06/01/2024
पहले राजकुमार राव की 'शादी में ज़रूर आना' वाले सत्येंद्र को आरती से बेइज़्ज़ती का बदला लेने के लिए आईएएस बनते देखकर और अब '12वीं फेल' में श्रद्धा जोशी को मनोज शर्मा के लिए नोट्स बनाते देखकर सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लड़के कन्फ्यूजन में हैं कि बेटा सरकारी नौकरी के लिए पहले लड़की से बेइज़्ज़ती करवानी ज़रूरी है या कोई सबको कोई श्रद्धा जोशी जैसी लड़की, जो PCS officer बनकर आटा चक्की में भी साथ रहने की गारंटी दे दे, वो जरूरी है !!!
तो भैया! प्रैक्टिकल बात हम बता देते हैं।
सरकारी नौकरी ना आरती से बदला लेने का रास्ता है और ना ही तुम्हें कोचिंग जाते ही कोई श्रद्धा इंतज़ार करती मिलेगी।
यदि सरकारी नौकरी का सपना पाले हो तो चार चीजें बहुत ज़रूरी हैं-
1. self motivation
2. self regulation
3. proper planning
4. Luck
इन सबके साथ-साथ महत्वपूर्ण हैं एक गौरी भैया जो आपको सही रास्ता दिखा सके और तुम्हारा हौसला ना टूटने दे।
जब एक-दो बार टेस्ट मे फेल होंगे तो गिरते पड़ते बाकि बातें खुद ही समझ जाओगे।
कोचिंग पर जाने से पहले हिस्ट्री, जॉग्राफी, पॉलिटी और इकॉनमी का बेसिक घर से पूरा करके क्लास जाएं।
आज के दौर में जितना ज़रूरी ये जानना है कि क्या पढ़ना है उतना ही ज़रूरी ये जानना भी है कि क्या नही पढ़ना है?
बाकि कभी कोई दिक्कत आए तो बेझिजक अपने टीचर के पास जाये उनसे बात करे......
और याद रखें सिलेक्शन के सिवा आपके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है
बाकी खुश रहे, कुछ समय के लिए अपने कमरे को अपनी जिंदगी बना ले, और किताबों को अपना सबसे अच्छा दोस्त..... क्योंकि सिलेक्शन लेना इतना भी मुश्किल नहीं है मेरे दोस्त 😊