Clk Higher Secondary School, Bijuri

Clk Higher Secondary School, Bijuri

Share

GOVT. CLK HIGHER SECONDARY SCHOOL, BIJURI, DISST.-ANUPPUR, (M.P.)

02/06/2021

मध्‍य प्रदेश में भी 12 वीं बोर्ड की परीक्षा रद

केंद्र सरकार ने इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा भी रद कर दी है। इसके बाद मप्र बोर्ड 12 वीं की परीक्षा भी रद कर दी गई है । इससे पहले दसवीं की परीक्षा भी रद हो गई थी।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी दी।

उन्‍होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 12वीं बोर्ड की परीक्षा इस वर्ष आयोजित नहीं की जाएगी। बच्चों की जिंदगी हमारे लिये अनमोल है, करियर की चिंता हम बाद में कर लेंगे। ऐसे समय जब पूरा देश और प्रदेश कोरोना का संकट झेल रहा है तब बच्चों पर परीक्षाओं का मानसिक बोझ डालना उचित नहीं है।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि 12 वीं बोर्ड के रिजल्ट किस प्रकार आएंगे इसके लिये मंत्रियों का एक समूह बना दिया गया है जो विशेषज्ञों से बात कर रिजल्ट का तरीका तय करेगा। अगर 12 वीं का कोई बच्चा बेहतर परिणाम या सुधार के लिये परीक्षा देना चाहेगा तो उसके लिये विकल्प खुला रहेगा।

Photos 30/04/2021

मध्य प्रदेश बोर्ड 9वीं और 11वीं का परीक्षा परिणाम 15 मई को हो सकता है जारी

MP Board 9th 11th Result 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE ) राज्य के संबद्ध स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षा के परिणाम 15 मई तक जारी होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड मई के दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे जारी कर देगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। वहीं इस बार राज्य में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण परीक्षा परिणाम देरी से जारी किया जा रहा है। दरअसल इस बार अप्रैल की शुरुआती सप्ताह में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते देश समेत राज्य में तेजी से मामले बढ़े थे, जिसके कारण मध्य प्रदेश बोर्ड ने 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को कैंसिल करने का फैसला किया था।

वहीं स्टूडेंट्स को आंतरिक मूल्यांकन में उनके प्रदर्शन के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट की गणना 20 नवंबर और 28 नवंबर के बीच आयोजित हुए टेस्ट और 1 से 9 फरवरी की हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर दिया जाएगा। वहीं अगर किसी स्टूडेंट्स के ने नवंबर की परीक्षा में बेहतर स्कोर किया है, तो उन अंकों पर विचार किया जाएगा। बोर्ड आंतरिक मूल्यों की गणना 5 विषयों के आधार पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा अगर छात्र 6 में से 1 विषय में फेल है (33% अंक प्राप्त नहीं हुए हैं) तो उसे भी उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। वहीं इसके अलावा छात्र 1 से अधिक विषयों में फेल हो रहा है, तो उसे ग्रेस मार्क्स से प्रमोट किया जा सकता है। छात्रों को 1 या अधिक विषय में 10 ग्रेस अंक तक प्रदान किए जा सकते हैं। यदि कोई छात्र 2 या अधिक विषयों में ग्रेस मार्क्स के बाद भी फेल हो जाता है, तो उसे उक्त विषय में परीक्षा के लिए उपस्थित होने का एक और अवसर दिया जाएगा।इसके साथ ही अगर कोई छात्र नवंबर या फरवरी परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हुआ है, तो उसे परीक्षा के लिए एक और अवसर दिया जाएगा।

14/04/2021

मध्य प्रदेश में 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, जानिए अब कब होगी

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं यहां बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से आयोजित थीं. बताया जा रहा है कि अब ये बोर्ड परीक्षाएं जून में होंगी कोरोना के बढते मामलों के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड परीक्षाओं को टाला जा सकता है इस संबंध में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी बयान दिया था और कहा था कि कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं उसको देखते हुए हम बच्चों को संकट में नहीं डालेंगे और बोर्ड परीक्षा की तारीखें आगे बढ़ाई जा सकती हैं.

