Govt. PG College kotdwara NCC

Govt. PG College kotdwara NCC Educational,Motivational,Inspirational,knowledgeable Group

*डॉ० पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आज गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने वाले महाव...
08/02/2023

*डॉ० पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आज गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने वाले महाविद्यालय के तीनों एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया गया।*
31 UK BN NCC हरिद्वार के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के 5/31UK BN NCC के तीन कैडेट, SUO साहिल रावत, कैडेट अरुण शर्मा, कैडेट किरन गुसाईं ने प्रत्येक वर्ष दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) में प्रतिभाग कर उत्तराखंड निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया।
जिसके उपलक्ष में आज 8 फरवरी को महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करने वाले तीनों एनसीसी कैडेटों के सम्मान में सम्मान -समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें सबसे पहले सार्जेंट हिमांशु रावत के द्वारा तीनों कैडेट्स के इस उपलब्धि के पीछे की कठिन परिश्रम और लगन पर प्रकाश डाला गया और उनके गणतंत्र दिवस परेड के कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया।
जिसमें SUO साहिल रावत और कैडेट अरुण शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को समूचे भारतवर्ष के सामने रखा और PMR में प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सलामी दी एवम् flag areaमें प्रतिभाग किया और कैडेट किरन गुसाईं ने कर्तव्यपथ पर ALL INDIA NCC SW CONTINGENT में RIGHT MARKER की अहम भूमिका निभाई ।
उसके उपरान्त कैडेटों के द्वारा सुन्दर सुन्दर प्रस्तुति दी गई।
उसके बाद तीनो कैडेट्स ने अपना गणतंत्र दिवस समारोह का अनुभव साजा कर, अन्य कैडेटों को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए प्रेरीत किया । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo जानकी पंवार ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए सभी कैडेटों को शुभकामनाएं प्रदान की इसके साथ ही उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से इन कैडेटों से प्रेरणा लेने को कहा ।
आज के इस पावन अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ मुरलीधर कुशवाहा जी के द्वारा भी तीनों कैडेटों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलक्ष पर महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी ले० डॉ० देवेंद्र सिंह चौहान ने भी कैडेटों की इस उपलब्धि की प्रशंसा कर ढेर सारी शुभकामनाएं दी, एवम् अन्य कैडेटों को भी प्रेरणा लेने को कहा कि यह न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व है

74 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में डॉ० पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एनसीसी कैडेटों ...
28/01/2023

74 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में डॉ० पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एनसीसी कैडेटों द्वारा भव्य परेड कर एकता और अनुशासन का परिचय दिया ।

74 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में डॉ० पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एनसीसी कैडेटों द्वारा भव्य परेड कर एकता और अनुशासन का परिचय दिया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० जानकी पंवार द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया गया, उसके उपरांत एनसीसी कैडेट द्वारा परेड की गई जिसका नेतृत्व कैडेट
सिमरन रावत द्वारा किया गया । इसी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी हुआ जिसमें कैडेट साक्षी रावत द्वारा गणतंत्र दिवस पर अपने विचारों से प्रकाश डाला गया, और कैडेट प्रिया खंतवाल और कैडेट साक्षी केस्टवाल द्वारा एक देशभक्ति गान की सुंदर प्रस्तुति दी गई जिससे सभी छात्र छात्राओं में देशभक्ति की भावना का संचार हुआ।
साथ ही रोवर रेंजर द्वारा भी नृत्य प्रस्तुति दी गई।
इन सभी भव्य प्रस्तुतियों ने सभी को देश प्रेम की भावनओं से ओत प्रोत किया ,महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo जानकी पंवार ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए सभी कैडेटों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने वाले महाविद्यालय के सीनियर अंडर ऑफिसर साहिल रावत, कैडेट अरुण शर्मा और आज नई दिल्ली में होने वाली परेड में प्रतिभाग करने वाली कैडेट किरन, से भी सभी छात्र-छात्राओं और कैडेटों को प्रेरणा लेने को कहा । और अंत में प्रो ० जानकी पंवार द्वारा सभी छात्र छात्राओं को देश के प्रति उनका उत्तरदायित्व और कर्तव्यों को समझाया गया ।इस अवसर पर महाविद्यालय एन० सी० सी० अधिकारी ले० डॉ० देवेंद्र सिंह चौहान ने भी कैडेटों की प्रशंसा कर ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

