Kolaras Public School

Kolaras Public School School

Kolaras Public School celebrated Independence Day with great enthusiasm and patriotic spirit. The programme began with t...
15/08/2026

Kolaras Public School celebrated Independence Day with great enthusiasm and patriotic spirit. The programme began with the flag hoisting ceremony, performed by the respected Director, Mr. Anil Thakur. The program starts with National song followed by the National Anthem, creating an atmosphere filled with pride and patriotism.

The students of Classes 3rd to 10th presented a variety of colourful and inspiring programmes. The march past, patriotic songs, group dances, speeches and poems beautifully reflected the students’ love and respect for the nation. Every performance was highly appreciated by the audience, and the students displayed remarkable confidence, discipline and enthusiasm.

Addressing the students, Principal encouraged them to remain connected with the values and ideals of the nation and to become responsible, honest and dedicated citizens. He emphasized that true patriotism is reflected through responsible actions, discipline and respect for the country.

On the occasion, Director Mr. Anil Thakur highlighted the importance of teachers in shaping students’ lives. He advised the students to value and respect their teachers, remain honest with them, and sincerely follow their guidance and teachings.

The entire celebration was a memorable and inspiring occasion. The marvellous performances of the students made the Independence Day programme a grand success and filled everyone with a renewed sense of patriotism and national pride.

15/08/2026
कोलारस पब्लिक स्कूल में विद्यालय छात्र परिषद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोहकोलारस, शिवपुरी: कोलारस पब्लिक स्कूल में शैक्षणि...
08/08/2026

कोलारस पब्लिक स्कूल में विद्यालय छात्र परिषद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह

कोलारस, शिवपुरी: कोलारस पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय छात्र परिषद के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया।

विद्यालय छात्र परिषद में चारों सदनों—शिवाजी, टैगोर, अशोक एवं रमन—से छात्र प्रतिनिधियों का चयन किया गया। प्रत्येक सदन में हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, हाउस एक्टिविटी प्रीफेक्ट एवं हाउस स्पोर्ट्स प्रीफेक्ट का चयन किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।

विद्यालय द्वारा वंश धाकड़ को हेड बॉय एवं राधिका गुप्ता को हेड गर्ल नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नव-नियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों ने अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने, विद्यालय के नियमों एवं अनुशासन का पालन करने तथा विद्यालय की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें अनुशासन, जिम्मेदारी, टीम भावना एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने नवगठित छात्र परिषद के सभी सदस्यों को उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

एमपी टूरिज्म क्विज़ 2026 में कोलारस पब्लिक स्कूल की शानदार उपलब्धिशिवपुरी: मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित जिला स...
08/08/2026

एमपी टूरिज्म क्विज़ 2026 में कोलारस पब्लिक स्कूल की शानदार उपलब्धि

शिवपुरी: मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एमपी टूरिज्म क्विज़ 2026 का आयोजन साइंस कॉलेज, शिवपुरी में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 200 से अधिक विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कोलारस पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम चरण में आयोजित लिखित परीक्षा में पूरे जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विद्यालय की टीम में कक्षा X के प्रतिभाशाली विद्यार्थी केतन चतुर्वेदी, ईशान राव एवं मानव गर्ग शामिल रहे। प्रथम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद टीम ने अंतिम चरण में भी शानदार प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में उपविजेता (Runner-up) का स्थान प्राप्त किया।

यह उपलब्धि विद्यालय के लिए विशेष गौरव का विषय है, क्योंकि कोलारस पब्लिक स्कूल की टीम लगातार तीसरे वर्ष एमपी टूरिज्म क्विज़ में Runner-up रही है। लगातार तीन वर्षों तक राज्य की प्रतिष्ठित पर्यटन क्विज़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान, त्वरित सोच एवं विषयगत समझ को दर्शाता है।

विद्यालय प्रबंधन ने तीनों विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोलारस पब्लिक स्कूल परिवार के लिए यह उपलब्धि निश्चित रूप से गर्व और हर्ष का क्षण है।

Address

A. B. Road Kolaras
Kolaras
473770

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kolaras Public School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Kolaras Public School:

Shortcuts

Share

Category