Kota College of Education

Kota College of Education Kota College of Education was established in 2006.

02/03/2026

🔥 Campus Life | 🎉 Events | 📖 Learning | 💼 Careers
Everything you need in one place.

14/02/2026
कोटा कॉलेज ऑफ़ एज्युकेशन, रानपुर, कोटा में ओपन एयर सेशन एवं कम्युनिटी वर्क प्रतिभोत्सव 2026 का आगाजकोटा कॉलेज ऑफ़ एज्युक...
03/02/2026

कोटा कॉलेज ऑफ़ एज्युकेशन, रानपुर, कोटा में ओपन एयर सेशन एवं कम्युनिटी वर्क प्रतिभोत्सव 2026 का आगाज
कोटा कॉलेज ऑफ़ एज्युकेशन, रानपुर, कोटा में दिनांक 02.02.2026 से ओपन एयर सेशन एवं कम्युनिटी वर्क प्रतिभोत्सव 2026 कार्यक्रम का बड़ी ही धूमधाम एवं जोश के साथ आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन प्रो. डॉ. आर. ए. गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि (डायरेक्टर) श्री सिद्धार्थ गुप्ता, डॉ. जगदीश चन्द्र नागर (प्राचार्य) कोटा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, श्री देवेश गोचर (प्राचार्य) कोटा पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं श्री हर्षवर्धन माथुर (प्रोक्टर) कोटा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी द्वारा रिबन काटकर किया गया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, तीनों कॉलेज प्राचार्य एवं सभी शिक्षकगणों ने माँ शारदा एवं भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। ओपन एयर सेशन के प्रथम दिन उत्सवागाज के साथ ही मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन प्रो. डॉ. आर. ए. गुप्ता द्वारा अभिप्रेरणा, मूल्य एवं नारी सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान के माध्यम से छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। प्रथम दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती अपूर्वा अग्रवाल एवं श्रीमती मेघा पांचाल रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ग्रुप-3, द्वितीय स्थान पर ग्रुप-4, तृतीय स्थान पर ग्रुप-2 रहे। डॉ. बी. एल. मेहरा, (प्राचार्य) द्वारा ओपन एयर सेशन एवं कम्युनिटी वर्क (प्रतिभोत्सव) 2026 की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान कि गयी। व्याख्याता आरती दाधीच ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया ओएसिस एजुकेशनल सोसाइटी रानपुर कोटा के अंतर्गत संचालित कोटा कॉलेज आफ एजुकेशन ,को...
27/01/2026

गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया
ओएसिस एजुकेशनल सोसाइटी रानपुर कोटा के अंतर्गत संचालित कोटा कॉलेज आफ एजुकेशन ,कोटा कॉलेज आफ फार्मेसी एवं कोटा पॉलीटेक्निक कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और देशभक्ति गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संस्था चेयरमैन प्रोफेसर डॉक्टर आर ए गुप्ता और निदेशक श्री सिद्धार्थ गुप्ता ने उद्बोधन स्वरूप छात्राओं को अधिकार और कर्तव्य के बारे में अपनी जिम्मेदारी से अवगत कराया तथा सभी को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ बी एल मेहरा ने सभी को साधुवाद दिया ।

“सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” विषय पर कार्यशाला का आयोजनपरिवहन विभाग, राजस्थान सरकार व ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित सड़क सुरक...
21/01/2026

“सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” विषय पर कार्यशाला का आयोजन
परिवहन विभाग, राजस्थान सरकार व ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत मंगलवार को लायंस क्लब कोटा टेक्नो एवं कोटा सड़क सुरक्षा समिति के संयुक्त सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मनीष कुमार शर्मा, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, कोटा संभाग उपस्थित रहे।उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएँ अधिकांशतः मानवीय लापरवाही, यातायात नियमों की अनदेखी एवं जागरूकता के अभाव के कारण होती हैं।
मनीष कुमार शर्मा ने हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे में वाहन न चलाने तथा पैदल यात्रियों के अधिकारों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और समाज में सड़क सुरक्षा के ब्रांड एंबेसडर बनें।