30 अप्रैल से होनी थीं परीक्षाएं
एमपी बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होनी थीं 30 अप्रैल से 10वीं और 1 मई से 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जानी थीं लेकिन कोरोना के मद्देनजर इसे रदद कर दिया गया है.

Photos 09/09/2020

कोरोना वायरस के चलते मार्च माह से अन्य गतिविधियों की तरह शैक्षणिक गतिविधियां भी बंद थी. जिन्हे अब धीरे धीरे शुरू किया जा रहा है. Unlock-4 के दौरान केंद्र सरकार ने अब 9वीं से 12वीं तक स्कूल खोलने की सशर्त अनुमति दी है. इसके लिए सरकार द्वारा SOP (Standard Operating Procedure) भी जारी कर दिया गया है.

शैक्षणिक गतिविधियों की आंशिक बहाली के लिए 21 सितम्बर 2020 से स्कूलों को अनुमति दी जाएगी, जिसमें स्वैक्षिक आधार पर 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए स्कूल जाने के लिए अनुमति होगी.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मंत्रालय के अनुसार स्वैक्षिक आधार पर छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति 21 सितम्बर से दी जाएगी. उनके पास ऑनलाइन शिक्षा का विकल्प भी मौजूद रहेगा.

°मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार

स्कूल अपने यहाँ छात्रों की अध्ययन व्यवस्था शुरू करने या न करने के लिए स्वतंत्र होंगे.
सभी कक्षाएं अलग अलग समय में चलेंगी, इसके लिए टाइम स्लॉट बनाए जाएंगे.
कोरोना के लक्षण वाले छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं होगी.

शिक्षक, छात्रों एवं स्टाफ के स्कूल में प्रवेश के दौरान द्वार में तापमान मापने के लिए थर्मल गन होना अनिवार्य होगा, साथ ही फुल बॉडी सेनेटाइज कराना होगा.
बाथरूम, क्लासरूम, लाइब्रेरी से लेकर हर उन स्थान जहाँ स्टूडेंट मौजूद होते हैं, समय-समय पर सेनेटाइज कराना होगा.

स्टाफ, शिक्षक और छात्रों के बीच कम से कम 6 फिट की दूरी रखनी होगी.
स्कूल अधिकतम 50 फ़ीसदी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ को ही बुला सकेंगे.

°स्कूल जाने के लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति आवश्यक

छात्र स्कूल जाकर पढ़ें या घर में ऑनलाइन शिक्षा लें, यह उनपर निर्भर करेगा. अगर छात्र स्कूल में पढ़ना चाहते हैं तो इसलिए लिए पहले स्कूल को सूचित करना होगा, और अभिभावकों की लिखित अनुमति आवश्यक होगी. बिना अभिभावक के लिखित अनुमति स्कूल छात्रों को प्रवेश नहीं दे सकेंगे.

Photos 31/08/2020

*मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश 21 सितंबर 2020 से 50 प्रतिशत शिक्षक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को स्कूल आने की होगी अनुमति।*

Photos 27/08/2020

सूचना

कक्षा 9वीं एवं 10वीं में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि

आपका परीक्षा का पैटर्न याने तरीका पूरी तरह बदल गया है

अब आपकी परीक्षा के दो भाग होंगे

एक आंतरिक परीक्षा और एक बोर्ड परीक्षा

आंतरिक परीक्षा में कुल 12 बार आप की परीक्षाएं ली जाएंगी

अर्थात अगले 6 महीनों तक हर 15 दिन में आपकी एक परीक्षा आयोजित होगी

🚨इस 15 --15 दिन में होने वाली हर परीक्षा में क्या होगा❓

हर परीक्षा में आपको 100-- 100 नंबर के 6 प्रश्न पत्र प्राप्त होंगे
हिंदी
अंग्रेजी
संस्कृत
गणित
विज्ञान
सामाजिक विज्ञान

