राजस्थान एव भारत का सामान्य ज्ञान सवाल-जवाब

राजस्थान एव  भारत का  सामान्य  ज्ञान  सवाल-जवाब

Share

Increase you knowledge

29/01/2024

राजस्थान के मंत्रीमंडल की लिस्ट 2024

भजनलाल शर्मा सीएम
प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम
दीया कुमारी डिप्टी सीएम

कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट:

क्रम संख्या मंत्री विधानसभा क्षेत्र
1 राज्यवर्धन राठौड़ झोटवाड़ा
2 डॉ किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर
3 गजेन्द्र सिंह खीमसर लोहावट
4 सुरेश सिंह रावत पुष्कर
5 बाबूलाल खराड़ी झाड़ोल
6 मदन दिलावर रामगंज मंडी
7 जोगाराम पटेल लूनी
8 अविनाश गहलोत जैतारण
9 जोराराम कुमावत सुमेरपुर
10 हेमंत मीणा प्रतापगढ़
11 कन्हैया लाल चौधरी मालपुरा टोंक
12 सुमित गोदारा लूनकरनसर

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार:

1. सुरेंद्र पाल सिंह टी.टी.

2. झाबर सिंह खर्रा

3. गौतम कुमार

4. संजय शर्मा

5. हीरा लाल नागर

02/09/2017

Hello friends

29/10/2016

मंदना - राजस्थान की एक लोककला

परिचय - मंदना राजस्थान की ग्रामीण महिलाओं की एक परंपरिक कलात्मक क्षमता तथा मौलिक सोच का परिचायक है। इसके अध्ययन से इसके विभिन्न पहलू हैं जैसे लोगों के जीवन की कलात्मक पहलू, परंपरा, धार्मिक विश्वास तथा परंपरिक इतिहास पर प्रकाश पड़ता है।

मंदना मूलत: एक कला है जो औरते बनाती हैं। इसे फर्श या जमीन पर और दीवारों पर विभिन्न पर्वो, धार्मिक अनुष्ठानों, वर्त एवं अन्य उत्सवों में चित्रित किया जाता है।

मंदना कला जो राजस्थान की धार्मिक लोककला के नाम से ज्यादा प्रसिद्ध है, देश के अन्य भागों में भी प्रचलित है। महाराष्ट्र तथा दक्षिण भारत में इसे रंगोली तथा कोलम एवं बिहार एवं बंगाल में इसे अल्पना या अरिपन के नाम से जाना जाता है।

मंदना की सज्जा ज्यादातर वैश्य गृहों में पाई जाती है। इसके बाद बाह्मणों में इसका प्रचलन है। अनेक वर्णों में भी इस कला को गृह सज्जा के लिए किया जाता है।

इसके आकृतियों (design ) में क्षेत्रों के आधार पर विविधता है। परंतु इसके तत्व और आधार (theme : motif ) चुनने की स्वतंत्रता महिलाओं को है तथा वे इसका चित्रांकन रुचि से करती है। चित्रांकन में विविधता न केवल क्षेत्रों पर बल्कि ॠतुओं पर भी आधारित है। मंदना की आकृतियां समान्यत: धार्मिक एवं सामाजिक उत्सवों पर की जाती है।

मंदना की आकृतियों को मुख्यत: दो भागों में विभक्त किया जा सकता है, एक जो पहाड़ी क्षेत्रों में बनाई जाती है तथा दुसरा जो समतल एवं ऊपजाऊ भूमि में की जाती है।

मंदना जो मंदन शब्द से लिया गया है का अर्थ सज्जा है। मंदना एक सज्जा है जो कच्छे फर्श पर चित्रित किया जाता है। राजस्थान में चित्रण के लिए सतह, कच्ची सतह को गोवर तथा मिट्टी से लेपा जाता है।

मंदना को विभिन्न पर्वों�, मुख्य उत्सवों तथा ॠतुओं के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है। इसे आकृतियों के विभिन्न आकार के आधार पर भी बाँटा जा सकता है। उदाहरण-स्वरुप चौका, चतुर्भुज मंदना की आकृति है जिसका एक प्रमुख समृद्धि के (Propitious ) उत्सवों में विशेष महत्व है जबकि त्रिभुज, वृत्त एवं स्वास्तिक लगभग सभी पर्वों� या उत्सवों में बनाए जाते है। कुछ आकृतियों में आनेवाले पर्व का निरुपण एवं उस दौरान पड़ने वाले पर्वों� को भी बनाया जाता है।

