26/11/2013
डॉ. अजय शर्मा को कमल पत्र अवार्ड पुरस्कार
जेसीआई के प्रांतीय अधिवेशन जॉनकॉन उत्सव का आयोजन जेसीआई कोटा डायनामिक के तत्वाधान में कोटा में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में जेसीआई के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार कमल पत्र अवार्ड से जेसीआई कोटा रॉयल के अध्यक्ष व चेयरमैन सेंट जोसफ ग्रुप ऑफ़ स्कूल डॉ अजय शर्मा को नवाजा गया। यह पुरस्कार जेसी कमल सहारन कि स्मृति में जेसीआई में रहते हुए व्यापार जगत में सर्वोत्तम उपलब्धियां हासिल करने पर दिया जाता है। यहाँ पुरुस्कार वर्ष में एक बार संपूर्ण राजस्थान में से एक हस्ती को दिया जाता है व विजेता का चयन जे सी आई की नेशनल हेड क्वार्टर के सदस्य करते है । डॉ अजय शर्मा को व्यापर के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलताएं हासिल करने के लिए दिया गया। बड़े ही कम समय में जिस प्रकार डॉ अजय ने अपने सेंट जोसफ ग्रुप ऑफ़ स्कूल का विस्तार न केवल राजस्थान वरन मध्य प्रदेश में भी किया वह सराहनीय है। जेसीआई के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रीतम गोस्वामी, गौरव माहेश्वरी, प्रांतीय अध्यक्ष रोहित माहेश्वरी एवं जेसीआई इंडिया के ईवीपी दीपक नाहर ने डॉ अजय शर्मा को यह पुरस्कार प्रदान किया. डॉ शर्मा ने कहा कि वह अपना यह पुरस्कार अपने परिवारगण एवं मित्रों की शुभकामनाओं एवं सहयोग के कारण ही अर्जित कर पाएं है।