Govt Sen Sec School Pinni

Govt Sen Sec School Pinni This page is pertaining to the activities of a Sr. Sec. School to boost up the school initiation and students innovative appreciations.

NMBA Pledge
18/08/2026

NMBA Pledge

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीनी में आज 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री दीपराज जी, उपप्र...
15/08/2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीनी में आज 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

मुख्य अतिथि श्री दीपराज जी, उपप्रधान ग्राम पंचायत पीनी ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता का संदेश दिया।

छात्रों की प्रस्तुतियों ने हर दिल को गर्व से भर दिया।

*जय हिंद!* 🇮🇳

15/08/2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीनी में आज 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

*जय हिंद!* 🇮🇳

आज हमारे विद्यालय परिवार के लिए भावुक क्षण है। हमारे आदरणीय  विजय शर्मा (शास्त्री जी) का स्थानांतरण होने पर समस्त विद्या...
18/07/2026

आज हमारे विद्यालय परिवार के लिए भावुक क्षण है। हमारे आदरणीय विजय शर्मा (शास्त्री जी) का स्थानांतरण होने पर समस्त विद्यालय परिवार स्वयं को भावुक महसूस कर रहा है।
शास्त्री जी ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल एक शिक्षक के रूप में नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और अभिभावक की भूमिका निभाई। उनका सरल स्वभाव, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा विद्यार्थियों के प्रति स्नेह हमेशा हमारे विद्यालय की पहचान का हिस्सा रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों के मन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, नैतिकता और जीवन मूल्यों का भी बीजारोपण किया।
विद्यालय परिवार उनकी अमूल्य सेवाओं, समर्पण और योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है। उनके जाने से विद्यालय को निश्चित ही उनकी कमी सदैव महसूस होगी, किंतु हमें गर्व है कि वे जहाँ भी अपनी सेवाएँ देंगे, वहाँ भी अपनी कर्मनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली से नई ऊँचाइयाँ स्थापित करेंगे।

समस्त विद्यालय परिवार की ओर से आदरणीय शास्त्री जी को उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आपका योगदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा।

समस्त विद्यालय परिवार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीणी

आज दिनांक 15 जुलाई,2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पीणी में   श्री अमित कौंडल जी ने टीजीटी नॉन -मेडिकल के पद पर...
15/07/2026

आज दिनांक 15 जुलाई,2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पीणी में श्री अमित कौंडल जी ने टीजीटी नॉन -मेडिकल के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उनके साथ उनके स्वजन भी मौजूद रहे। ....

आज विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जिसमे 130 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। ...
25/06/2026

आज विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जिसमे 130 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया, जिसमें कुल 15 सदस्यों को सम्मिलित किया गया। समिति में 8 महिला एवं 7 पुरुष सदस्य शामिल हैं, जो विद्यालय के विकास एवं प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री मोहन लाल को विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रधान तथा श्री गुड्डू राम को उप-प्रधान चुना गया। इससे पुर्व बैठक मे उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के पुर्व प्रधान ख्याल चंद जी ने पुर्व समिति को भंग करने की विधिवत् घौषणा की।
बैठक के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा समुदाय की सहभागिता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने विद्यालय हित में समर्पित भाव से कार्य करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री श्याम लाल जी ने बैठक को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय, अभिभावकों एवं समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती है। समिति की सक्रिय सहभागिता से विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी सदस्यों से विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग देने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के
एवं उप प्रधानाचार्य श्री कुंजलाल जी व समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पंचायत पिणी के उप-प्रधान श्री दीप राज भी बैठक मे विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित समिति के सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग एवं सहभागिता का आश्वासन दिया।
नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ। 💐
“विद्यालय, अभिभावकों एवं समुदाय के संयुक्त प्रयासों से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”

#विद्यालय_प्रबंधन_समिति

24/06/2026

सूचना
सभी विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीणी में कल दिनांक 25.06.2026 को पाठशाला प्रबंधन समिति (SMC) के चुनाव आयोजित किए जाने निश्चित हुए हैं। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों को पाठशाला में सादर आमंत्रित किया जाता है।
आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया में भाग लें।

प्रधानाचार्य
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीणी

आज हमारे विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षको...
21/06/2026

आज हमारे विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

योग हमें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और योग के महत्व को समझा।

🧘‍♀️🌿✨

आज विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम एवं पर्यावरण रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व...
05/06/2026

आज विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम एवं पर्यावरण रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री शुभ करण जी, सेवानिवृत्त सीएचटी, रहे। वे वास्तव में एक निःस्वार्थ पर्यावरण योद्धा हैं, उन्होंने पिछले लगभग 45 वर्षों से अथक परिश्रम करते हुए विभिन्न प्रजातियों के 20,000 से अधिक पौधे सफलतापूर्वक लगाए है। इनका समर्पण, सेवा-भाव और प्रकृति के प्रति प्रेम शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। वे सचमुच प्रशंसा और सम्मान से परे एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं।
आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें।

🌿 **"पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं"** 🌿

दिनांक 25 अप्रैल को हमारे विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिणी के प्रांगण में जल संरक्षण और 'वंदे मातरम' के प...
29/04/2026

दिनांक 25 अप्रैल को हमारे विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिणी के प्रांगण में जल संरक्षण और 'वंदे मातरम' के पावन अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 'सफाई अभियान' से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और श्रमदान का महत्व समझा।
विद्यार्थियों की रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी सफल आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज की:
• प्रश्नौतरी प्रतियोगिता (Quiz Competition)
• चित्रकला प्रतियोगिता (Painting)
• निबंध लेखन (Essay Writing)
• स्लोगन लेखन (Slogan Writing)
इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल बचाने और राष्ट्र भक्ति के संदेश को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस सफल आयोजन के लिए सभी सहभागी छात्र और शिक्षक बधाई के पात्र हैं।
प्रस्तुत हैं इस कार्यक्रम की कुछ गौरवपूर्ण झलकियाँ।

Address

Kullu

Telephone

+918219410771

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt Sen Sec School Pinni posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Govt Sen Sec School Pinni:

Shortcuts

Share

Category