मंदना की पारंपरिक आकृतियों में ज्यामितिय एवं पुष्प आकृतियों को लिया गया है। इन आकृतियों में त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त, स्वास्तिक, शतरंज पट का आधार, कई सीधी रेखाएँ, तरंग की आकृति आदि मुख्य है। इनमें से कुछ आकृतियां हड़प्पा की सभ्यता के काल में भी मिलती है। पुष्प आकृतियां ज्यादातर सामाजिक एवं धार्मिक विश्वास तथा जादू-टोना से जुड़ी हुई है जबकि ज्यामितिय आकृतियां ज्यादातर तंत्र-मंत्र एवं तांत्रिक रहस्य से जुड़ी है। ज्यामितिय आकृतियों मूलत: किसी मुख्य आकृति के चारों ओर बनाई जाती है। कुछ ज्यामितिय आकृतियां के रुप किसी देवी या देवता से जुड़े होते हैं जैसे कि षष्टकोण जो दो त्रिभुज के जोड़कर बनाया जाता है, देवी लक्ष्मी को चिन्हित करता है। मंदना की यह आकृति काफी प्रसिद्ध है तथा इसे विशेषत: दीपावली तथा सर्दियों में फसल कटाई के समय उत्सव में बनाया जाता है। इनके अलावा बहुत सारी आकृतियां किसी मुख्य आकृति के चारों ओर बनाई जाती है। ये आकृतियां सामाजिक एवं धार्मिक परंपरा पर आधारित होती है जिसमें वर्षों पुराने रीति-रिवाज तथा विभिन्न पर्वों� में महिलाओं की दृष्टि को प्रदर्शित करती है।

इन आकृतियों में से पागलया और भरण या भाखा महिलाओं के कलात्मक श्रेष्ठता का चित्रांकन करते है। पागलया मंदना का एक मुख्य एवं विस्तृत रुप हैं। पगलया की कई मुख्य आकृतियां या परिकल्पनाएं है जो सीधी एवं जटिल आकृतियां, पैर की संकेतात्मक मुद्रा का चित्रण आदि है। पगलया की ज्यादातर आकृतियां एवं रुप त्रिभुज, चतुर्भुज, आयत आदि के रुप में हैं। भरण अथवा भारवा को केन्द्रीय विचार या उद्देश्य मुख्य रेखाओं और आकृतियों के मध्य खाली जगह को भरना है। स्री कलाकारों के तीक्ष्ण कल्पना शक्ति एवं प्रयोगक्षमता के कारण ये मंदना की आकृतियां भव्य, सुंदर तथा उद्देश्य प्रतीत होती है।

मंदना बनाने की कला एवं तकनीक - मंदना मुख्यत: खड़िया से निर्मित घोल से खीचीं जाती है। संपूर्ण आकृति इसी घोल से बनाई जाती है तथा इसमें कोई रंग या रंजक का प्रयोग नही होता है। सिर्फ केन्द्रीय भाग को उज्जवलतम अंकन के लिए लाल (haemalite ) गेरु रंग प्रयुक्त होता है। राजस्थान में सफेद तथा लाल रंगों का प्रयोग गोवर के साथ होता है। धरातल का रंग तीन पर्वों� के अनुसार बनाया जाता है। सर्दियों के लिए लाल, गीष्मकाल में भूरे रंग तथा वर्षा ॠतु में हरे सतह का निर्माण किया जाता है। इन निर्मित सतहों पर महिलाएँ खड़िया घोल की सहायता से मंदना की आकृति बनाती है।

29/10/2016

बडो से बात करने का तरीका आपकी तमीज बताता है और छोटो से बात करने का तरीका परवरिश ; अपने शब्दों में ताकत डाले आवाज में नही क्योंकि बारिश से फुल खिलते है तूफान से नही |

