27/04/2026
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कुंभीग्राम में आज 24 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस लोकतांत्रिक भावना के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को पंचायत व्यवस्था के महत्व एवं स्थानीय स्वशासन की भूमिका के बारे में प्रेरित किया। टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) श्री रवि दत्त ने पंचायती राज की संरचना, कार्यप्रणाली एवं इसके लोकतंत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। कक्षा 12वीं के विद्यार्थी कुलराज ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्रामीण विकास में पंचायतों की भूमिका को स्पष्ट किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूकता विकसित हुई।