𝐂𝐚𝐝𝐞𝐭 𝐤𝐢𝐫𝐚𝐧 𝐆𝐮𝐬𝐚𝐢𝐧 𝐢𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐫𝐢𝐠𝐡𝐭 𝐦𝐚𝐫𝐤𝐞𝐫 (𝟏𝐫𝐨𝐰 ,𝟏 𝐜𝐨𝐥𝐮𝐦𝐧 ) 𝐨𝐟 𝐚𝐥𝐥 𝐢𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐍𝐂𝐂 𝐒𝐖 𝐜𝐨𝐧𝐭𝐢𝐧𝐠𝐞𝐧𝐭 𝟐𝟎𝟐𝟑 𝐚𝐭 𝐤𝐚𝐫𝐭𝐚𝐯𝐲𝐚𝐩𝐚𝐭𝐡𝐅𝐫𝐨𝐦 𝐔𝐭𝐭𝐚𝐫𝐚𝐤...
27/01/2023

𝐂𝐚𝐝𝐞𝐭 𝐤𝐢𝐫𝐚𝐧 𝐆𝐮𝐬𝐚𝐢𝐧 𝐢𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐫𝐢𝐠𝐡𝐭 𝐦𝐚𝐫𝐤𝐞𝐫 (𝟏𝐫𝐨𝐰 ,𝟏 𝐜𝐨𝐥𝐮𝐦𝐧 ) 𝐨𝐟 𝐚𝐥𝐥 𝐢𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐍𝐂𝐂 𝐒𝐖 𝐜𝐨𝐧𝐭𝐢𝐧𝐠𝐞𝐧𝐭 𝟐𝟎𝟐𝟑 𝐚𝐭 𝐤𝐚𝐫𝐭𝐚𝐯𝐲𝐚𝐩𝐚𝐭𝐡
𝐅𝐫𝐨𝐦 𝐔𝐭𝐭𝐚𝐫𝐚𝐤𝐡𝐚𝐧𝐝 𝐝𝐢𝐫𝐞𝐜𝐭𝐨𝐫𝐚𝐭𝐞 𝟑𝟏 𝐔𝐊 𝐁𝐍 𝐍𝐂𝐂 𝐇𝐚𝐫𝐢𝐝𝐰𝐚𝐫 𝐨𝐟 𝐩𝐠 𝐂𝐨𝐥𝐥𝐞𝐠𝐞 𝐤𝐨𝐭𝐝𝐰𝐚𝐫
𝐈𝐭 𝐢𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐩𝐫𝐨𝐮𝐝 𝐦𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐟𝐨𝐫 𝐨𝐮𝐫 𝐜𝐨𝐥𝐥𝐞𝐠𝐞 𝐛𝐚𝐭𝐭𝐞𝐥𝐢𝐨𝐧 𝐚𝐧𝐝 𝐝𝐢𝐫𝐞𝐜𝐭𝐨𝐫𝐚𝐭𝐞.

74 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में डॉ० पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की एनसीसी कैडेट किरन गुसाईं ने गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर एनसीसी SW टोली में निभाई अहम भूमिका ।

74 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में डॉ० पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की एनसीसी कैडेट किरन गुसाईं ने गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर all india NCC, SW Contigent में right marker(1row, 1column) की
भूमिका निभाई।
यह महाविद्यालय और 31UK BN NCC के लिए गर्व का पल है।इस उपलक्ष पर एनसीसी अधिकारी ले. डॉ देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया की यह न केवल महाविद्यालय बल्की उत्तराखंड के लिए भी गर्व एवम गौरव का विषय है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जानकी पंवार ने भी कैडेट की प्रशंसा कर और को प्रेरणा लेने को कहा।

*डॉ० पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के तीन एनसीसी कैडेट्स हर वर्ष दिल्ली में आयोजित होने...
17/01/2023