शुभप्रभात

02/10/2016

नवरात्रा की शुभ कामनाये

10/09/2016

50. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने वाली प्रथम अभिनेत्री – नरगिस दत्त (फिल्म रात और दिन, 1968)
० 🏼 51.अन्तर्राष्ट्रीय तैराकी मैराथन को जीतने वाली प्रथम महिला तैराक – अर्चना भारत कुमार पटेल (1988)
० 🏼 52. पावर लिफ्टिंग में विश्व कीर्तिमान कायम करने वाली प्रथम महिला – सुमिता लाहा (1989)
० 🏼 53. प्रथम महिला रैफरी (मुक्केबाजी) – रजिया शबनम
० 🏼 54. प्रथम अभिनेत्री जिसकी फिल्मों का सिंहावलोकन विदेश में (फ्रांस) करके सम्मानित किया गया – स्मिता पाटिल
० 🏼 55. विश्व की प्रथम कर्मशियल टेस्ट पायटल – कैप्टन सुसन डार्सी एवं कैप्टन रोज लोपर
० 🏼 56. वह प्रथम महिला जो केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC) की सदस्य बनीं – सुश्री ईला चटर्जी
० 🏼 57. प्रथम भारतीय महिला जो प्रधानमंत्री की सचिव बनीं – श्रीमती सरला ग्रेवाल
० 🏼 58. वह प्रथम भारतीय महिला जिसने उल्लेखनीय नागरिक सेवा के लिए रैमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त किया – श्रीमती किरने बेदी
० 🏼 59. भारत की प्रथम लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाली महिला – राजेश्वरी नेहरू (1960)
० 🏼 60. सर्वाधिक बार राष्ट्रीय स्क्वैस खिताब जीतने का श्रेय किसको है – भुवनेश्वरी कुमारी
61. भारत की प्रथम महिला चुनाव आयुक्त – श्रीमती बी. एस. रामादेवी (नवम्बर से दिसम्बर 1990)
० 🏼 62. महिलाओं में सर्वाधिक बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली महिला – शबाना आजमी
० 🏼 63. भारत की प्रथम नेत्रहीन महिला सरंपच – सुश्री सुधाबेन काशी भाई पटेल
० 🏼 64. भारत की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री – कल्पना चावला
० 🏼 65. मध्य प्रदेश की प्रथम महिला जज – सरोजी सक्सेना
० 🏼 66. मिस यूनीवर्स का खिताब पाने वाली प्रथम भारतीय महिला – सुष्मिता सेन
० 🏼 67. भारत में प्रथम शास्त्रीय संगीत पर विदेशी भाषा में पुस्तक लिखने वाली – इन्द्राणी रहमान
० 🏼 68. भारत की प्रथम महिला विमान
नियन्त्रक – सुश्री मुक्ति श्रीवास्तव
० 🏼 69. वह भारतीय महिला जो सबसे कम उम्र (19 वर्ष) में एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता पाई – डिकी डोल्मा
० 🏼 70. भारत की प्रथम महिला मुख्य महाडाकपाल – पद्मा बाला सुब्रह्मण्यम (चेन्नई)
० 🏼 71. एवरेस्ट शिखर पर दो बार चढ़ने वाली भारत की एकमात्र महिला – संतोष यादव
० 🏼 72. मुम्बई की प्रथम महिला नगर प्रमुख – निर्मला सामंत
० 🏼 73. केरल उच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश – सुजाता बसन्त मनोहर
० 🏼 74. भारतीय उड्डयन के इतिहास में प्रथम बार हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली महिला – फ्लाइट कैडेट चेरिल दत्ता
० 🏼 75. भारतीय वायु सेना की प्रथम महिला पायलट – हरित कौर देवल
० 🏼 76. भारत की प्रथम भारतीय रेल चालिका – सुरेखा यादव
० 🏼 77. भारत की प्रथम महिला ट्रैफिक कण्ट्रोलर (ट्रेन) – कविता कालरा अरोड़ा
० 🏼 78. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परषिद् की प्रथम महानिदेशक – जी. वी. सत्यवती
० 🏼 79. प्रथम महिला मुख्य सचिव – निर्मला बुच
० 🏼 80. भारत की प्रथम एशियाई खेल में स्वर्ण पाने वाली महिला – कमलजीत सेंधू

