04/04/2026
02.04.2026 को HPNRC Shimla द्वारा GNM द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें चामुंडा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने फिर से अपना दबदबा बनाए रखा। छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने के साथ साथ आकृति मेहता ने 582 अंक लेकर प्रदेश में आठवां स्थान तथा कॉलेज में पहला,, ऊषा देवी ने 579 अंक लेकर कॉलेज में दूसरा व दामिनी ठाकुर ने 574 अंक लेकर कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज के चेयरमैन डॉ बी.के.बाली, प्रधानाचार्य मिस्टर s. Parmathma तथा अन्य अध्यापकगणों ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।