Rajputana PG College

Rajputana PG College Best Science & Arts Post-Graduate College in KOTPUTLI . Scout & Guide,NSS & Sports Activities.

Admission open
09/05/2025

Admission open

शारदीय नवरात्रि के सप्‍तम दिवस की आप सभी को शुभकामनाएँ।माँ का सप्तम स्वरूप माँ कालरात्रि आपको सभी प्रकार के संकटों से दू...
21/10/2023

शारदीय नवरात्रि के सप्‍तम दिवस की आप सभी को शुभकामनाएँ।

माँ का सप्तम स्वरूप माँ कालरात्रि आपको सभी प्रकार के संकटों से दूर करे।

सात दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर का समापनकोटपूतली, 28 दिसम्बरस्थानीय राजपूताना पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की त...
28/12/2021

सात दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर का समापन

कोटपूतली, 28 दिसम्बर

स्थानीय राजपूताना पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों ईकाईयों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। इस मौके पर निदेशक महेन्द्र चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता व अखण्डता को जीवित रखने के लिए कर्तव्यपरायणता व मानवीय मूल्यों का होना नितान्त आवश्यक है। चौधरी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी व नागरिक को राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। पार्षद तारा पूतली ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर समाज में व्याप्त बुराईयों के खात्मे के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। त्रिमूर्ति स्कूल पनियाला के निदेशक घूड़ाराम पदम व ज्ञानदीप स्कूल सांगटेड़ा के निदेशक बाबूलाल चौधरी ने स्वयंसेवकों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनुशासन में रहकर कठोर परिश्रम से सफलता प्राप्त करने की बात कही। एन.एस.एस. इकाई के अधिकारी उमरावलाल गुर्जर ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. एच.एन. धोलीवाल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी आर.पी.धोलीवाल, सहायक प्रोफेसर सुभाष चन्द यादव, चन्द्रप्रकाश सैनी, एस.के.शर्मा, राधेश्याम सैनी, नीरु सैनी, आशीष रावत, सुरक्षा शर्मा, पूजा गुर्जर, भावना जोशी, के.एन. वर्मा, हेमन्त सैनी व स्वयंसेवक मौजूद रहे।

सूचना प्रौद्योगिकी विषय पर व्याख्यान का आयोजनकोटपूतली, 27 दिसम्बरस्थानीय राजपूताना पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ...
27/12/2021

सूचना प्रौद्योगिकी विषय पर व्याख्यान का आयोजन

कोटपूतली, 27 दिसम्बर

स्थानीय राजपूताना पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों ईकाईयों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर के 6 वें दिन सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सत्यवीर यादव ने राज्य सरकार की ईस्टार्टअप योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजनानुसार ईस्टार्टअप के लिए सरकार बैंकों से लोन उपलब्ध करवाती है और जीवन में आज प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका है। विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भीम पटेल ने सूचना प्रौद्योगिकी को जीवन में उतारते हुए कठिन परिश्रम पर आगे बढऩे की प्रेरणा दी। युवा रेवॉल्युशन अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता , विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर सफलता अर्जित करने के लिए मेहनत करें तथा समाज और देश सेवा में अपना योगदान करें। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे की सीख देते हुए कहा की मेहनत इतनी खामोशी से करो की सफलता शोर मचा दे। श्रीराम आर्य, बदलूराम, प्रधानाचार्य अशोक बबेरवाल ने विद्यार्थियों को जीवन में नई सोच के साथ कार्य करने व नई विचारधारा को अपनाने पर बल दिया। निदेशक महेन्द्र चौधरी ने सूचना प्रौधोगिकी को अपनाने व इसके सकारात्मक पहलू को जीवन में उतारने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ. एच.एन. धोलीवाल ने आभार व्यक्त किया। संचालन सहायक प्रोफेसर सी.पी. सैनी ने किया। इस दौरान महाविधालय स्टाफ व स्वयंसेवक मौजुद रहे।

27/12/2021

राजपूताना कॉलेज कोटपूतली

मतदाता जागरुकता संगोष्ठी का आयोजनकस्बे के डाबला रोड़ स्थित राजपूताना पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों ईकाईय...
25/12/2021

मतदाता जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन

कस्बे के डाबला रोड़ स्थित राजपूताना पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों ईकाईयों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर के चौथे दिन शनिवार को मतदाता जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। स्वयंसेवकों को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए एड. प्रदीप कुमार बंसल ने कहा कि एक योग्य व जागरुक मतदाता ही कुशल जनप्रतिनिधि का चयन कर सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में देश के विकास के लिए मतदाताओं का शिक्षित होना नितान्त आवश्यक है। अध्यक्षता करते हुए आरएएस अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को मताधिकार का उपयोग अनिवार्य रुप से करना चाहिए। जिससे कि एक अच्छी सरकार का निर्माण हो सके। विशिष्ट अतिथि व्याख्याता ख्यालीराम सैनी ने युवाओं को मतदान से जोडऩे की बात कही। वहीं डालचन्द आर्य व अन्जय कुमार ने 18 वर्ष के युवाओं को मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य रुप से बनवाने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. एच.एन. धोलीवाल ने आभार व्यक्त किया। संचालन सहायक प्रोफेसर सी.पी. सैनी ने किया। इस दौरान महाविधालय स्टॉफ व स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Address

Dabla Road
Kotputli
303108

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917412075500

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajputana PG College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Rajputana PG College:

Shortcuts

Share

Category