21/03/2021
कोडरमा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, डोमचांच द्वारा होली मिलन समारोह संपन्न:-
कोडरमा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, डोमचांच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ग्रिजली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मनोरंजक गीत- संगीत और चुटकुले प्रस्तुत कर होली का आनंद लिया। सबों ने मिलकर आपसी सौहार्द्र को बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के फल, पकवान एवं भोजन सामूहिक रूप से ग्रहण किया। तत्पश्चात एक- दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली मनाया। कार्यक्रम में संरक्षक सुनील कुमार सिन्हा, अध्यक्ष विवेक इंद्र गुरु, उपाध्यक्ष पंकज कुमार कन्धवे, सचिव शिव कुमार मेहता, सह सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दास, सह कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मेहता, वरिष्ठ सदस्य कन्हैया लाल, दिलीप यादव, मिथिलेश यादव, रीना दाराद,श्वेता मेहता,मीना देवी, ब्यूटी कुमारी, संदीप कुमार, राजेश गुप्ता, बसंत शर्मा, संतोष मेहता, महेश दास, गणेश मेहता, अनिल कुमार सुमन,बबलू कुमार मेहता, सद्दाम हुसैन, महेश शर्मा, संजीत साव, सुजीत मेहता, त्रिलोकी दास,पिंटू कुमार, दिलीप कुमार राणा, राजेश कुमार राणा तथा पत्रकार बंधुओं में रणजीत बनर्जी, बिपिन सिंह, मनोज पाण्डेय, अंकू गोस्वामी, सुनील रजक, संजय साजन, मुकेश गोस्वामी,अनुप पाण्डेय, सुनील चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए