MLC College Korba

MLC College Korba MLC is the study center of Dr. C. V Raman University. It is the leading center in korba with well qu

एम एल सी कम्प्यूटर कॉलेज में   77 वें गणतंत्र दिवस  के उपलक्ष्य में  ध्वाजारोहण किया गया।।
27/01/2026

एम एल सी कम्प्यूटर कॉलेज में 77 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वाजारोहण किया गया।।

शिक्षा संस्कृति संस्कार साधना और सृजन का उत्सव है सरस्वती पूजा । वास्तव में सरस्वती पूजा कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं अपितु...
23/01/2026

शिक्षा संस्कृति संस्कार साधना और सृजन का उत्सव है सरस्वती पूजा । वास्तव में सरस्वती पूजा कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं अपितु सांस्कृतिक उत्सव रहा है । बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा दोनों एक दूसरे के पूरक है। बसंत पंचमी मतलब सरस्वती पूजन। यह एक शुभ मुहूर्त है जिसमें बिना लग्न पत्रिका देखें इस दिन से शुभ कार्य प्रारंभ होता है। सूर्य के उत्तरायण होने के बाद यह पहला उत्सव है । सरस्वती का पूजन ज्ञान की देवी के रूप में किया जाता है कहा जाता है कि जब ब्रम्हा सृष्टि की रचना की तब चारों ओर शांति ही शांति थी किसी भी प्रकार की कोई ध्वनि नहीं थी ।विष्णु और ब्रम्हा दोनों को ही ये रचना कुछ अधूरी प्रतीत हुई उस समय ब्रम्हा ने अपने कमंडल से पृथ्वी पर जल छिड़कने के बाद वृक्षों के बीच एक अद्भुत शक्ति प्रकट हुई जिन्हें सरस्वती कहा गया सरस्वती के चार हाथ हैं, एक हाथ में वीणा और दूसरा हाथ वर मुद्रा में है बाक़ी दोनों हाथों में पुस्तक और माला है ।ब्रम्हा के अनुरोध पर जैसे ही देवी सरस्वती ने वीणा बजायी सारे संसार को वाणी मिली। बसंत पंचमी देवी सरस्वती की उत्पत्ति का दिन माना जाता है ।

या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

 #मकरसंक्रातिकहीं बिहू कही पोंगल कहीं  उत्तरायण कहीं मकर संक्रांति कहीं तिल संक्रांति कहीं शिशुर सेंक्रांत कही सुग्गी कह...
15/01/2026

#मकरसंक्राति
कहीं बिहू कही पोंगल कहीं उत्तरायण
कहीं मकर संक्रांति कहीं तिल संक्रांति
कहीं शिशुर सेंक्रांत कही सुग्गी कहीं थाई पोंगल
कहीं विलाकु कहीं पौष संक्रांति कहीं खिचड़ी
यहॉ नाम कई , पर भाव एक है
अनेकताओं में एकता को दर्शाते है
कोई गिद्दा भांगड़ा कोई बिहू कोई पतंग उड़ाते है
हमारी हिन्दू संस्कृति और सभ्यता समाज का समारोह है
मौसम के अनुसार उत्सव, उत्साह से ऊर्जावान बनाते है
तिल गुड़ रेवड़ी मूँगफली करी लड्डू मूरा लड्डू लाई लड्डू गज़क चिक्की जो रखे स्वास्थ्यवर्धक सेहत
दान का त्यौहार मन से सरोकार

उत्तरायण सूर्य की, तरह चमकते रहो
तिल गुड की तरह मीठा बने रहो
पतंग की उड़ान की तरह छू लो कामयाबी
संक्रांति की बहुत बहुत बधाई !!😊💐

https://youtu.be/Br0CpFHqt94?si=FwBj3xvbmf79dFyM

एमएलसी कंप्यूटर कॉलेज कोरबा में AI टूल्स के उपयोग से वीडियो क्लिप बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। सभी से अनुरोध ...
13/01/2026

एमएलसी कंप्यूटर कॉलेज कोरबा में AI टूल्स के उपयोग से वीडियो क्लिप बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। सभी से अनुरोध है कि इस कक्षा का लाभ उठाएं और इसमें शामिल हों।

AI टूल्स के उपयोग से बना एक छोटा सा clip

Syllabus Covered for PGDCA & DCA Course

शासकीय  माध्यमिक उच्चतर विद्यालय  कोरबा के 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियो द्वारा एमएलसी कम्प्यूटर कॉलेज में शैक्ष...
12/01/2026

शासकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय कोरबा के 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियो द्वारा एमएलसी कम्प्यूटर कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण किया गया । विद्यार्थियो को एम एल सी कंप्यूटर कॉलेज में कम्प्यूटर प्रशिक्षण , AI , गूगल फॉर्म , व्हाट्सएप Application में Poll एवम सोलर सिस्टम की जानकारी दी गई।

अध्ययन एवं व्यस्तता भरे जीवन से दूर एमएलसी के विद्यार्थीयो ने किया वन भ्रमण, प्रकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद।
12/01/2026

अध्ययन एवं व्यस्तता भरे जीवन से दूर एमएलसी के विद्यार्थीयो ने किया वन भ्रमण, प्रकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद।

एम एल सी कंप्यूटर कॉलेज में  आज दिनांक 12/01/2026 को  विवेकानंद जयंती पर आज युवा महोत्सव दिवस के रुप में मनाया गया जिसमे...
12/01/2026

एम एल सी कंप्यूटर कॉलेज में आज दिनांक 12/01/2026 को विवेकानंद जयंती पर आज युवा महोत्सव दिवस के रुप में मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों को उनकी जीवन को power point presentation के द्वारा समझाया गया और उनके विचारों को प्रस्तुत किया गया।

हमारे इस कार्यक्रम के आखरी में स्वामी विवेकानंद जी के उपर एक प्रश्नोत्तरी करवाया गया।सभी विद्यार्थियों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाये ।
"उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए ।"
"जब तक खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक भगवान पर विश्वास नही कर सकते।"

एमएलसी कम्प्यूटर कॉलेज में नववर्ष  मनाया गया। जिसमे कार्यक्रम  की शुरुआत  श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करके किया गया तत्प...
01/01/2026

एमएलसी कम्प्यूटर कॉलेज में नववर्ष मनाया गया।
जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करके किया गया तत्पश्चात श्रीमति साधना शर्मा मैम जी एवं श्रीमति सुलोचना तिवारी (मां ) जी के द्वारा नेहरू नगर के वरिष्ठ नागरिक श्रीमति प्रभा देवी चौरसिया जी को श्रीफल और साल से सम्मानित किया गया । शर्मा मैम जी, शर्मा सर जी एवम् सभी विद्यार्थियों द्वारा गिफ्ट एक्सचेंज किया गया । आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं।
HAPPY NEW YEAR

"एम एल सी कम्प्यूटर कॉलेज" में " वार्षिक खेल महोत्सव " का आयोजन  किया गया ।                                        वार्ष...
10/12/2025

"एम एल सी कम्प्यूटर कॉलेज" में " वार्षिक खेल महोत्सव " का आयोजन किया गया ।

वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ एम एल सी की संचालिका श्रीमती साधना शर्मा , संस्था प्रमुख श्री बी के शर्मा जी एवं सभी विद्यार्थियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

खेल महोत्सव के प्रथम दिवस में दिनांक 09/12/2025 को रंगोली ,मेहंदी , Hair Style,carrom और chess इवेंट्स का आयोजन किया गया।

शासकीय  स्वामी आत्मानंद विद्यालय उतरदा के विद्यार्थियो द्वारा एमएलसी कम्प्यूटर कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण किया गया । विद्य...
03/12/2025

शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय उतरदा के विद्यार्थियो द्वारा एमएलसी कम्प्यूटर कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण किया गया । विद्यार्थियो को कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवम सोलर सिस्टम की जानकारी दी गई।

शासकीय  विद्यालय  भिलाई बाज़ार के विद्यार्थियो द्वारा एमएलसी कम्प्यूटर कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण किया गया । विद्यार्थियो ...
25/11/2025

शासकीय विद्यालय भिलाई बाज़ार के विद्यार्थियो द्वारा एमएलसी कम्प्यूटर कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण किया गया । विद्यार्थियो को एम एल सी कंप्यूटर कॉलेज में कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवम सोलर सिस्टम की जानकारी दी गई।

आज दिनांक 01/11/2025 को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में Mlc Computer College में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान पर प्रश्...
01/11/2025

आज दिनांक 01/11/2025 को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में Mlc Computer College में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आप सभी को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Address

Sr. Mig 85, 86 And 88. Nehru Nagar
Korba
495677

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917646830230

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MLC College Korba posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category