*डॉ० पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के तीन एनसीसी कैडेट्स हर वर्ष दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) और प्रधानमंत्री रैली (PMR)में प्रतिभाग करेंगे*

31 UK BN NCC हरिद्वार के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के 5/31UK BN NCC के तीन कैडेट, सीनियर अंडर ऑफिसर साहिल रावत, कैडेट अरुण शर्मा, कैडेट किरन गुसाईं का चयन प्रत्येक वर्ष दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) एवं प्रधानमंत्री रैली (PMR) में प्रतिभाग करने हेतु हुआ है।
जिसमें सीनियर अंडर ऑफिसर साहिल रावत और कैडेट अरुण शर्मा का चयन सांस्कृतिक कार्यक्रम और कैडेट किरन गुसाईं का चयन कर्तव्यपथ के लिए हुआ है।

गणतंत्र दिवस कैम्प (RDC) नई दिल्ली DGNCC में चलने वाला देश के युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर का सबसे विशेष कैम्प है इसमें चयन के लिए कैडेटों को विभिन्न चरणों की कठिन प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ता है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए देश के सभी एनo सीo सीo निर्देशालयों से कुछ चुनिंदा कैडेटों का चयन उनकी मानसिक एवं शारीरिक कुशलता के आधार पर होता है।
RDC कैंप एनसीसी का एक प्रतिष्ठित कैंप है। हर एक एनसीसी कैडेट का सपना होता है कि वह RDC में प्रतिभाग कर अपना और अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करें। और अपने निर्देशालय का नेतृत्व करें । परन्तु यह सब इतना आसान नहीं, इस कैंप में प्रतिभाग करने से पूर्व कैडेट्स को अनेको चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। RDC में प्रतिभाग करने से पूर्व कैडेट्स का चयन विभिन्न कैम्पो में अलग-अलग प्रतियोगिताओं के माध्यम है से किया जाता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo जानकी पंवार ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित सभी कैडेटों को शुभकामनाएं प्रदान की इसके साथ ही उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से इन कैडेटों से प्रेरणा लेने को कहा । इस अवसर पर महाविद्यालय एन० सी० सी० अधिकारी ले० डॉ० देवेंद्र सिंह चौहान ने भी कैडेटों की इस महान उपलब्धि की प्रशंसा कर ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में 15 जनवरी को थल सेना दिवस के उपलक्ष मै एनसीसी अधिकारी द्वारा एन0सी0सी कैडे...
15/01/2023

आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में 15 जनवरी को थल सेना दिवस के उपलक्ष मै एनसीसी अधिकारी द्वारा एन0सी0सी कैडेटों के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया

आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में 15 जनवरी को थल सेना दिवस के उपलक्ष मै एनसीसी अधिकारी द्वारा एन0सी0सी कैडेटों के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया। जिसमें कैडेटों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें सर्वप्रथम सारजेंट हिमांशु रावत के द्वारा थल सेना दिवस पर प्रकाश डाला गया उसके बाद कैडेट सुरजीत, और कैडेट प्रतीक्षा के द्वारा अपने विचारों से थल सेना दिवस के बारे में बताया गया। फिर कैडेट प्रिया और समूह के द्वारा देशभक्ति गीत गाया गया जिससे कैडेटों के अन्दर देशभक्ति की भावना एक नए रूप तक पहुंची। फिर कैडेट प्रिया और कैडेट प्रीति के द्वारा सैनिकों के सम्मान के प्रति कविता पाठ किया गया। फिर कैडेट साक्षी और आयुषी के द्वारा देशभक्ति गाने पर डांस कर एक सैनिक के जीवन के बारे में बताया गया। उसके उपरांत ले. डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान जी के द्वारा सभी कैडेटों को थल सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। फिर थल सेना दिवस के उपलक्ष मे अपने विचार से सभी कैडेटों को सेना में जाने के लिए प्रेरित कर बताया गया की सैनिको की वजह से ही हम सभी आज इस प्रकार सुख की जिंदगी जी रहे हैं। कार्यकर्म के दौरान एनसीसी अधिकारी ले. डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान, भूतपूर्व कैडेट प्रवेश चौहान, कैडेट विवेक नेगी कैडेट हिमांशु रावत, कैडेट आयुष नेगी, कैडेट कुलदीप, कैडेट करन रावत, कैडेट अखिलेश नेगी, कैडेट विशाल नेगी, कैडेट प्रिया खंतवाल, आदि कैडेट्स मौजूद रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आज 1दिसम्बर विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिस...
02/12/2022