81. वह प्रथम भारतीय महिला जिसका गाना रिकॉर्ड हुआ – शशिमुखी
० 🏼 82. भारत की प्रथम महिला जिसे जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार दिया गया – मदर टेरेसा
० 🏼 83. भारत की प्रथम मुस्लिम आई.पी.एस. महिला – कु. नुजहत खान
० 🏼 84. कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली प्रथम भारतीय महिला – सरोजिनी नायडू (1925)
० 🏼 85. पदम्श्री पुरस्कार पाने वाली प्रथम भारतीय फिल्मी कलाकार – नरगिस दत्त (1958)
० 🏼 86. भारत की प्रथम महिला क्रिकेट कमेंटेटर का नाम – चंद्रा नायडू (1977 इंदौर में)
० 🏼 87. भारत की प्रथम महिला डाकिया – के पद्माक्षी अम्मा
० 🏼 88. राष्ट्रीय महिला कोष के प्रथम संचालन मंडल की अध्यक्ष – बासब राजेश्वरी
० 🏼 89. प्रथम भारतीय महिला लेखिका जिसे ब्रिटेन का बुकर पुरस्कार दिया गया – अरुन्धती राय (दि गॉड ऑफ स्माल थिंग्स)
० 🏼 90. भारत की प्रथम महिला जिन्हें भारत एवं स्काउट गाइड के मुख्य आयुक्त पद पर निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त हुआ – माणिक वर्सले
० 🏼 91. पंजाब की प्रथम महिला मुख्यमंत्री – राजिन्दर कौर भट्टल
० 🏼 92. भारत की प्रथम महिला उपन्यासकार – स्वर्णकुमारी देवी
० 🏼 93. मजिस्ट्रेट बनने वाली प्रथम भारतीय महिला – मार्गरेट
० 🏼 94. भारत की प्रथम अंतरिक्ष विज्ञानी
महिला – सविता रानी
० 🏼 95. साहित्य अकादमी का फैलोशिप पाने वाली प्रथम भारतीय महिला – महादेवी वर्मा (1979)
० 🏼 96. एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला – बछेन्द्री पाल
० 🏼 97. प्रथम भारतीय महिला नौचालन इंजीनियर बनने का गौरव पाया – सोनाली बनर्जी
० 🏼 98. भारत की प्रथम महिला मर्चेन्ट नेवी ऑफिसर – सोनाली बनर्जी (जुलाई 2001)

