Knowledge Academy

Knowledge Academy I surround myself with people smarter than me.

16/06/2023

_देहरादून के बारे में कुछ जानकारियां

यह शहर 1611ई में 3005 रुपये कीमत में बिका था,

1674 से पहले देहरादून का नाम पृथ्वीपुर था,

1676 में मुगल सम्राट औरंगजेब ने देहरादून क्षेत्र गुरु रामराय को उपहार में दे दिया था,

1757 में नजीबुदौला ने टिहरी नरेश को हराकर हासिल किया,

1803 में गोरखाओं ने देहरादून पर कब्जा किया,

1804 14 मई को खुड़बुड़ा देहरादून में गोरखा सेना लड़ते हुए गढवाल नरेश प्रद्युम्न शाह वीरगति को प्राप्त हुए थे,

1811 में टिहरी नरेश सुदर्शन शाह ने कैप्टेन हरसी यंग को देहरादून हस्तगत किया,

1814 में कैप्टन हरसी ने देहरादून को मात्र ₹100 मासिक लीज़ पर ईस्ट इंडिया कम्पनी को दे दिया,

1815 में अंग्रेजों ने गोरखाओं को भगाकर देहरादून हथिया लिया,

1823 में पलटन बाजार बना, इसके दोनों तरफ पलटन रहती थी,

1840 में यहां चीन से लाया गया लीची का पौधा लगाया गया,

1842 में यहाँ अफगान शासक अमीर दोस्त द्वारा अफगानिस्तान से लायी बासमती बोई गयी,

1842 में दून में डाक सेवा शुरू हुई,

1854 में यहां मिशन स्कूल खोला गया,

1857 में डा. जानसन द्वारा चाय का बाग लगाया गया,

1863 में दून स्थित शिवाजी धर्मशाला में पहली बार रामलीला का विराट मंचन किया गया,

1867 में यहां नगर पालिका बनी,

1868 में यहां चकराता बना,

1873 में सहारनपुर रोड़ एवं*1892ई* में रायपुर रोड बनी,

1871 में देहरादून जिला बना,

1889 में नाला पानी से दून को जलापूर्ति हुई,

1901 में दून रेल सेवा आरंम्भ हुई,

1902 में महादेवी पाठशाला और *1904ई* में डीएवी कालेज आरंम्भ हुए,

1916 में यहाँ विद्युत आपूर्ति शुरू हुई,

1918 में यहाँ ओलम्पिया और ओरएन्ट सिनेमा घर खुले,

1920 में लोगों ने यहाँ पहली बार कार देखी,

1930 में देहरादून में मसूरी मोटर मार्ग बना,

1939 तक दून में केवल दो ही कारें थी,

1944 में लाला मंशाराम नें 58 बीघा जमीन में कनाट-प्लेस बनवाया,

1947 में यहाँ जातीय उपद्रव हुआ,

1948 में यहां प्रेमनगर और क्लेमनटाउन सिटी बस सेवा शुरू हुई,

1948 से 1953 तक आनंदसिंह ने यहां अपने पिता बलबीर सिंह की याद में घण्टाघर बनाया,

1978 में यहाँ वायु सेवा शुरू हुई,

1985 में यहाँ पहला विक्रम आया UGY - 229 नम्बर था

मित्रों देहरादून के सम्बन्ध मे छोटी सी जानकारी आपको शेयर कर रहा हूँ। आशा है आपको पसंद आयेगी।

24/10/2022
4 December 2021 vdo exam paper
05/12/2021

4 December 2021 vdo exam paper

30/07/2021
Hindi se related .🙏🙏🙏imt
29/07/2021

Hindi se related .🙏🙏🙏imt

History notes 🎶🎶🎶
12/07/2021

History notes 🎶🎶🎶

* : क्या है विश्व पर्यावरण दिवस की थीम और क्यों मनाया जाता है इसे हर साल?* Environment Day 2021:* पूरी दुनिया में 5 जून ...
07/06/2021

* :

क्या है विश्व पर्यावरण दिवस की थीम और क्यों मनाया जाता है इसे हर साल?*

Environment Day 2021:* पूरी दुनिया में 5 जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस यानी वर्ल्ड एन्वायरमेंट डे मनाया जाता है। ये दिन लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन सोशल मीडिया पर पर्यावरण से जुड़े फैक्ट्स शेयर किए जाते हैं ताकि लोग इसके बारे में सजग रहें। आज हम भी पर्यावरण दिवस के बारे में बात करेंगे, इस दिन को पांच जून को ही क्यों मनाया जाता है या इससे फायदा क्या होता है?