" बाल दिवस उत्सव का आयोजन" कोटा कॉलेज आफ एजुकेशन रानपुर कोटा के छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी...
17/11/2025

" बाल दिवस उत्सव का आयोजन"
कोटा कॉलेज आफ एजुकेशन रानपुर कोटा के छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस पर महाविद्यालय में बाल दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया। कॉलेज प्राचार्य डॉ बी एल मेहरा एवं समस्त प्रबुद्ध व्याख्याता गणों ने मां शारदा एवं नेहरू जी के चित्र पर माला पहनाकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने "चाचा नेहरू का बच्चों के प्रति असीम प्रेम और बच्चे राष्ट्र का भविष्य" विषय पर उद्बोधन के माध्यम से प्रकाश डाला । छात्र-छात्राओ ने भाषण, गीत एवं कविताओं के माध्यम से चाचा नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम को याद किया। कार्यक्रम दो पारी में आयोजित हुआ । दूसरी पारी में छात्र-छात्राओं के लिए वॉलीबॉल, कबड्डी , खो-खो ,दौड़ ,बैडमिंटन ,रस्सी कूद व रसाकशी आदि खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्राचार्य द्वारा प्रमाण -पत्र देकर सम्मानित व प्रेरित किया गया। कार्यक्रम बहुत ही आनंददायक और सराहनीय रहा जिसका छात्र-छात्राओं के साथ-साथ व्याख्याताओं ने भी खूब आनंद लिया

"आदिवासी गौरव वर्ष मनाया"कोटा कॉलेज आफ एजुकेशन रानपुर कोटा के छात्राध्यापक- छात्राध्यापिकाओं ने आज दिनांक 15 नवंबर 2025 ...
17/11/2025

"आदिवासी गौरव वर्ष मनाया"
कोटा कॉलेज आफ एजुकेशन रानपुर कोटा के छात्राध्यापक- छात्राध्यापिकाओं ने आज दिनांक 15 नवंबर 2025 को आदिवासी भगवान "बिरसा मुंडा" की जयंती अवसर पर आदिवासी गौरव वर्ष मनाया, जिसमें प्रथम पारी में महाविद्यालय की छात्र -छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया तथा दूसरी पारी में बिरसा मुंडा "आदिवासी गौरव वर्ष" विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया ।प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी एल मेहरा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित और प्रेरित किया। सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती सोनाली त्यागी ने भी छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं का उत्साह वर्धन किया।

विदाई समारोह कोटा कॉलेज आफ एजुकेशन रानपुर कोटा के बी एड एवं डीएलएड कोर्स में अध्यनरत जूनियर छात्र-छात्राओं ने सीनियर छात...
05/09/2025

विदाई समारोह
कोटा कॉलेज आफ एजुकेशन रानपुर कोटा के बी एड एवं डीएलएड कोर्स में अध्यनरत जूनियर छात्र-छात्राओं ने सीनियर छात्र-छात्राओं के सम्मान में 4 सितंबर 2025 गुरुवार को भव्य विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा बड़ी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य, गायन, रैंप वॉक आदि द्वारा कार्यक्रम का माहौल बहुत ही आनंददायक और खुशनुमा बनाया .संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉआर ए गुप्ता, डायरेक्टर श्री सिद्धार्थ गुप्ता, प्राचार्य डॉ बी एल मेहरा ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और उत्तम और सफल जीवन के लिए प्रेरित किया.

Happy Birthday Sir!  May this year bring you joy, prosperity, and continued achievements.
29/08/2025

Happy Birthday Sir! May this year bring you joy, prosperity, and continued achievements.

Address

SP – 1 RIICO Industrial Area Jahalawar Road Ranpur Kota
Kota
325003

Opening Hours

Monday 9am - 4:30pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kota College of Education posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share