10/09/2016

1. प्रथम भारतीय महिला क्रिकेट टीम कप्तान – शांत रंगा स्वामी (कर्नाटक)
० 🏼 2. भारत की प्रथम महिला शासक – रजिया सुल्तान (1236)
० 🏼 3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष – एनी बेसेन्ट (1917)
० 🏼 4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष – सरोजिनी नायडू
० 🏼 5. प्रथम क्रान्तिकारी महिला – मैडम कामा
० 🏼 6. देश के किसी राज्य विधायिकी की प्रथम महिला विधायिका – डॉ. एस. मुत्तुलक्ष्मी रेड्डी (मद्रास विधान परिषद् 1926)
० 🏼 7. भारत के किसी राज्य की विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष – श्रीमती शन्नो देवी
० 🏼 8. देश के किसी राज्य के मंत्रिमण्डल में प्रथम महिला मंत्री – विजय लक्ष्मी पंडित (संयुक्त प्रांत, 1937)
० 🏼 9. देश के किसी राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री – सुचेता कृपलानी (उत्तर प्रदेश, 1963)
० 🏼 10. देश के किसी राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल – सरोजिनी नायडू (उत्तर प्रदेश)
० 🏼 11. देश के किसी राज्य की प्रथम दलित मुख्यमंत्री – मायावती (उत्तर प्रदेश)
० 🏼 12. भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री – इंदिरा गांधी (1966)
० 🏼 13. केन्द्रीय व्यवस्थापिका का प्रथम महिला सांसद – राधाबाई सुबारायन (1938)
० 🏼 14. राज्य सभा की प्रथम महिला उपसभापति – बायलेट अल्बा (1962)
० 🏼 15. राज्य सभा की प्रथम महिला सचिव – बी. एस. रमा देवी (1993)
० 🏼 16. देश के किसी राज्य की मुख्यमंत्री बनने वाली प्रथम महिला अभिनेत्री – जानकी रामचंद्रन (तमिलनाडु 1987)
० 🏼 17. देश के किसी शहर की प्रथम महिला मेयर – तारा चेरियन (मद्रास 1957)
० 🏼 18. देश की प्रथम महिला राजदूत – विजयलक्ष्मी पंडित (सोवियत रूस 1947)
० 🏼 19. देश की प्रथम महिला न्यायिक अधिकारी (मुंसिफ) – अन्ना चांडी (भू. पू. ट्रावनकोर राज्य 1937)
० 🏼 20. संयुक्त राष्ट्र के महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष – विजयलक्ष्मी पंडित (1953)
21. देश की प्रथम महिला अधिवक्ता – रेगिना गुहा
० 🏼 22. देश की प्रथम महिला बैरिस्टर – कोर्नोलिया सोराबजी (इलाहाबाद उच्च न्यायालय, 1923)
० 🏼 23. उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश – न्यायमूर्ति अन्ना चांडी (केरल उच्च न्यायालय, 1959)
० 🏼 24. देश के किसी राज्य की प्रथम महिला मुख्य सचिव – पद्मा
० 🏼 25. उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति लीला सेठ (हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, 1991)
० 🏼 26. सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश – न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी (1989)
० 🏼 27. आयकर न्यायाधिकरण की प्रथम महिला सदस्य – न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी
० 🏼 28. देश की प्रथम महिला सत्र न्यायाधीश – अन्ना चांडी (केरल, 1949)
० 🏼 29. उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की प्रथम महिला सचिव – प्रिया हिमोरानी
० 🏼 30. प्रथम महिला मजिस्ट्रेट – ओमना कुंजम्मा
० 🏼 31. संघीय लोक सेवा आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष – रोज मिलियन बैथ्यू (1992)
० 🏼 32. वेनिस फिल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन लॉयन पुरस्कार पाने वाली प्रथम भारतीय महिला – मीरा नायर फिल्म-मानसून वैडिंग (2001)
० 🏼 33. सेना मेडल प्राप्त करने वाली प्रथम
महिला – विमला देवी (1988)
० 🏼 34. योजना आयोग की प्रथम महिला
अध्यक्ष – इंदिरा गांधी
० 🏼 35. देश की प्रथम महिला सर्जन – डॉ. प्रेमा मुखर्जी
० 🏼 36. अशोक चक्र (वर्तमान के शौर्य चक्र) प्राप्त करने वाली प्रथम महिला – ग्लोरिया बेरी (मरणोपरान्त)
० 🏼 37. किसी विश्वविद्यालय के छात्र संघ की प्रथम महिला अध्यक्ष – अंजु सचदेव (दिल्ली विश्वविद्यालय)
० 🏼 38. अशोक चक्र से सम्मानित प्रथम महिला – नीरजा मिश्र (मरणोपरान्त)
० 🏼 39. नोबेल पुरस्कार विजेता प्रथम महिला – मदर टेरेरसा (1978)
० 🏼 40. भारतरत्न से सम्मानित हाने वाली प्रथम महिला – इंदिरा गांधी (1971)
41. ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाली प्रथम
महिला – आशापूर्णा देवी (1976)
० 🏼 42. साहित्य अकादमी सम्मान पाने वाली प्रथम महिला – अमृता प्रीतम (1956)
० 🏼 43. मूर्ति देवी पुरस्कार से सम्मानित प्रथम महिला – प्रतिभा राय
० 🏼 44. अर्जुन पुरस्कार से विभूषित प्रथम
महिला – एन. लम्सडेन (हॉकी, 1961)
० 🏼 45. लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रथम महिला – देविका रानी रोरिक (1969)
० 🏼 46. ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय व प्रथम महिला – भानु अथैवा (वेशभूषा सज्जा हेतु, फिल्म गांधी, 1983)
० 🏼 47. मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाली प्रथम सम्मानित महिला – डॉ. अमृता पटेल (1992)
० 🏼 48. अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम अभिनेत्री – नरगिस दत्त (कार्लोबी बेरी
फिल्मोत्सव का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार फिल्म मदंर इंडिया, 1958)
० 🏼 49. बर्लिन फिल्मोत्सव में पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला – मधुर जा

