22/09/2026
ज्ञान, प्रतिभा और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन 🇮🇳
सेंट लाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने “भारत को जानो” प्रतियोगिता में TOP 5 में बनाई जगह! 🏆👏
सेंट लाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने भारत विकास परिषद, महावीर शाखा, कोटा द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “भारत को जानो” प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 विद्यालयों में TOP 5 टीमों में स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों, संविधान, सामान्य ज्ञान एवं राष्ट्र के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस प्रतियोगिता में कुल 43 विद्यालयों के 158 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, टीम भावना और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
🌟 सेंट लाल विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई!