15/09/2023
MIPS School का एंटरटेनमेंट एवम् एजुकेशनल ट्रिप बहुत ही शानदार रहा।
ट्रिप की शुरुआत MIPS School बेलाताल कैंपस से हुई जहां तिलक लगाकर सभी अध्यापकों एवम् छात्रों का स्वागत किया गया। इसके बाद सभी स्टूडेंट्स ने पीली कोठी एवम् बड़ा तालाब का भ्रमण किया। मौसम ने भी ट्रिप में चार चाँद लगा दिए। Belatal स्कूल द्वारा सभी स्टूडेंट्स को बिस्किट एवम् चॉकलेट देकर विदा किया गया। इसके बाद हमारा अगला पड़ाव छत्रसाल म्यूजियम रहा, जिसमे सभी स्टूडेंट्स ने महाराजा छत्रसाल के द्वारा इस्तेमाल किए गए कीमती सामानों को देखा। छत्रसाल म्यूजियम में लगे हुए विभिन्न दर्पणों ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद हमारा अगला पड़ाव काशी वाटर पार्क था।
1बजे हमलोग काशी वाटर पार्क पहुंचे। जहां पहुँचते ही सभी के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने जमकर वेव्स, स्लाइड का आनंद लिया फिर स्नैक्स और डिनर करके हमने अपना ट्रिप पूरा किया। वापसी में रात 8 बजे हम कुलपहाड़ पहुंच गए। बच्चों से मिले पॉजिटिव फीडबैक से विद्यालय प्रबंधन को बहुत बहुत बधाई।