Photos 05/09/2016

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाये

कथा

शिवपुराणके अन्तर्गत रुद्रसंहिताके चतुर्थ (कुमार) खण्ड में यह वर्णन है कि माता पार्वती ने स्नान करने से पूर्व अपनी मैल से एक बालक को उत्पन्न करके उसे अपना द्वारपालबना दिया। शिवजी ने जब प्रवेश करना चाहा तब बालक ने उन्हें रोक दिया। इस पर शिवगणोंने बालक से भयंकर युद्ध किया परंतु संग्राम में उसे कोई पराजित नहीं कर सका। अन्ततोगत्वा भगवान शंकर ने क्रोधित होकर अपने त्रिशूल से उस बालक का सर काट दिया। इससे भगवती शिवा क्रुद्ध हो उठीं और उन्होंने प्रलय करने की ठान ली। भयभीत देवताओं ने देवर्षिनारद की सलाह पर जगदम्बा की स्तुति करके उन्हें शांत किया। शिवजी के निर्देश पर विष्णुजीउत्तर दिशा में सबसे पहले मिले जीव (हाथी) का सिर काटकर ले आए। मृत्युंजय रुद्र ने गज के उस मस्तक को बालक के धड पर रखकर उसे पुनर्जीवित कर दिया। माता पार्वती ने हर्षातिरेक से उस गजमुखबालक को अपने हृदय से लगा लिया और देवताओं में अग्रणी होने का आशीर्वाद दिया। ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने उस बालक को सर्वाध्यक्ष घोषित करके अग्रपूज्यहोने का वरदान दिया। भगवान शंकर ने बालक से कहा-गिरिजानन्दन! विघ्न नाश करने में तेरा नाम सर्वोपरि होगा। तू सबका पूज्य बनकर मेरे समस्त गणों का अध्यक्ष हो जा। गणेश्वर!तू भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को चंद्रमा के उदित होने पर उत्पन्न हुआ है। इस तिथि में व्रत करने वाले के सभी विघ्नों का नाश हो जाएगा और उसे सब सिद्धियां प्राप्त होंगी। कृष्णपक्ष की चतुर्थी की रात्रि में चंद्रोदय के समय गणेश तुम्हारी पूजा करने के पश्चात् व्रती चंद्रमा को अ‌र्घ्यदेकर ब्राह्मण को मिष्ठान खिलाए। तदोपरांत स्वयं भी मीठा भोजन करे। वर्षपर्यन्तश्रीगणेश चतुर्थी का व्रत करने वाले की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

02/05/2016

1भारत में सबसे पहले तेल का कुआँ कंहा लगाया गया – असम में नहर पोंग
2भारत की पहली डाक टिकट प्रकाशित की गई – 1852 में कराची में
3स्वतंत्रता भारत का पहला शिक्षा मंत्री – मौलाना अबुल कलम आज़ाद
4भारत में पहली बार आम चुनाव कब हुआ – 1952
5भारत में पहली bill Gates कब आया था – March 1997
6भारत में पहली कोयले की खान – रानीगंज (1820)
7भारत में पहली जल विद्युतीय परियोजना – 1902 में कावेरी
8भारत का पहला परखनली शिशु का जन्म कब हुआ – June 1986
9भारत की पहली ट्रेन – मुम्बई से ठाणे (1853)
10केवल भारत का पहला बैंक – पंजाब नेशनल बैंक
11भारत का पहला आधुनिक कॉलेज कौन सा है – फोर्ट विलियम कॉलेज,कलकत्ता
12भारत की पहली बिना गीत की फिल्म – जेबीएच वाडिया की नौजवान (1937)
13भारत का पहला राकेट – रोहणी (1967)
14भारत का पहला नवोदय विद्यालय – नावेगांव खैरी (नागपुर)
15भारत का पहला उपग्रह – आर्यभट् (1975)
16भारत की पहली प्रिटिंग प्रेस – 1556 में पुर्तगालियों द्वारा गोवा
17भारत की पहली इस्पात फैक्टी – टाडा जमशेदपुर (1907)
18भारत का पहला कृषि विश्व विद्यालय – पंतनगर विश्व विद्यालय (1960)
19भारत का पहला नेशनल पार्क – जिम कार्बेट (1935)
20भारत की पहली हवाई उड़ान – इलाहाबाद से नैनी (1911)
21भारत का पहला जूट कारखाना – रिसरा (कलकत्ता में 1855)
22भारत की पहली सीमेण्ट फैक्ट्री – चेन्नई (1904)
23भारत का पहला प्रदेश जहां महिला न्यायालय बना – आंध्र प्रदेश
24भारत की पहली रबड़ की फैक्टी – बरेंली (1955)
25भारत का सबसे पहला आम चुनाव – 1952 में किया गया।

24/04/2016

1. राजस्थान का राज्य खेल है।

- बास्केटबॉल

2. पहली राजस्थानी फिल्म कौनसी है।

- नजरानो

3. राजस्थान में प्रथम परमवीर चक्र किसे दिया गया।

- हवलदार मेजर पीरू सिंह (1948, झुंझुनूं)

4. एशिया का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया।

- जयपुर का विधायकपुरी

5. सीबीएसई का मुख्यालय कहां है।

- नई दिल्ली में

6. राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल होता है।

- छह वर्ष

7. आनंदमठ के रचयिता हैं।

- बंकिम चंद्र

8. महानरेगा के वर्ष 2009-10 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में राजस्थान की किन दो पंचायतों का चयन किया गया है।

