Om Prakash Jat Kotda

Om Prakash Jat Kotda हर मुसीबत में तेरे साथ मैं हूँ,

तूने मुझे पहचाना नहीं मैं तेरा आत्मविश्वास हूँ ।

01/03/2024
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।आदिशक्ति माँ अम्बे के पावन पर्व शारदी...
15/10/2023

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

आदिशक्ति माँ अम्बे के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की समस्त सनातनप्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाऍं।

माँ आद्याशक्ति से प्रार्थना है कि वे आप सभी को सुख-समृद्धि एवं आरोग्य प्रदान करें।🙏🎉ओम प्रकाश जाट कोटड़ा🙏🎉

पुरूष!क्यों देखते होउसे केवलएक पुरूष की नज़र  से...कभी इंसान समझकर भी झाँको न उसके भीतर...देवत्वपा जाओगेतब एक पुरुष से इ...
29/07/2023

पुरूष!
क्यों देखते हो
उसे केवल
एक पुरूष की
नज़र से...

कभी
इंसान समझकर भी
झाँको न
उसके भीतर...

देवत्व
पा जाओगे
तब
एक पुरुष से इतर...

निश्चित ही
मन में..
इक स्त्री के !

✍️OM Prakash Jat

✨🌷✨ जिसने जीवन को जिया हैपरिस्थितियां कैसी भी होबर्दाश्त की हद तक सहा हैकभी ज़िन्दगी को काटा हैअपनों सेकभी गैरों से छला ...
20/07/2023

✨🌷✨ जिसने जीवन को जिया है
परिस्थितियां कैसी भी हो
बर्दाश्त की हद तक सहा है

कभी ज़िन्दगी को काटा है
अपनों से
कभी गैरों से छला खुद को पाया है

हार कर भी
उसे हरा कोई न पाया है
क्योंकि..
उसे संभालने
गम से उबारने
ऊपर वाला आया है

कभी सारथी
कभी मित्र बन
ज़िन्दगी की कश्मकश में
साथ निभाने आया है
सब कुछ समझकर जो मौन है
उसे कौन समझ पाया है
ऱग उसका ही
हर तरफ छाया है

जब तक है सांसे
सब ने खुद को अमर ही पाया है
टूट गयी तब सब मोह माया है

बर्दाश्त की हद तक
जिसने ज़िन्दगी जिया है
वो हारा नही
सब को जीतता गया है।।✨🌷🌟

राजस्थान के जालोर के कानीवाड़ा में हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर स्थित है. इस मंदिर में दूर दूर से लोग हनुमान जी के दर्शन ...
19/07/2023

राजस्थान के जालोर के कानीवाड़ा में हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर स्थित है. इस मंदिर में दूर दूर से लोग हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं. इस मंदिर के लिए कहा जाता है कि यहां 500 साल पहले हनुमान जी की मूर्ति खुद प्रकट हुए थी. जिसमें हनुमानजी पांव जोड़कर बैठे हैं , हनुमान जी की यह मूर्ति सूर्यमुखी है , गर्भगृह में स्थित हनुमान जी की प्रतिमा पर लोग सिंदूर, तेल चढ़ाते हैं. कानीवाड़ा मंदिर संगमरमर के पत्थर से बना है लेकिन इस मंदिर में छत नहीं है. जब कभी भी इस मंदिर में छत डालने की कोशिश की जाती है तो वो टूट जाती है या आंधी तूफान में उड़ जाती है , इसीलिए जब नया मंदिर बना तो इसमें छत नहीं डाली गई. पहले ये मंदिर जंगल में था, बाद में इसे एक बड़े मंदिर का रुप दिया गया.

संबंध संबंधों पर ही यह संसार टिका है, वह ही इस संसार की नीव हैसंबंध तो हर इंसान के तरह तरह के होते हैं, आपस मे, जीव जंतु...
14/07/2023

संबंध

संबंधों पर ही यह संसार टिका है,
वह ही इस संसार की नीव है
संबंध तो हर इंसान के तरह तरह के होते हैं,
आपस मे, जीव जंतुओं के साथ,
स्थाई इमारतों व पेड़ पौधों के साथ
व ईश्वर के साथ
और यह सब संबंध
आप के दिल से शुरु हो कर
स्वभाव तक निर्मित होते हैं
अच्छा दिल संबंधों को जीत सकता है,
और बनाता है पर
अच्छा स्वभाव ही उसे
आजीवन निभा सकता है
कुछ संबंध बनते है निभते नही
क्योकि स्वभाव मे कमी रह जाती है
इसीलिए अच्छा स्वभाव विक्रीत करो,
और आजीवन अच्छे संबंधो का आनंद ऊठाओ।
👏🎉

पाया कहाँ मैंने तेरे जैसा एक तेरे सिवा, ना तेरे जैसा..🔱 तुम्हें समर्पित सारे स्वरप्रेम स्वर में सारे अक्षरमेरे महादेव, म...
04/07/2023