🚨कितना कोर्स आएगा परीक्षा में❓

अभी पहली आंतरिक परीक्षा में आपसे हर विषय के पहले अध्याय से पूछा जाएगा

🚨परीक्षा कहां होगी❓

परीक्षा आपके अपने घर पर ही होगी

🚨परीक्षा का प्रश्न पत्र कहां से मिलेगा❓

परीक्षा का प्रश्न पत्र आपको अपने मोबाइल पर भोपाल से सीधे भेजा जाएगा

🚨क्या सब बच्चों का प्रश्न पत्र एक जैसा होगा❓

जी नहीं !
प्रश्न तो पहले अध्याय से ही पूछे जाएंगे लेकिन हर बच्चे के प्रश्न पत्र में प्रश्न अलग होंगे अर्थात आपका प्रश्न पत्र आपके दोस्त के प्रश्न पत्र से अलग होगा

🚨क्या प्रश्नों के उत्तर मन से याद कर के लिखने हैं❓

नहीं प्रश्नों के उत्तर किताब में से खोज कर लिखने हैं अर्थात किताब खोल कर प्रश्न का उत्तर उस पाठ में ढूंढना है और उसमें से लिखना है
( कुछ कठिन प्रश्न पाठ की समझ पर आधारित भी होंगे उनके उत्तर वही लिख पाएगा जिसने पाठ को पढ़कर समझा होगा)

🚨तो फिर इसे परीक्षा कैसे कहेंगे❓

तभी तो इसे परीक्षा न कहकर असाइनमेंट कहां गया है

🚨 उत्तर कहां लिखने होंगे❓

उत्तर लिखने के लिए आपको हर विषय की 200 पेज की एक कॉपी इस तरह कुल 6 कॉपियां बनानी होंगी

🚨6 विषय की 6 कॉपियों में प्रश्न पत्रों के उत्तर लिख लेने के बाद इन कॉपियों का क्या करेंगे❓

इन कॉपियों को जल्दी से स्कूल में ले जाकर जमा कर देना है

🚨स्कूल में इन कॉपियों का क्या होगा❓

स्कूल में शिक्षक आपकी कॉपियां चेक करेंगे और हर प्रश्न पत्र में 100 में से आपको नंबर देंगे
फिर शिक्षक आपके नंबरों को माध्यमिक शिक्षा मंडल के पोर्टल पर कंप्यूटर में चढ़ाएंगे और भोपाल भेज देंगे

🚨किसी बच्चे के पास मोबाइल नहीं है तो उसे प्रश्न पत्र कैसे मिलेगा❓

इसके लिए हर बच्चे को एक पासवर्ड मिलने वाला है वह कंप्यूटर की दुकान अर्थात साइबर सेंटर पर जाकर अपना पासवर्ड जन्म तारीख नाम आदि जरूरी सूचनाएं बताकर अपने पेपर खुद निकलवाएगा

🚨शिक्षक हमारी कॉपियों को जांचने और नंबर कंप्यूटर पर पोर्टल पर चढ़ा देने के बाद उन कॉपियों का क्या करेंगे❓

शिक्षक वे कॉपियां आपको वापस कर देंगे ताकि 15 दिन बाद आप फिर से अगली परीक्षा (असाइनमेंट) उन कॉपियों में दे सकें

🚨कुल कितनी आंतरिक परीक्षा असाइनमेंट पूरे कर के स्कूल में जमा करने हैं❓

कुल 12 परीक्षा या असाइनमेंट पूरे कर के स्कूल में जमा करने हैं

🚨कोई परीक्षा नहीं दी और स्कूल में असाइनमेंट जमा नहीं किया तो क्या होगा❓❓❓

असाइनमेंट की 6 कॉपियां स्कूल में एक बार भी जमा नहीं करने पर टीचर आपके नंबर पोर्टल पर नहीं चढ़ा पाएंगे और इस कारण से भोपाल से सीधे आपको एक चेतावनी देने के बाद स्कूल से आपका नाम काट दिया जाएगा
यह काम सीधे भोपाल से होगा इसलिए आपकी स्कूल के शिक्षक और प्राचार्य आप को बचाने के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे

🚨तो हर 15 दिन में परीक्षा देना और कॉपी जमा करना बहुत जरूरी है क्या❓

हां यह बहुत ही जरूरी है इसके बिना स्कूल से नाम कट जाने वाला है
आपने एक भी असाइनमेंट पूरा नहीं किया तो आपके माता-पिता को बुलाकर स्कूल में उनसे साइन लिए जाने के आदेश हैं ताकि आपके नाम कटने की जानकारी उन्हें हो सके

🚨क्या अब सारी परीक्षाओं में घर पर रहकर किताब में से देखकर ही उत्तर लिखने होंगे❓

सिर्फ आंतरिक परीक्षाओं में ऐसा करना है अर्थात 12 असाइनमेंट में ऐसा करना है लेकिन
फरवरी-मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा आपको परीक्षा सेंटर पर जाकर वार्षिक परीक्षा की तरह देनी होगी जिसमें आप किताब नहीं ले जा सकते

🚨 हमारे रिजल्ट को बनाने में आंतरिक परीक्षा याने असाइनमेंट का हिस्सा कितना रहेगा❓

70℅

🚨और वार्षिक बोर्ड परीक्षा का हिस्सा कितना रहेगा❓

30℅

🚨पहले असाइनमेंट का समय कब है❓

पहले असाइनमेंट का समय 1 सितंबर से 15 सितंबर के बीच है

🚨पहले असाइनमेंट को पूरा करने के लिए कितना कोर्स पढ़ कर रखें❓

हर विषय का सिर्फ पहला पहला अध्याय पढ़ लें

🚨इस नई व्यवस्था के बारे में और कुछ पूछना हो तो किससे पूछें❓

अपने कक्षा शिक्षक और प्राचार्य से कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप में पूछ सकते हैं और ग्रुप से नहीं जुड़े हैं तो उन्हें फोन लगा कर भी पूछ सकते हैं

सूचना समाप्त

धन्यवाद

Photos 11/08/2020

11th और 12th के जितने भी Students है, अगर वो Physics या Chemistry के लिए Tuition पढ़ना चाहते है, बिजुरी में कहीं भी ( बिना किसी Tuition Fees के ) तो हमारे इस पेज पर message कर दे | और बाकी जानकारी ( एड्रेस / कांटेक्ट नंबर) आपको मैसेज के द्वारा सेंड कर दी जाएगी

Free में Tuition देना, दिल्ली के एक NGO के Online Project का हिस्सा है, और शाहिद अली जो कि इस NGO के Member है, वो दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते है, अभी स्कूल कॉलेज सब बंद होने के कारण बिजुरी में ही है और चाहते है कि इस Online Project पे बिजुरी में भी काम करें जब तक वो बिजुरी में है |

शाहिद के 12th में 94% थे, और Physics, Chemistry में 96 , 97 Marks थे, तो अगर कोई Free में Tuition पढ़ना चाहता हो तो Comment में लिख दे या फिर message कर दे |

Photos 27/07/2020

MP BOARD 12TH State Level Combined Merit List

Photos 25/07/2020

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा का परिणाम 27 जुलाई की दोपहर 3:00 बजे घोषित किया जाएगा।

Photos 13/07/2020

MP BOARD 12th: चूक गए छात्रों के लिए विशेष परीक्षा कार्यक्रम / SPACIAL EXAM TIMETABLE

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हायर सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) वर्ष 2020 की शेष परीक्षाएं दिनांक 09.06.2020 से 16.06.2020 तक आयोजित परीक्षाओं के दौरान निम्न कारणों से परीक्षा से वंचित छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

अ- प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण कतिपय जिलों में तत्समय ऐसे छात्र इस वायरस से संक्रमित (जिनकी रिपोर्ट वर्तमान में पॉजिटीव आई है) थे।
ब- जिनका तत्समय उपचार के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आई है किन्तु उनका कोरेंटाईन अवधि पूर्ण नहीं हुई थी।
स- ऐसे छात्र जो तत्समय स्वयं कोरेंटाईन है अथवा उनके परिवार का कोई सदस्य कोरोना पॉजिटीव होने के कारण होम कोरेंटाईन या संस्थागत कोरेंटाईन है तथा छात्र परिवार के साथ निवासरत है एवं छात्र भी कोरेंटाईन थे।
द- दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) छात्र स्वास्थ्य सुरक्षा के कारणों से।

