26/01/2026
77 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ भव्य आयोजन
राष्ट्रीय पर्व 77 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या पर भारती पब्लिक स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा द स्टोरी ऑफ़ आर्मी से फौजियों के त्याग को जीवंत किया जिन्हें देखकर उपस्थित सभी दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर जिला कलेक्टर कोटपूतली-बहरोड़ श्रीमती प्रियंका गोस्वामी जी द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।