*क्यों मनाया जाता है ये दिन*

अगर आप भारत के किसी बड़े शहर में रहते हैं, तो आप जानते होंगे कि यहां रह रहे लोग हर साल बढ़ते तापमान और प्रदूषण के बीच किस तरह जी रहे हैं। ये हाल सिर्फ दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों का नहीं है बल्कि पूरी दुनिया का है। आज तेज़ी से बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवों के लिए बड़ा ख़तरा बन गया है। यही वजह है कि कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। साथ ही लोग भी सांस से जुड़े कई तरह के रोगों से लेकर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
यह सब सिर्फ पर्यावरण में बदलाव और उसको पहुंचते नुकसान की वजह से है। हम ख़ुद अपने पर्यावरण का ख़्याल नहीं रख रहे हैं, यही वजह है कि धीरे-धीरे हमारी ज़िंदगी मुश्किल होती जा रही है। और इसीलिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना ज़रूरी है।

*कब हुई विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत*

सन 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से वैश्विक स्तरपर पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और चिंता की वजह से विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी गई। इसकी शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई। यहां दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 119 देश शामिल हुए थे। पहले पर्यावरण दिवस पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत की प्रकृति और पर्यावरण के प्रति चिंताओं को जाहिर किया था।
इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की नींव रखी गई थी और हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने का संकल्प लिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य दुनियाभर के नागरिकों को पर्यावरण प्रदूषण की चिंताओं से अवगत कराना और प्रकृति और पर्यावरण को लेकर जागरूक करना रखा गया।

*ये है इस साल की थीम*

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है और इस साल की थीम है 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली' (Ecosystem Restoration है। पारिस्थितिक तंत्र की बहाली कई तरह से की जा सकती है, जैसे- शहर-गांव को हरा-भरा करना, पेड़ लगाना, जगह-जगह बगीचों को बनाना, नदियों और समुद्र की सफाई करना आदि।पर्यावरण से ही हम हैं, हर किसी को पर्यावरण के लिए काम करना चाहिए।

*आखिर मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर ही निर्भर करता है। प्रकृति को बचाने के लिए सिर्फ एक अकेला व्यक्ति काफी नहीं है, इसलिए हम सभी को साथ आना चाहिए और समय रहते एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए काम करना चाहिए।*