2 उपरोक्त श्रेणि के छात्र दिनांक 14 जुलाई से 20 जुलाई 2020 तक एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे तथा आवेदन के साथ छात्रों को श्रेणी अनुसार निम्न दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा:
2.1 कोरोना पॉजिटीव छात्र का डिसचार्ज प्रमाण-पत्र अथवा सिविल सर्जन/मख्य चिकित्सा अधिकारी अथवा खण्ड चिकित्सा अधिकारी का प्रमाण-पत्र।
2.2 कोरेटाईन छात्रों के लिए तहसीलदार/नायाब तहसीलदार का प्रमाण-पत्र । दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) छात्रों के लिए स्वयं का घोषणा-पत्र।

मण्डल द्वारा दिनांक 23 जुलाई 2020 तक संबंधित जिलें के जिला शिक्षा अधिकारी, मध्यप्रदेश को उनकी जी-टू-जी लॉगिन में छात्रों की जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध कराये जावेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार दस्तावेजों का परीक्षण कर दिनांक 27.07.2020 तक संबंधित छात्रों के आवेदन/जानकारी को मान्य/अमान्य करना अनिवार्य होगा।

08/07/2020

एमपी बोर्ड 10वीं में फेल छात्रों के पास हैं ये दो मौके

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थी रुक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षा देकर आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में दो से लेकर सभी विषयों में असफल विद्यार्थी 14 जुलाई तक आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत हर साल प्रथम चरण की परीक्षा जून में और दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में ली जाती है। इस बार लॉकडाउन के कारण परीक्षा और रिजल्ट दोनों में देरी हुई है। दसवीं बोर्ड का परिणाम 4 जुलाई को घोषित किया गया। अभी बारहवीं बोर्ड का परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में आने की संभावना है। इस कारण रुक जाना नहीं के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाई जा सकती है।

मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 2016 में रुक जाना नहीं योजना शुरू की गई। इसमें फेल बच्चों को दो मौके मिलेंगे। विद्यार्थी चाहें तो एक साथ फेल होने वाले विषय के पेपर दें या फिर उसे दो बार में क्लियर कर लें। इस साल की परीक्षा अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है। इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर जाकर निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीयन करा सकते हैं। बता दें कि इस साल दसवीं बोर्ड परीक्षा में 2 लाख 22 हजार 944 विद्यार्थी फेल हुए हैं।

अगस्त के अंत में आएगा परिणाम-

अधिकारियों का कहना है कि अभी 12वीं का परिणाम नहीं आया है। इसे देखते हुए रुक जाना नहीं योजना के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाई जा सकती है। इसके बाद अगस्त के पहले सप्ताह में दोनों कक्षाओं की परीक्षा ली जाएगी। अगस्त के अंत तक परिणाम घोषित किया जाएगा

एमपीबीएसई ऐप से भी कर सकते हैं आवेदन-

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अंकों की पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी लेने के लिए मोबाइल ऐप की सुविधा भी प्रदान की है। माशिमं का मोबाइल ऐप एमपीबीएसई गूगल प्ले स्टोर पर एमपीमोबाइल से नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।

रुक जाना नहीं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। 12वीं का परिणाम घोषित होने का इंतजार किया जा रहा है, जिससे आवेदन करने की तिथि बढ़ाई जा सकती है। - डॉ. संजय पटवा, उप निदेशक मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड

Want your school to be the top-listed School/college in Korea?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Clk High Secondary School Bijuri
Korea
480440

Opening Hours

Monday 10:30am - 4:30pm
Tuesday 10:30am - 4:30pm
Wednesday 10:30am - 4:30pm
Thursday 10:30am - 4:30pm
Friday 10:30am - 4:30pm
Saturday 10:30am - 4:30pm