20/08/2026
हिंदी संगम २०२६
“हिंदी है हमारी शान,
देश का है अभिमान”
हिंदी संगम कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित एक विशेष एवं शैक्षणिक आयोजन है। आयोजन का प्रारंभ हमारी प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्वलित और बच्चों द्वारा गणेश वंदना कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया।जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान एवं रुचि को बढ़ावा देना है। यह पावन कार्यक्रम ८ अगस्त २०२६ को हमारे विद्यालय के प्रांगण में सुसंपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का विषय “देशभक्ति” था।हिंदी संगम कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न रोचक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गई थीं ,जैसे: कविता वाचन, मनचाहा साज-सज्जा, कहानी लेखन, गायन प्रतियोगिता, रंगोली, चित्रांकन प्रतियोगिता, एवं नृत्य प्रतियोगिता आदिI बच्चों ने इन सभी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बख़ूबी किया। कार्यक्रम के अंत में उन्हें ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।हमारा मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, नैतिक मूल्यों का विकास करना एवं उन्हें हिंदी भाषा की गरिमा का अनुभव कराना।यह कार्यक्रम हिंदी विभाग के द्वारा आयोजित किया गया था।
“आओ मिलकर करें यह काम,
बढ़ाएं हिंदी का नाम।