07/06/2021

💟👉 महत्वपूर्ण प्रश्न 📚📚📚

☞. भारत में बांस का सबसे बड़ा उत्पादक कौन है?
उत्तर:- असम,
☞. गेहू सबसे ज्यादा भारत में कहाँ होता है?
उत्तर :- पंजाब,
☞. काजू सबसे ज्यादा भारत में कहाँ होता है?
उत्तर :- केरल,
☞. चन्दन सबसे ज्यादा भारत में कहाँ होता है?
उत्तर :- कर्नाटक,
☞. नारियल सबसे ज्यादा भारत में कहाँ होता है?
उत्तर :- केरल,
☞. नमक सबसे ज्यादा भारत में कहाँ होता है?
उत्तर :- गुजरात
☞. हल्दी सबसे ज्यादा भारत में कहाँ होता है?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश
☞. अण्डे सबसे ज्यादा भारत में कहाँ होता है?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश
☞. भारत से कितने देशों की सरहदें मिलती है?
उत्तर :- सात,
☞. जब चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आता है तब कौनसा ग्रहण लगता है?
उत्तर :- सूर्यग्रहण,
☞. 180° देशांतर को कौनसी रेखा कहते है?
उत्तर :- अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा,
☞. जोजिला दर्रा किस राज्य में है?
उत्तर :- जम्मू-कश्मीर,
☞. किस राज्य की समुद्री तटरेखा सबसे लम्बी है?
उत्तर :- गुजरात,
☞. अल गेजीरा रेगिस्तान किस देश में स्थित है?
उत्तर :- सूडान,
☞. साइलेंट वेली किस राज्य में है?
उत्तर :- केरल,
☞. सौरमंडल में ग्रहों की संख्या कितनी है?
उत्तर :- 8,
☞. भारत के खोजकर्ता कौन थे?
उत्तर :- वास्को-डि-गामा,
☞. भार रेगिस्तान किस राज्य में है?
उत्तर :- राजस्थान,
☞. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
उत्तर :- उत्तरी गोलार्द्ध,
☞. भारत में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का नाम क्या है?
उत्तर :- दिल्ली,
☞. ग्लोब पर कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
उत्तर :- 8,
☞. विश्व का सबसे विशाल मरुस्थल है?
उत्तर :- सहारा ( अफ्रीका ),
☞. भारत का मानक समय कहाँ से लिया गया है?
उत्तर :- इलाहाबाद के पास नैनी से,
☞. भारत के सबसे दक्षिणी छोर का नाम क्या है?
उत्तर :- इंदिरा प्लाइंट ( ग्रेट निकोबार ),
☞. भारत का सबसे उत्तरी बिन्दु इन्दिरा काल कहाँ स्थित है?
उत्तर :- जम्मू कश्मीर में,
☞. सुन्दरवन का डेल्टा कौन-सा नदी बनाती है?
उत्तर:- गंगा,
☞. भारत में रेलमागो का सबसे बडा जाल किस राज्य में पाया जाता है?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश,
☞. संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ी स्वणॅ उत्खनन की खान होमस्टेक किस राज्य में स्थित है?
उत्तर :- दक्षिण डकोटा में,
☞. एण्डीज पवॅतमाला ( दक्षिण अमेरिका ) सबसे ऊँचा चोटी का क्या नाम है?
उत्तर :- एकांकागुआ,
☞. ग्लोब पर कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
उत्तर :- 8,
☞. विश्व का सबसे विशाल मरुस्थल है?
उत्तर :- सहारा ( अफ्रीका ),
☞. मेसेटा का पठार कहाँ स्थित है?
उत्तर :- स्पेन और पुर्तगाल,
☞. कनाडियन पैसिफिक t रेलमार्ग कहाँ से कहाँ तक जाता है?
उत्तर :- हैलीफैक्स से बैंकूवर तक,
☞. 1981 में स्थापित ' भारतीय वन सवेक्षण विभाग का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर :- देहरादून,
☞. ब्लैक हिल, ब्लू पहाड़ और ग्रीन पहाड़ नाम पहाड़ियाँ किस देश में स्थित है?
उत्तर :- संयुक्त राज्य अमेरिका,
☞. चिनाब नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?
उत्तर :- बारालाचा दरे,
☞. भारत में कोयला प्रचुर मात्रा में कहाँ पाया जाता है?
उत्तर :- गोंडवाना क्षेत्र में,
☞. हीराकुड परियोजना किस राज्य में तथा किस नदी पर स्थित है?
उत्तर :- ओड़िशा, महानदी पर,
☞. रवाण्डा की राजधानी क्या है?
उत्तर :- किगाली,
☞. माउन्ट एटना ' किस पवॅतमाला में स्थित है?
उत्तर :- सिसली ( इटली ),
☞. आस्ट्रेलिया किस नदी के किनारे बसा है?
उत्तर :- मरे डालिग ( 3717 किमी. ),
☞. विश्व वनक्षेत्रों में से किस एक के फैलाव का प्रतिशत सर्वाधिक है?
उत्तर :- शीतोष्ण शंकुवृक्षी वन,
☞. कौन सा कारक जलवायु का निर्धारण नहीं करता?
उत्तर :- देशांन्तर,
☞. विश्व में चाँदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है?
उत्तर :- मैक्सिको,
☞. बाकू किसलिए प्रसिद्ध है?
उत्तर :- खनिज तेल,
☞. कौन सा देश विश्व का सबसे बड़ा ईंधन काष्ठ का उत्पादक देश है?
उत्तर :- भारत,
☞. पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर पर्वत का विस्तार है?
उत्तर :- 27,
☞. पर्वतों की ऊंचाई कम से कम कितनी तय की गई है?
उत्तर :- 600 मीटर,
1.भारत का प्रवेश द्वार किसे कहते है – मुम्बई को

2. भारत का सिंह द्वार किसे कहते है – कोलकाता को

3. भारत का बगीचा किसे कहते है – बंगलौर को

4. भारत का मैनचेस्टर किसे कहते है – अहमदाबाद

5. झीलों का नगर किसे कहते है – श्रीनगर को

6. भारत का ह्रदय स्थल किसे कहा जाता है – मध्यप्रदेश को

7. भारत का पेरिस किसे कहते है – जयपुर को

8. भारत का चीनी का कटोरा किसे कहा जाता है – उतर प्रदेश को

9. मंदिरों की पुण्य भूमि कहा जाता है – तमिलनाडु को

10. त्योहारों का नगर किसे कहते है – मदुरै

11. धान की डलिया किसे कहते है – छतीसगढ़ को

12. फलो की डलिया किसे कहते है – हिमाचल प्रदेश को

13. संतरों की राजधानी किसे कहते है – नागपुर

Address

Near Jhanda Chowk
Kotdwara
248001

Telephone

+917454969481

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Knowledge Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Knowledge Academy:

Shortcuts

Share

Category