14/05/2016
एकलव्य एकेडमी सीनियर सेकेण्डरी स्कुल का वार्षिकोत्सव सिग्नेचर आयोजित
कुचामन सिटी। एस एन जोशी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित एकलव्य एकेडमी सीनियर सेकण्डरी स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सिग्नेचर 2016 बुधवार को समारोह के साथ नर्बदा गार्डन में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि दैनिक भास्कर राजस्थान के स्टेट हैड एडिटर कुलदीप जी व्यास थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागौर जिला एसपी गौरव श्रीवास्तव ने की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री कुलदीप व्यास ने विद्यालय समिति को इतने बेहतरीन कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया की दैनिक भास्कर ने पुरे विश्व में मंडे पॉजिटिव का कॉन्सेप्ट लाया जो आजतक मीडिया लाइन में कभी किसी अखबार या न्यूज चैनल ने नही लाया। व्यास ने बताया की इस कांस्पेट की प्रसंशा भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मंच पर नही बल्कि दुनिया के मंच पर की। इसी तरह कार्यक्रम की अद्यक्षता कर रहे नागौर एसपी गौरव श्री वास्तव ने कहा की आज एकलव्य स्कुल का वार्षिकोत्सव देखकर मुझे भी मेरे बचपन की याद आ गई। श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को पढाई के साथ साथ ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने की बात कहि। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थीयो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर एसएचओ अमराराम विश्नोई, कुविस अध्य्क्ष ओमप्रकाश काबरा, कार्यकारी अध्य्क्ष नटवरलाल वक्ता, गोविन्दराम शेषमा, श्याम सुंदर अशोक कुमार मंत्री, भाजपा नेता ज्ञानाराम रणवां, सुंदरलाल पारीक सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मोजुद रहे।
*अतिथियों का किया सम्मान*
एकलव्य एकैडमी स्कुल द्वारा आयोजित सिग्नेचर 2016 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपश्तित दैनिक भास्कर राजस्थान के स्टेट हैड एडिटर श्री कुलदीप व्यास, नागौर एसपी गोरव श्रीवास्तव का विद्यालय के चेयरमैन मनोज जोशी ने माला पहनाकर स्वागत किया। निर्देशक अक्षय जोशी ने अतिथियों का साफा बंदन किया। इस दौरान अनिल शर्मा, संदीप जोशी, राकेश शर्मा, प्रदीप जोशी, सुधीर पारीक सहित अन्य जनो ने भी अतिथियों का स्वागत किया।
*होनहार विद्यार्थियों का हुआ स्वागत सम्मान*
एकलव्य एकेडमी स्कुल में वर्षभर हुई गतिविधियों, शिक्षा व खेलकूद सहित अन्य छेत्रो में अग्रणी रहे विद्यार्थियो को मुख्य अतिथि कुलदिप जी व्यास, एसपी गौरव श्री वास्तव, संशता के चेयरमैन मनोज जोशी ने मैडल, नगद राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।