- भीलवाड़ा जिले की आसींद पंचायत समिति की रामपुरा व बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ पंचायत समिति की बड़वास छोटी ग्राम पंचायत

9. सलेमाबाद में किस संप्रदाय की प्रधान पीठ है।

- निम्बार्क

10. भारत में सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी कहां स्थित है।

- असम

11. मिस्र में नील नदी पर कौनसा बांध है।

- आसवान

12. नेशनल इंडियन मिल्रिटी कॉलेज स्थित है।

- देहरादून

13. बाबरनामा किस भाषा में लिखा गया।

- तुर्की

14. हम्मीर महाकाव्य के रचयिता हैं।

- नयनचंद्र सूरि

15. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष हैं।

-पीएल पूनियां

16. राजस्थान के हरमाड़ा क्षेत्र की किस महिला को कल्पना चावला अवार्ड दिया गया।

- सरपंच नौरती देवी को

17. राजस्थान में पहली विधान सभा के अध्यक्ष कौन थे।

- नरोत्तमलाल जोशी (झुंझुनूं से निर्वाचित)

18. पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल कौनसा है।

- हॉकी

19. भारत में पहला नोबल पुरस्कार किसे मिले।

- रविंद्रनाथ टैगोर को

20. सर्वप्रथम लोकायुक्त संस्था की स्थापना किस प्रदेश ने की।

- महाराष्ट्र

21. भारत में पहली मेट्रो ट्रेन शुरू हुई।

-कोलकाता,1984 में

22. दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी कहां है।

-अमेरिका के यनोस्टोन प्रांत के नेशनल पार्क में

23. पहली बार रेडियो कार्यक्रम किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया।

- 1923 में बॉम्बे के रेडियो क्लब द्वारा

24. सद्दाम हुसैन द्वारा लिखा गया प्रेम कथा आधारित उपन्यास है।

- जबीबा एंड द किंग

25. लेनिन का शव 86 साल से कहां सुरक्षित है।

-मॉस्को के म्यूजियम में

26. वर्ष 2011 में ग्रैंड स्लेम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है।

-बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स

27. राजस्थान में लागू की गई सबला योजना किससे संबंधित है।

- बालिका सशक्तिकरण से

28. राजस्थान की भाषा के लिए राजस्थानी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया।

- जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन

29. वर्ष 2011 फिल्म फेयर अवार्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री घोषित किया गया है।

- शाहरुख खान व काजोल

30. भारतीय संविधान में कुल अनुच्छेद हैं।

- 395

31. शेखावाटी के गांधी किसे कहा जाता है।

- बद्रीनारायण सोढाणी को

32. लीलटांस पुरस्तक के रचयिता हैं।

- कन्हैया लाल सेठिया

33. ऊंट श्रंगार का वर्णन किस गीत में किया जाता है।

- गोरबंद

34. राजस्थान का खजुराहो कहा जाता है।

- किराडू का मंदिर (बाडमेर)

35. राजस्थान का राज्य नृत्य कौनसा है।

- घूमर

36. राष्ट्रपति अपना त्याग पत्र किसे सौंपते हैं।

- उपराष्ट्रपति को

37. राज्य सभा का पदेन सभापति कौन होता है।

- उपराष्ट्रपति

38. वर्तमान में भारत के नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार हैं।

-छह

39. दुनिया का सबसे बड़ा रेल जंक्शन कहां है।

- शिकागो

40. करमा कग्यू बौद्ध पंथ के मुखिया व सत्रहवें करमापा कौन हैं।

- उग्येन त्रिनले दोरजे
41. हांगकांग स्थित पॉलिटिकल एंड इकोनोमिक रिस्क कंसल्टेंसी लिमिटेड द्वारा हाल ही जारी भ्रष्ट्र देशों की सूची में भारत कौनसे स्थान पर है।

-चार

42. भारत ने अब तक कितने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेले हैं।

- पांच

43. राजस्थान में किस जगह बाघ संरक्षण प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है।

- जयपुर के शाहपुरा में

44. किस लेखक ने महात्मा गांधी पर विवादास्पद किताब लिखी है।

- जोसेफ लेलीवेंड

45. राजस्थान के किस होटल को पर्यटन के क्षेत्र में पांच सितारा होटल का पुरस्कार मिला है।

