल कड़ी के रूप में अत्यंत उपयोगी है।
4️⃣ शास्त्राभ्यास हेतु अनुकूल और संतोषदायक कार्यक्रम
अब तक इस शिविर में सम्मिलित हुए अध्येताओं ने शेयर किया है कि इस पठन/अध्ययन से उन्हें न केवल किताब पठन में योग्यता प्राप्त हुई, बल्कि जीवनविद्या/दर्शन के प्रति गहरी स्पष्टता, वांगमय पठन में योग्यता और स्पष्टता भी प्राप्त हुई।
यह कार्यक्रम जीवन, समाज और व्यवस्था को समझने की दिशा में अध्ययन हेतु एक मजबूत आधार तैयार करता है। सभी अध्येताओं में प्रश्नमुक्ति की ओर एक कद्दम और आगे बढ़ पाए हैं की स्वीकृति जरूर दिखाई देती है।
________________________________________
✨ *पंजीयन के लिए आग्रह*
इस अध्ययन शिविर में सहभागिता के लिए हम आप सभी से आग्रह करते हैं —
✅ यथाशीघ्र अपना पंजीयन सुनिश्चित करें।
✅ अपने मित्रों, परिवारजनों और करीबियों को भी इस अध्ययन यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
✅ यदि आप जीवन विद्या के अध्ययन को गंभीरता से प्रारंभ करना चाहते हैं, तो यह कार्यक्रम आपके लिए अत्यंत अनुकूल अवसर है।
________________________________________
📝 पंजीयन (Registration)
Registration Form हेतु संपर्क करें..
🔹 कम से कम 1 परिचय शिविर अनिवार्य है
🔹 आवासीय शिविर (आवास निःशुल्क)
🔹 भोजन हेतु सहयोग राशि: ₹150/दिन/व्यक्ति
________________________________________
📞 *संपर्क सूत्र*
यदि आपको कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए, तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📱 9893025307
📱 9301359226
________________________________________
हमें आशा है कि सभी इच्छुक भाई बहन अभी से रजिस्ट्रेशन करा कर अपना स्थान सुनिश्चित कर लेंगे. यह शिविर रहवासी किये जाने की सुलभता के साथ उपलब्ध है.
आपकी सहभागिता इस अध्ययन यात्रा को और अधिक समृद्ध बनाएगी।
आइए, मिलकर सही समझ, सही जीवन और समृद्ध व्यवस्था की दिशा में कदम बढ़ाएँ।
सप्रेम आमंत्रण सहित,
*छः मासिक अध्ययन शिविर_दिनांक: 01 जुलाई 2026 से _स्थान_अभ्युदय संस्थान अछोटी_दुर्ग; छत्तीसगढ़ में ..* .
-यदि आप छः मासिक अध्ययन शिविर के लिए इच्छुक है; शिविर संबंधित सूचना व पंजीयन आदि के लिए यह व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है; यहां पर अग्रिम सूचनाओं डाली जाएगी; कृपया इस लिंक को क्लिक करें और *व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें* - https://chat.whatsapp.com/CCiF5fMiqGaJmGg3oPpDmY
धन्यवाद 💐💐
🌱*टीम : अभ्युदय संस्थान, अछोटी*

*पुण्यतिथि स्मरण - 5 मार्च 2026*पूज्यनीय श्री ए नागराज जी प्रणेता "मध्यस्थ दर्शन" “सह-अस्तित्व वाद” अमरकंटक के ग्यारहवीं...
05/03/2026

*पुण्यतिथि स्मरण - 5 मार्च 2026*
पूज्यनीय श्री ए नागराज जी प्रणेता "मध्यस्थ दर्शन" “सह-अस्तित्व वाद” अमरकंटक के ग्यारहवीं पुण्यतिथि के दिन उनको शत-शत नमन.. 🙏

उनका समग्र दृष्टिकोण केवल दर्शन नहीं, बल्कि मानव जीवन को समझने, जीने और संबंधों में संतुलन स्थापित करने का व्यावहारिक मार्ग है।

