Pramod Kumar Chauhan

Pramod Kumar Chauhan शिक्षा बहुत सरल है, बस बच्चे हमें और हम बच्चों को समझ ले ....भारत वंदे मातरम्

17/06/2025

प्यार..

मेरे
मन मस्तिष्क में
इतनी घृणा, नफ़रत,
द्वेष, बैर, शत्रुता,
और विरक्ति भरी थी कि
सब कुछ ग़लत
बुरा लगता और दिखता
पर जैसे ही मैंने
अपने नफ़रत भरे
विचारों के खेत मे
प्यार, मुहब्बत, स्नेह
और अनुराग के ख़यालों
को फूल और सुगंध से
झिड़का तो सब कुछ
अब सुखद और खुशहाल
दिखने और लगने लगा है.

प्रमोद चौहान
कुरवाई विदिशा

10/12/2024

उदास चित्त क्यों रखे...
_____________________________
**
उदास चित्त क्यों रखा अभी जरा मुझे बता।
सदैव दूर दर्द हो नवीन भाव को जता।।
**
ममत्व भाव हो सदा रहे न लोक शत्रु तो।
प्रभाव हो बड़ा सदा बने सभी ही मित्र तो।।
विषाद को मिटा सदैव नष्ट हो तभी खता।
प्रयत्न हो यही गरीब को कभी नहीं सता।।
**
प्रसन्नता रहे सदैव कामना यही करें।
बलिष्टता मिली तुम्हें तुरंत दर्द को हरे।।
सदैव ढूंढते रहे मिला नहीं हमें पता।
उदास चित्त क्यों रखा अभी जरा मुझे बता।।
**
निराशता न हो कभी यही रहे प्रयास भी।
सदैव एकता रहे न भिन्न हो लिबास भी।।
मिजाज हो भले कठोर चित्त हो सदा लता।
उदास चित्त क्यों रखे अभी जरा मुझे बता।।
**
झुको नहीं रुको नहीं कभी जमी गिरो नहीं।
बढ़े चलो उठा निगाह को कभी डरो नहीं।।
सुगंध भावना रहे न तुच्छता कभी अता।
उदास चित्त क्यों रखा अभी जरा मुझे बता।
**
मिले सदैव जीत वीर चोट को सहो नहीं।
लड़े चलो कभी यहॉं विचार में बहो नहीं।।
सभी यहॉं सगे रहे न भाव की रखे कता।
उदास चित्त क्यों रखा अभी जरा मुझे बता।
**
उदास चित्त क्यों रखा अभी जरा मुझे बता।
सदैव दूर दर्द हो नवीन भाव को जता।।
**
प्रमोद चौहान
कुरवाई विदिशा मध्यप्रदेश

17/08/2024

शिक्षा बहुत सरल है

एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय
सिरावली कुरवाई विदिशा मध्यप्रदेश

10/08/2024

मस्ती की पाठशाला में मस्ती

21/07/2024

निबंध लेखन पर पुरस्कार

17/07/2024

एक मतला दो शेर

14/07/2024

स्कूल चले हम

26/06/2024

चलो हम सब नशे को छोड़कर घर को सजाये |
मिटा कर मौत का डर ज़ीस्त के नजदीक जाये ||
चरस गाॅंजा सुरा बीड़ी सभी को त्याग दें हम ,
सभी के मुख चलों मीठी सी इक मुस्कान लाये ||

प्रमोद चौहान

25/02/2024

शत् शत् नमन

Address

Korwai
464224

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pramod Kumar Chauhan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category