Govt.Ser Sec School, Peej

Govt.Ser Sec School, Peej This page will update you will all the activities of the school.

Government Senior Secondary School, Peej is Affiliated to Himachal Pradesh of School Education Board.

आदरणीय श्री शेर सिंह जी,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांदी, विकासखंड निरमंड।आपको सेवानिवृत्ति...
17/05/2026

आदरणीय श्री शेर सिंह जी,
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य,
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांदी, विकासखंड निरमंड।
आपको सेवानिवृत्ति के इस विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।💐💐
विद्यालय के सहयोगी एवं संरक्षक के रूप में आपका मार्गदर्शन, अनुभव और सहयोग सदैव प्रेरणादायी रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आपका स्नेह और मार्गदर्शन विद्यालय परिवार को मिलता रहेगा।
आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना सहित।
सादर —🙏🙏
प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज ।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज (GSSS Peej) का कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 का परिणाम अत्यंत शानदार एवं शत...
12/05/2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज (GSSS Peej) का कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 का परिणाम अत्यंत शानदार एवं शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की छात्रा #समीक्षा ठाकुर ने 624 अंक (89.14%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
#यतिन ने 589 अंक (84.14%) प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा
#गुंजन ने 582 अंक (83.14%) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ अध्ययन कर यह उपलब्धि प्राप्त की है। इस सफलता का श्रेय अध्यापकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यार्थियों के निरंतर प्रयासों को जाता है।
इस शानदार उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 💐💐
प्रधानाचार्य।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज कुल्लू।

मार्च 2026 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 12वीं का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा।कला संकाय में कुमारी  #पायल ने 439 अंक प्राप्...
04/05/2026

मार्च 2026 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 12वीं का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा।
कला संकाय में कुमारी #पायल ने 439 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। #अमीश नेगी ने 428 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कुमारी #श्रेया ने 426 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय में #धनेश्वर ने 402 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि #ऋषभ ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कुल 30 विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित हुए और विद्यालय का परीक्षा परिणाम #शत- #प्रतिशत रहा।
इनमें से 9 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए, 5 विद्यार्थियों ने 75% से 80% के बीच अंक प्राप्त किए, तथा 16 विद्यार्थियों ने 60% से 75% के बीच अंक अर्जित किए।
यह उपलब्धि सभी विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग तथा अध्यापकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
सभी अध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।💐💐
प्रधानाचार्य
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज

विद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है।वोकेशनल एजुकेशन के अंतर्गत  #हेल्थ केयर तथा  #टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी वि...
04/05/2026

विद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
वोकेशनल एजुकेशन के अंतर्गत
#हेल्थ केयर तथा #टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी विषयों में मेरिट आधार पर चयनित विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। हेल्थ केयर से तीन तथा टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी से दो विद्यार्थियों का चयन On Job Training के लिए हुआ है।
चयनित विद्यार्थी अब चंडीगढ़ में होटल ORCHID तथा PGI में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जिससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव हासिल होगा।
इस सफलता के लिए सभी चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आज दिनांक 28 अप्रैल 2026विद्यालय में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान (RAA) के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक ...
28/04/2026

आज दिनांक 28 अप्रैल 2026विद्यालय में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान (RAA) के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना, जिज्ञासा को बढ़ावा देना तथा नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर श्री हीरालाल (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) तथा डॉ. आर०के० शर्मा जी ने विद्यार्थियों के साथ विज्ञान, पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे एक यादगार एवं सफल आयोजन बना दिया।

नवीन शैक्षणिक सत्रके प्रारंभ में आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने प्रभारी श्री विपिन कुमार के नेतृ...
25/04/2026

नवीन शैक्षणिक सत्रके प्रारंभ में आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने प्रभारी श्री विपिन कुमार के नेतृत्व में विद्यालय परिसर के सौंदर्यकरण का कार्य किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गमलों में फूल लगाए तथा परिसर की सफाई भी की।

नवीन शैक्षणिक सत्र  के प्रारंभ में आज दिनांक 25 अप्रैल 2026  #इको  #क्लब के छात्र-छात्राओं ने प्रभारी श्री विपिन कुमार क...
25/04/2026

नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 #इको #क्लब के छात्र-छात्राओं ने प्रभारी श्री विपिन कुमार के नेतृत्व में विद्यालय परिसर के सौंदर्यकरण का कार्य किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गमलों में फूल लगाए तथा परिसर की सफाई भी की।

"Our Power, Our Planet."On the occasion of Earth Day, 22nd April 2026 various activities were conducted at GSSS Peej, in...
22/04/2026

"Our Power, Our Planet."
On the occasion of Earth Day, 22nd April 2026 various activities were conducted at GSSS Peej, including painting, poster making, slogan writing, poem recitation ,declamation and quiz competition to promote environmental consciousness.
🌍🌱🌴
🌲🌴🌲

Address

Peej Kullu
Kullu
175101

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm
Sunday 10am - 4pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt.Ser Sec School, Peej posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Govt.Ser Sec School, Peej:

Shortcuts

Share

Category