- जयपुर के जल महल को

46. राजस्थान का एकीकरण कब हुआ।

- तीस मार्च 1949

47. भारत के प्रथम गृह मंत्री जिन्होंने राजस्थान का उद्घाटन किया।

-सरदार वल्लभ भाई पटेल

48. अक्षय तृतीया किस हिंदी माह में आता है।

- वैशाख

49. राजस्थान एटोमिक पावर स्टेशन कहां है।

-रावतभाटा

50. भारत में कितने परमाणु बिजलीघर हैं।

- बीस

51. आईएईए के अनुसार कोई भी व्यक्ति साल में कितने रेडिएशन के संपर्क में आता है तो उसे कैंसर का खतरा हो जाता है।

- सालभर में 100 मिलिसीवर्ट

52राजस्थान में सबसे लंबी पगड़ी बनाने का रिकार्ड है?

-जोधपुर के एमडी रंगरेज के नाम। इन्होंने 450 मीटर लंबी पगड़ी बनाई।

53.किस भारतीय साहित्यकार को रूस का पुश्किन पुरस्

24/04/2016

1. श्री कुन्दन लाल एवं प्रेरणा श्रीमाली का सम्बन्ध है?
►-कत्थक नृत्य
2. माणिक्यलाल वन अनुसंधान संस्थान स्थित है?
►-उदयपुर
3. राजस्थान के शिक्षामंत्री हैं?
►-कालीचरण सर्राफ
4. राजस्थान का कौनसा जिला सहरिया जनजाति का निवास स्थान है?
►-बारां
5. संत दादू ने अपनी साहित्य रचनाएँ किस भाषा में लिखी?
►-ढंढाड़ी
6. वीर तेजाजी की घोड़ी का नाम है?
►-लीलण
7. किस लोक देवता के मंदिर की बनावट मकबरानुमा है?
►-गोगाजी
8. बाबा रामदेवजी की माता का नाम है?
►-मेणादे
9. अंग्रेजों से किस राज्य ने सबसे पहले समझौता किया?
►-करौली
10. राजस्थान का कौनसा शासक मुगलों के सामने नहीं झुका?
►-महाराणा प्रताप
11. हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप के साथ एकमात्र मुस्लिम सरदार थे?
►-हकीम खां सूर
12. चरण दास एवं लाल दास जी के साहित्यों की भाषा है?
►-मेवाती
13. राजस्थान की मानक बोली के रूप में प्रसिद्ध है?
►-मारवाड़ी
14. गंगा गोल्डन जुबली संग्रहालय कहां स्थित है?
►-बीकानेर में
15. राजपूताना म्यूजियम कहां स्थित है?
►-अजमेर में
16. स्वामी विवेकानन्द राजस्थान के एक कस्बे में आकर कुछ समय के लिए राजा के अतिथि के रूप में ठहरे थे, वह कस्बा था?
►-खेतड़ी
17. मैग्ससे पुरस्कार विजेता श्रीमती अरूणा राय की गतिविधियों का मुख्य केन्द्र रहा है?
►-अजमेर
18. वर को जादू-टोना के प्रभाव से बचाव हेतु गाया जाने वाला गीत है?
►-कामण
19. पनघट पर स्त्रियों द्वारा गाया जाने वाला गीत है?
►-पणिहारी
20. अरबी फारसी शोध संस्थान कहाँ स्थित है?
►-टोंक

24/04/2016

राजस्थान की मंडिया

जीरा मंडी मेडता सिटी (नागौर)

सतरा मंडी भवानी मंडी (झालावाड)

कीन्नू व माल्टा मंडी गंगानगर

प्याज मंडी अलवर

अमरूद मंडी सवाई माधोपुर

ईसबगोल (घोडाजीरा) मंडी भीनमाल (जालौर)

मूंगफली मंडी बीकानेर

धनिया मंडी रामगंज (कोटा)

फूल मंडी अजमेर

मेहंदी मंडी सोजत (पाली)

लहसून मंडी छीपा बाडौद (बांरा)

अखगंधा मंडी झालरापाटन (झालावाड)

टमाटर मंडी बस्सी (जयपुर)

मिर्च मंडी टोंक

मटर (बसेडी) बसेड़ी (जयपुर)

टिण्डा मंडी षाहपुरा (जयपुर)

सोनामुखी मंडी सोजत (पाली)

आंवला मंडी चोमू (जयपुर)

Want your school to be the top-listed School/college in Kota?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Ramganj Mandi
Kota