Government Polytechnic Kotdwara Alumini Page By Rakesh Singh Uniyal

  • Home
  • India
  • Kotdwara
  • Government Polytechnic Kotdwara Alumini Page By Rakesh Singh Uniyal

Government Polytechnic Kotdwara Alumini Page By Rakesh Singh Uniyal Note: Unofficial page. All the information are shared by the group users or admin. This is only created to connect all the students of Govt. Polytechnic Kotdwara.

https://youtu.be/2DGkn7XYFO4?si=46_SVUvJUOxYlCwG
23/04/2024

https://youtu.be/2DGkn7XYFO4?si=46_SVUvJUOxYlCwG

*****"सैणा श्हरों म"*******ठोर नि ठिकाणू दगड़ियूंबस उमर लगाणू छौं,छुवीं नि क्वी छन्दघट म सी बिताणू छौं !यूं सैणा शेहरों म.... .....

कक्षा 12 के बाद  #उत्तराखंड  #पॉलिटेक्निक और  #फार्मास्यूटिकल्स  #डिप्लोमा में ऐडमिशन के लिए आयोजित होने Uttarakhand   प...
26/01/2022

कक्षा 12 के बाद #उत्तराखंड #पॉलिटेक्निक और #फार्मास्यूटिकल्स #डिप्लोमा में ऐडमिशन के लिए आयोजित होने Uttarakhand परीक्षा के आवेदन के लिए आनलाईन फार्मस् खुल गए है। कक्षा 12 में पढने वाले और पास हो चुके छात्र जिनकी 10वीं तक गणित थी वो इन्जीनियरिंग डिप्लोमा के लिए और 12वी तक बायोलोजी वाले छात्र फार्मास्यूटिकल्स डिप्लोमा के फार्म भर सकते हैं। फार्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:

22/06/2021
Vikram Shah student of G.P. Kotdwara, batch 2008-2011
12/11/2020

Vikram Shah student of G.P. Kotdwara, batch 2008-2011

रचना। : विक्रम शाह'विक्की' सम्पर्क सूत्र : 7351506670 हमारी औऱ कवितौं का लिंकः 1-नेतों की कथा https://youtu.be/QZ1sFBzU_Zk ----------------------------------...

Future technologies for computer science:
17/05/2020

Future technologies for computer science:

17/05/2020

सभी साथियो को नमस्कार। आप इस फेसबुक पेज के माध्यम से हमसे जुड़े , इसके लिए आप सभी का आभार। यदि आप भी कुछ आवश्यक जानकारियां व कॉलेज से सम्बन्धित पोस्ट करना चाहते है तो कृपया कमेन्ट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दें ।

अध्ययनरत छात्रों का भी स्वागत है। उनसे अपेक्षित है कि वह इसमे जुड़कर अपनी अहम भूमिका निभाते हुए सभी साथियो को निरंतर जोड़े रखने में हमारे सहायक बने।

आपकी कलम से
आपका मित्र, राकेश सिंह उनियाल

मेरा पहला सॉफ्टवेयर - इन्फो सॉफ्ट======================मैंने पिछले 8 वर्षों में कई संगठनों के लिए विभिन्न सॉफ्टवेयर विकस...
10/05/2020

मेरा पहला सॉफ्टवेयर - इन्फो सॉफ्ट
======================

मैंने पिछले 8 वर्षों में कई संगठनों के लिए विभिन्न सॉफ्टवेयर विकसित किए हैं लेकिन इन्फो सॉफ्ट मेरा पहला और यादगार सॉफ्टवेयर है जिसे मैंने कॉलेज के समय में बनाया था।

मैं श्री सुशील बहुगुणा सर, श्री विनोद कुमार सर, श्रीमती हिमानी अधिकारी मैडम और श्री अरुण कुमार सर के मार्गदर्शन का आभारी हूँ। उनका मार्गदर्शन और दिया गया ज्ञान आज भी मुझे मेरे वर्तमान कार्य में मदद करता है।

मैं भाग्यशाली हूं कि मैं उनका शिष्य हूं।

मैं, e^0=1 और अनिल कुमार सिंह सर========================एक किस्सा मुझे आज भी याद है वर्ष 2009 मेरा राजकीय पॉलिटेक्निक को...
04/05/2020

मैं, e^0=1 और अनिल कुमार सिंह सर
========================

एक किस्सा मुझे आज भी याद है वर्ष 2009 मेरा राजकीय पॉलिटेक्निक कोटद्वार का दूसरा सेमेस्टर। मैं गणित की पुस्तक खोल एक प्रश्न कर रहा था तभी प्रश्न में मुझे कुछ अटपटा सा लगा e^0=1. सब कहते है 0 तो नगण्य है फिर e की पावर 0, 1 क्यों? मैंने काफी पुस्तको में ढूंढा लेकिन सब जगह इसे यूनिवर्सल फॉर्मूले के रूप में दिखाया गया था फिर मेरे अंदर की उत्सुकता बहुत ज्यादा बढ़ गयी मैंने ठान ली की मैं खुद से प्रूफ करके देखूंगा। 2 दिन बीत गए मैंने 3 तरीके से प्रूफ कर लिया लेकिन अब समस्या यह खड़ी हो गई कि तीनो में सही कौन सा है। किस आधार पर e^0=1 दिया गया होगा? मैंने अगले एक महीने में 50 से भी ज्यादा गणित के ट्यूटर, अध्यापक, प्रोफेसरों से पूछा लेकिन सबका जवाब यही था की यह तो यूनिवर्सल फार्मूला है इसको तो उन्होंने भी कभी प्रूफ करके नही देखा। फिर अंत में मुझे एक ही नाम याद आया 'श्री अनिल कुमार सिंह (गोल्ड मेडलिस्ट) जी'। मैं सर के पास गया और मैंने सर से पूछा तो सर ने हमेशा की तरह सकल अंदाज में हंसते हुए जवाब दिया अरे यह तो बड़ा आसान है मैं अचम्भित था कि मैं एक महीने से इसका सही उत्तर ढूंढ रहा हूँ और सर ने इतनी आसानी से कह दिया कि ये तो आसान है। मेरी उत्सुकता और भी बढ़ गई तभी मैने अपनी कॉपी निकाली और तीनो तरीके बताये जिनसे मैंने प्रूफ किया था सर ने देखा और कहे बेटा तुम्हारा logarithm method से निकला प्रूफ सही है।

शायद आप लोगो ने भी कभी नही सोचा होगा ना e^0=1 लेकिन क्यों?

धन्य है ऐसे गुरु। सर के पास हर जटिल प्रश्न का आसान सा फार्मूला होता था और सच में कोई भी प्रश्न उनके लिए कभी कठिन था ही नही। मेरी बात करे तो जहाँ मेरे पहले सेमेस्टर में 44 अंक थे उनसे इंस्पायर होकर दूसरे सेमेस्टर में 85+ अंक थे। मैं आज भी जब गणित की पुस्तक खोलता हूँ या कहीं फंस जाता हूँ सर को हमेशा याद करता हूँ।

इतना ही नही उनके सानिध्य में ही राजकीय पॉलिटेक्निक बीरोंखाल से मेरी भांजी ने भी वर्ष 2018 में सिविल से डिप्लोमा पूर्ण किया।

अनिल कुमार सर आपको प्रणाम। ईश्वर हमेशा आपको खुश रखे।

- आपकी कलम से
राकेश सिंह उनियाल (स्वतंत्र लेखक)

Address

Kotdwara
110049

Telephone

+919540739857

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Polytechnic Kotdwara Alumini Page By Rakesh Singh Uniyal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Government Polytechnic Kotdwara Alumini Page By Rakesh Singh Uniyal:

Shortcuts

Share

Category