पाया कहाँ मैंने तेरे जैसा
एक तेरे सिवा, ना तेरे जैसा..🔱

तुम्हें समर्पित सारे स्वर
प्रेम स्वर में सारे अक्षर
मेरे महादेव, मेरे हर हर..!!🌿🌹🙏

आप सभी को श्रावण मास की
अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ 💐💐

- हर हर महादेव🎉💐

 #आत्मनिर्भर आत्मविश्वास से भरी,वो बढ रही थी ,आत्मनिर्भरता वआर्थिक स्वतंत्रता की राह पर !पार कर ली हर बाधा ,आसानी से उसन...
03/07/2023

#आत्मनिर्भर

आत्मविश्वास से भरी,
वो बढ रही थी ,
आत्मनिर्भरता व
आर्थिक स्वतंत्रता की राह पर !
पार कर ली हर बाधा ,
आसानी से उसने,
जा बैठी उस मुकाम पर,
जहाँ पुरूषो का वर्चस्व था,
कदम से कदम मिलाकर,
करना उसे हर काम था,
'सेम वर्क सेम पे'
के सिद्धांत उसे पढाये गए,
चढने लगी ,
सफलता के सोपान,
चूमती गयी ,
कामयाबी के शिखर,
पर फिर आई ,
विवाह की बेला,
जिम्मेदारियों का उस पर,
लदता गया ठेला,
आत्मविश्वास से भरी ,
वो कभी बच्चे पालती,
कभी घर संभालती रही,
काम पर जाती रही,
करती रही अपनी,
स्थिति को वही ,
बनाये रखने की,
जद्दोजहद ,
'सेम वर्क सेम पे'
के सिद्धांत ,
शायद घरों में ,
लागू नहीं होते !

✍️

भारतीय संस्कृति में गुरू का पद देवताओं के समतुल्य रखा गया है। सैल्यूकस और सम्राट चन्द्रगुप्त के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध म...
03/07/2023

भारतीय संस्कृति में गुरू का पद देवताओं के समतुल्य रखा गया है। सैल्यूकस और सम्राट चन्द्रगुप्त के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध में केवल दोनों राजा और इनकी सेनायें नहीं लड़ीं, उस रणभूमि में लड़े थे दो महान गुरुओं के अस्तित्व ! भारतीय युवा-गुरु, तक्षशिला-स्नातक चाणक्य और यूनान के कुल-गुरु, 'अरस्तू' के अस्तित्व के टकराव का परिणाम पूरे संसार के सामने था ! यहीं वह समय था जब पूरे पश्चिम के मन में भारतीय गुरु-परंपरा को लेकर एक अज्ञात भय व्याप्त हो गया ! मैकाले के मानस-पुत्रों ने भारत को जो भीषण कष्ट दिए हैं उन में से एक यह भी है कि उन्होंने हमारी पूरी शिक्षा-पद्धति से षड्यंत्र-पूर्वक 'गुरु' को हटा कर उस की जगह 'शिक्षक' को बिठा दिया ! जीवन में सर्वप्रथम अक्षर ज्ञान देने वाली माँ से लेकर आजतक जिन्होंने भी ज़रा भी कुछ सिखाया उन सब "गुरु-चरणों" में मेरा शीश सादर विनत है ! आज 'गुरु-पूर्णिमा' के अवसर पर, चाहे-अनचाहे, जाने-अनजाने, समय-असमय, आज तक के जीवन में प्रथम-गुरु 'माँ' से लेकर हर उस गुरु के चरणों में सादर-साष्टांग प्रणाम, जिन की कृपा से मनुष्यता की यात्रा सहज-सुगम हो सकी ! संसार के समस्त 'गुरुओं' के सतत् आशीष की अपेक्षा में ...
"तुम्हारे होने से किस-किस को आस क्या-क्या है ?
तुम्हारी आम सी बातों में ख़ास क्या-क्या है ?
ये तुम ने हम को सिखाया है अपने होने से,
भले वो कोई हो इन्सा के पास क्या-क्या है..? "❤️🙏🏻 जय गुरु महाराज👏

अमरनाथ यात्रा प्रारम्‍भ, आषाढ़ पूर्णिमा तिथ‍ि।आज से प्रारम्‍भ होने वाली अमरनाथ यात्रा की सभी श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्र...
01/07/2023

अमरनाथ यात्रा प्रारम्‍भ, आषाढ़ पूर्णिमा तिथ‍ि।
आज से प्रारम्‍भ होने वाली अमरनाथ यात्रा की सभी श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा बर्फानी से प्रार्थना है कि आपकी यात्रा सुखद एवं मंगलमय हो और सभी मनोकामना की सिद्धि हो।
।। ॐ नमः शिवाय्।।

Address

Chilko Ki Dhani
Kotra
343040

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Om Prakash Jat Kotda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category