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आज 1दिसम्बर विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आज 1दिसम्बर विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम एनसीसी अधिकारी ले.(डॉ)देवेंद्र सिंह चौहान ने एड्स दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला व सर्वप्रथम स्वयं रक्तदान कर सभी कैडेट्स को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया व भविष्य में भी रक्तदान देने के लिए तैयार रहने को कहा । प्राचार्य डॉ जानकी पंवार ने सभी कैडेट्स को एड्स दिवस पर रक्तदान शिविर में भाग लेने पर कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान का महत्व बताया, और बताया की रक्तदान महादान है। इस अवसर पर निम्न कैडेट्स ने रक्तदान किया:--
सार्जेंट हिमांशु रावत ,कार्पोरल सुमित रावत,कैडेट संजना,कैडेट प्रतीक्षा, कैडेट सुरजीत,कैडेट प्रवीन
कैडेट दिव्या रानी। इस अवसर पर डॉ एम.डी. कुशवाह, डॉ किशोर चौहान, डॉ सरीता, डॉ सुषम

आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में 27 नवंबर 2022 को 74वा एनसीसी दिवस मनाया गया।यह दिवस हर वर्ष नवंबर के चौथे...
28/11/2022

आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में 27 नवंबर 2022 को 74वा एनसीसी दिवस मनाया गया।
यह दिवस हर वर्ष नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । कविता प्रतियोगिता में प्रथम कैडेट अखिलेश नेगी, द्वितीय कैडेट भूमिका नेगी व तृतीय स्थान पर कैडेट प्रिया खंतवाल रही। क्विज प्रतियोगिता में कैडेट सुरजीत सिंह ,कैडेट मानसी नेगी, कैडेट अखिलेश नेगी, प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे, ड्रिल में कैडेट अखिलेश नेगी सर्वोत्तम छात्र व कैडेट मानसी नेगी सर्वोत्तम छात्रा रही। कैडेट लाइन एरिया प्रतियोगिता में टीम नंदा देवी विजेता रही, जिसका नेतृत्व कैडेट प्रिया खन्तवाल और कैडेट विशाल सिंह नेगी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ संजीव कुमार ने सभी कैडेट को शुभकामनाएं दी। एनसीसी अधिकारी ले.(डॉ)देवेंद्र सिंह चौहान ने एनसीसी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला व सभी को देश सेवा के लिए तैयार रहने को कहा । प्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल ने सभी कैडेटों को एनसीसी दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्रहित सर्वोपरि है की विचारधारा को अपनाने को कहा। इस अवसर पर सार्जेंट हिमांशु रावत ,अंडर ऑफिसर हर्षित बिष्ट, सार्जेंट पूजा ध्यानी, कैडेट विशाल सिंह नेगी व पूर्व कैडेट आशीष रावत, दिव्यक्षी देवरानी ,अभिनव जोशी, मयंक नेगी, विवेक नेगी, शिवांश आदि उपस्थित रहे ।

महाविद्यालय में 09 नवंबर 2022 (उत्तराखंड दिवस) की 22वीं वर्षगांठ के उपलक्ष मै एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा भाषण प्रतियोगिता,...
09/11/2022

महाविद्यालय में 09 नवंबर 2022 (उत्तराखंड दिवस) की 22वीं वर्षगांठ के उपलक्ष मै एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा भाषण प्रतियोगिता,एकल गीत प्रतियोगिता तथा उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया ।

डॉ० पी० द० ब०ही० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में 09 नवंबर 2022 अर्थात (उत्तराखंड दिवस) की 22वीं वर्षगांठ के उपलक्ष मै एन0सी0सी0 कैडेट्स् द्वारा भाषण प्रतियोगिता,एकल गीत प्रतियोगिता तथा उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता एन0सी0सी अधिकारी डा0डी.एस. चौहान, प्राचार्य डा0 महन्थ मौर्य, इतिहास विभाग के डा0 जुनीष कुमार,शिक्षा विभाग के डा0 हीरा सिंह,भौतिक विज्ञान के डा0 मुकेश रावत तथा जीव विज्ञान के डा0 मोहन कुकरेती जी के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सभी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे-_

भाषण प्रतियोगिता:-

प्रथम :- अर्पिता तोमर (2nd year)
द्वितीय :- अंजलि राणा(2nd year)
तृतीय :- विशाल नेगी (2nd year)

एकल गीत प्रतियोगिता :-

प्रथम :- प्रिया खन्तवाल (2nd year)
द्वितीय :- प्रीती(1st year)
तृतीय :- हिमानी(1st year)

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता :-

प्रथम :- अंजलि राणा(2nd year)
द्वितीय :- भूमिका नेगी(2nd year)
तृतीय :- स्नेहा रावत(1st year)

03/11/2022
*महाविद्यालय में महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष मै एनसीसी प्रभारी द्वारा एन0सी0सी0 कैडेट्...
05/10/2022

*महाविद्यालय में महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष मै एनसीसी प्रभारी द्वारा एन0सी0सी0 कैडेट्स के मध्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया*

डॉ० पी० द० ब०ही० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष मै एनसीसी प्रभारी द्वारा एन0सी0सी0 कैडेट्स के मध्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में एनसीसी प्रभारी प्रो0 संजीव कुमार उपस्थित रहे। तृतीय वर्ष एनसीसी कैडेट्स के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे-_
1st- Cdt. Anjali Rana (2nd Year)
2nd- Cdt. Jyoti Rawat (2nd Year)
3rd- Cdt. Taniya (1st Year) .

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार गढ़वाल में एन.सी.सी कैडेट्स द्वारा महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी क...
02/10/2022

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार गढ़वाल में एन.सी.सी कैडेट्स द्वारा महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।*

आज महाविद्यालय मैं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस जिसे हम भारतवासी 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस के रूप में मनाते हैं इस दिवस में सर्वप्रथम प्राचार्य मैम के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और सभी को गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में बताया गया इस अवसर पर प्राचार्य मैम, एनसीसी प्रभारी और अन्य अतिथि गण मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उसके उपरांत NCC कैडेट हिमांशु रावत और कैडेट अंजली राणा ने सभी के समक्ष अपने विचारों को रखा। महात्मा गांधी के "स्वच्छ भारत" के सपने को साकार करने के लिए कैडेट्स के द्वारा NCC परिसर में स्वच्छता अभियान तथा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। अंत में प्राचार्य मैम द्वारा सभी एनसीसी कैडेटों को अच्छे प्रदर्शन के लिए धनराशि के रूप में पुरस्कृत किया।

महाविद्यालय मैं वर्ल्ड टूरिज्म दिवस के अवसर पर एन0सी0सी0 कैडेट द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआडॉ० पी० द० ब०ही० राजकीय ...
29/09/2022

महाविद्यालय मैं वर्ल्ड टूरिज्म दिवस के अवसर पर एन0सी0सी0 कैडेट द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ

डॉ० पी० द० ब०ही० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वर्ल्ड टूरिज्म दिवस के उपलक्ष में कविता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ0 जानकी पवार, प्रो0 सीमा चौधरी और वर्तमान एनसीसी प्रभारी प्रो0 संजीव शाह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। तृतीय वर्ष एनसीसी कैडेट्स के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

_कविता प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे-_
Shruti Gusain
Anjali Rana
Tannu Negi

_वाद विवाद प्रतियोगिता में-_
Shruti Gusain
Anjali Rana
Vikhyat Rawat

प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। महाविद्यालय प्राचार्य, वर्तमान एनसीसी प्रभारी और सभी प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के माध्यम से सभी लोगों को टूरिज्म के प्रति जागरुक किया और मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेता कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया।

Address

Kotdwara

Telephone

+917902185928

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. PG College kotdwara NCC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category