21/10/2021
देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2021 के परीक्षा परिणाम में न्यूक्लियस कोचिंग संस्थान ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दिखाई। आईआईटी खड़गपुर द्वारा जारी किए गए परिणामों में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को सफलता मिली है। परिणाम जारी होने के साथ ही कोचिंग में जश्न का माहौल शुरू हो गया। न्यूक्लियस कोचिंग ने एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है । विद्यार्थियों के परिजनों ने अच्छे अंक मिलने पर खुशी जाहिर की है और बताया की किस तरह से न्यूक्लियस कोचिंग ने उनके बच्चों को इस रैंक को हासिल करने में मदद की है । परीक्षा परिणाम आते ही छात्रों में खुशी की लहर छा गई। मेन्स से एडवांस में 78 प्रतिशत ज्यादा विद्यार्थी सफल रहे। न्यूक्लियस कोचिंग के निदेशक अमरनाथ आनंद (अन्ना सर) ने बताया कि देश की सबसे प्रतिष्ठित और सबसे कठिन परीक्षा में से एक इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस का परिणाम दिनांक 15.10.2021 को जारी कर दिया गया। परिणामों में न्यूक्लियस क्लासरूम विद्यार्थी हर्ष पुनिया ने AIR 61, भावेश गुरनानी ने AIR 116, आयुष अग्रवाल ने AIR 183 एवं कैटेगरी रैंक 12, मुदित गुप्ता AIR 369, हरप्रीत सिंह AIR 637, नचिकेत शर्मा AIR 828, आशुतोष कुमार AIR 1358 कैटेगरी रैंक 179, प्राप्त कि है। शेष परिणामों की गणना जारी है। कोचिंग के निदेशकों ने सभी बच्चों का माला पहनाकर अभिनंदन किया और इसी के साथ उन्होन बताया की बच्चों से पहले उनके माता पिता उनके लिए सपने देखते हैं जिसको सच करने के लिए वो अपने बच्चों को तैयार करते हैं और आज इन सभी बच्चों ने वो सपना पूरा कर दिया है इसी के साथ अन्ना सर ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी के साथ न्यूक्लियस के निदेशक अमित गुप्ता सर ने कहा की उन्हें खुशी है कि कोविड के दौरान भी न्युक्लियस के निदेशकों तथा फेकल्टीज के अथक प्रयासों व आॅनलाईन एवं आॅफलाईन क्लासेज से विद्यार्थियों ने पूर्ण मन लगाकर व मेहनत से शिक्षा प्राप्त की तथा इसका परिणाम ही है कि न्युक्लियस का जेईई एडवांस का परिणाम शानदार रहा। उन्होने कहा कि जेईई एडवांस के परिणामों में विद्यार्थियों ने एक बार फिर से न्युक्लियस का नाम चमकाया है। निदेशकों ने उत्कृष्ट परिणाम के मौके पर संस्थान के विद्यार्थियों का मुँह मीठा करवाया तथा संगीत की धुनों पर डांस किया।