इसी भावना के साथ आज 5 मार्च को
🕓 समय: *शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक*
📍 स्थान: *हॉल-2, अभ्युदय संस्थान, अछोटी*
विषय : *स्व मूल्यांकन एवं संकल्प*

दो घंटे की स्मरण गोष्ठी एवं श्रद्धा-सुमन अर्पण का आयोजन प्रस्तावित है।

सभी परिवारजनों एवं जीवन विद्या के अध्येताओं से *सादर निवेदन है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस गोष्ठी को सार्थक बनाएं।*

आइए, केवल स्मरण ही नहीं — बल्कि समझ, आत्ममंथन और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करें। 🌿🌿
धन्यवाद 💐🙏
*टीम – अभ्युदय संस्थान; अछोटी*

07/01/2026

मानवीय शिक्षा शोध संस्थान
अभ्युदय संस्थान अछोटी
जिला दुर्ग छत्तीसगढ़

रजत जयंती उत्सव 2026

मानवीयता का दीप जलाए रखते हुए मूल्य शिक्षा से मानवीय व्यवस्था हेतु 25 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा

2000 से 2025

सुनहरा अवसर जानने का ....
•⁠ ⁠श्रद्धेय ए. नागराज जी द्वारा प्रवर्तित मध्यस्थ दर्शन का तात्विक, वैचारिक, व्यवहारिक पक्ष

•⁠ ⁠मानवीय चेतना विकास मूल्य शिक्षा संस्कार से परिवार मूलक स्वराज्य व्यवस्था की झलक

•⁠ ⁠अभ्युदय संस्थान की शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की कलात्मक प्रस्तुति

शनिवार-रविवार 10-11 जनवरी 2026
प्रतिदिन सुबह 9 बजे शाम 9 बजे तक .

04/01/2026
💐💐*।। सादर आमंत्रण ।।*💐💐*अभ्युदय संस्थान अछोटी का - 🎉🎉।। रजत जयंती उत्सव – 2026 ।।* 🎉🎉25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा; (200...
31/12/2025

💐💐*।। सादर आमंत्रण ।।*💐💐
*अभ्युदय संस्थान अछोटी का - 🎉🎉।। रजत जयंती उत्सव – 2026 ।।* 🎉🎉
25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा; (2000 – 2025)
*मान्यवर;*🙏
समय के प्रवाह के साथ अभ्युदय संस्थान, अछोटी ने अपने अस्तित्व के 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।
वर्ष 2000 से प्रारंभ हुई यह यात्रा, मध्यस्थ दर्शन (प्रणेता - श्री ए नागराज जी) के प्रकाश में मानवीय शिक्षा, चेतना विकास और व्यवस्था के निर्माण की ओर बढ़ते हमारे साझा संकल्पों की निरंतर यात्रा रही है।
*इस गौरवपूर्ण अवसर पर आयोजित*
*रजत जयंती उत्सव – 2026 में आपकी गरिमामयी उपस्थिति हेतु आपको सपरिवार ।। सादर आमंत्रण ।। है....*
……… ……… ………
*📌 कार्यक्रम का स्वरूप*
चेतना विकास, मूल्य शिक्षा एवं
परिवार मूलक स्वराज्य व्यवस्था
पर केंद्रित विमर्श, संवाद एवं उत्सव
*📍 स्थान*
अभ्युदय संस्थान परिसर एवं
अभिभावक विद्यालय परिसर, अछोटी
*📅 दिनांक*
शनिवार – रविवार | 10–11 जनवरी 2026
*🕘 समय*
प्रतिदिन - प्रातः 9.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक
_____________________
सप्रेम प्रतीक्षा में 🙏
*अभ्युदय संस्थान, अछोटी (रायपुर)*
धन्यवाद 💐🙏💐

Address

Kumhari
490042

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when शिविर व अध्ययन शिविर - अभ्युदय संस्थान अछोटी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share